प्रमुख मोबाइल निर्माता कंपनी जियोनी (Gionee Smarthphones) ने अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो एक और फोन को शामिल कर लिया है। कंपनी ने जियोनी पायोनियर पी2एस ( Gionee Pioneer P2S ) को लाॅन्च किया है। पायोनियर पी2एस की कीमत 6,499 रुपए है। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.2 जेलीबीन आधारित इस फोन में 1.3 गीगाहट्र्ज का डुअलकोर प्रोसेसेर है। प्रोसेसिंग को गति प्रदान करने के लिए 512 एमबी रैम मैमोरी दी गई है। फोन की इंटरनल मैमारी 4 जीबी है और यह दोहरा सिम सपोर्ट के साथ उपलब्ध है। डिवाइस में कार्ड सपोर्ट है और आप 32 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। पी2एस (Gionee Smarthphones) में 4.0 इंच की स्क्रीन दी गई है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 800x480 पिक्सल है। फोन देखने में स्लीम है और इसकी मोटाई मात्र 9.3 एमएम है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 5.0 मेगापिक्सल का कैमरा है जबकि सेकेंडरी कैमरा वीजीए रेजल्यूशन का है। पावर बैकअप के लिए फोन में 1600 एमएएच की बैटरी दी गई है और कंपनी 12.5 घंटे टाॅक टाइम और 346 घंटे स्टैंडबाॅय का दावा करती है। भारतीय बाजार में यह फोन सफेद, काला, ब्लू और गुलाबी सहित चार ...