भारत की प्रमुख मोबाइल फ़ोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स (Micromax) ने स्मार्टफोन सेगमेंट में नया डिवाइस ए96 कैन वस पॉवर (A96 Canvas power) उतारा है। एंडरॉयड ऑपरेटिंग आधारित इस फ़ोन की कीमत 9,990 रुपये है। फ़ोन की खासियत इसकी बैटरी है। बेहतर पावर बैकअप के लिए इसमें 4000mAh कि बैटरी दी गई है। कंपनी इसमें 5.5 घंटों का टॉकटाइम और 450 घंटों का स्टैंडबाई टाइम का दावा करती है। कैनवस पॉवर में 5 इंच का टीएफटी डिस्प्ले (TFT Display) है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 480x854 पिक्सल्स है। गेम व एप्लिकेशन हैंडल करने के लिए ए96 में 512एमबी रैम है और 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वॉडकोर प्रोसेसर (Gigaheartz Quadcore Processor) है। फोन में मुख्य कैमरा 5.0 मेगापिक्सल का है जबकि सेकेंडरी कैमरा 0.3 मेगापिक्सल का है। माईक्रोमैक्स ए96 पॉवर में 3जी सपोर्ट के साथ ही वाई-फाई व ब्लूटूथ की भी सुविधा मिल...