Skip to main content

Posts

Showing posts with the label spice hotspot store

स्पाइस फायर वन-एमआई एफएक्स1 लाॅन्च

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में स्पाइस (Spice) रिटेल लिमिटेड ने अपना पहला फायरफाॅक्स (Firefox) आॅपरेटिंग आधारित स्मार्टफोन स्पाइस फायर वन-एमआई एफएक्स1 (spice fire one-mi fx1) लाॅन्च किया है। जो कि कम बजट (Low budget) में उपभोक्ताओं को शानदार फीचर का अनुभव देने में सक्षम है। स्पाइस द्वारा लाॅन्च किया गया यह डिवाइस हिंदी, तमिल और बंगाली सहित कई भारतीय भाषाओं में कार्य करने में सक्षम है।  फोन के लाॅन्च के दौरान स्पाइस मोबिलिटी के चीफ एक्जीक्यूटिव आॅफिसर प्रशांत बिंदल ने कहा कि ‘यह सस्ते स्मार्टफोन के जरिए अपनी आकांक्षाओं से जुड़ने के छोटे शहरों की जनता के सपनों को पूरा करने में सक्षम बनाने की दिशा में एक कदम है। कम कीमत वाले स्पाइस फायर वन के जरिए, स्पाइस में हम लोग फीचर फोन उपयोगकर्ताओं को स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं में तब्दील करने है। मोजिला (Mozilla) के साथ यह संयुक्त उपक्रम स्मार्टफोन के लिए उत्पाद पेशकश में एक नई सफलता और एक नया विचार है।’ स्पाइस फायर वन स्मार्टफोन पूरी तरह वेब टेक्नोलाॅजी (web technology) पर आधारित है तथा इसमें उपयोगकर्ताओं की आवश्यकतानुसार सभी महत्वप...

भारत का पहला फायरफाॅक्स स्मार्टफोन

स्पाइस (Spice) रिटेल लिमिटेड ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में पहला फायरफाॅक्स (firefox os) आॅपरेटिंग आधारित स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  स्पाइस फायर वन एमआई-एफएक्स1 (Spice firefox one Mi-fx1) नाम से लाॅन्च किए गए इस स्मार्टफोन को बजट फोन श्रेणी के रूप में पेश किया गया है। फोन की कीमत मात्र 2,299 रुपए है।  स्पाइस फायर वन का मुख्य उद्देश्य फीचर फोन का उपयोग कर रहे 90 प्रतिशत लोगों को स्मार्टफोन का अहसास कराना है। इस फोन को यूरोप, एशिया और लेटिन अमेरिका सहित विश्व के 17 देशों में लाॅन्च किया गया है।  स्पाइस फायर वन एमआई-एफएक्स1 के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो डुअल सिम (Dual sim)  आधारित इस फोन में 8.89 सेमी. का डिसप्ले दिया गया है तथा आॅपरेटिंग के रूप में फायरफाॅक्स तो इसकी खासियत है ही।  वहीं फोन में फोटोग्राफी के लिए 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा है तथा उपभोक्ताओं को वीडियों काॅलिंग (video calling) का अनुभव देने के लिए 1.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे की भी सुविधा उपलब्ध है।  फोन में 1 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर है तथा हिंदी, तमिल और बा...