Skip to main content

Posts

Showing posts with the label htc desire eye

एचटीसी डिजायर आई बिक्री के लिए उपलब्ध, कीमत-38,990

हाल ही में एचटीसी (HTC) द्वारा पेश किया गया स्मार्टफोन डिजायर आई अब बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुका है। एचटीसी डिजायर आई (HTC Desire Eye) लाॅन्च के साथ ही अपने 13.0 मेगापिक्सल कैमरे को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ था।  सेल्फी (Selfie) की बढ़ती लोकप्रियता के बीच उपभोक्ताओं को इस फोन का बेसब्री से इंतजार था। उपभोक्ताओं के इंतजार को समाप्त करते हुए कंपनी ने एचटीसी डिजायर आई को 38,990 रुपए की कीमत के साथ बाजार में उपलब्ध करा दिया है।  एचटीसी लाया 13 मेगापिक्सल का सेल्फी फोन एचटीसी डिजायर आई में प्राइमरी और फ्रंट दोनों ही कैमरे 13.0 मेगापिक्सल के हैं तथा डुअल फ्लैश (Dual Flash) की सुविधा दी गई है। फोटोग्राफी को और भी शानदार बनाने के लिए प्राइमरी कैमरे में 28एमएम के लैंस (28 mm lens) तथा फ्रंट कैमरे में 20एमएम लैंस (20 mm lens) दिए गए हैं।  इसके अलावा एचडीआर (HDR), पैनोरामा (Panorama), जियो टैगिंग (Geo Tagging) तथा फेस डिटेक्शन (Face Detection) जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android Kitkat) पर आधारित एचटीसी डिजायर ...

बाॅय-बाॅय अल्ट्रापिक्सल, वेलकम EYE?

विश्व की प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता कंपनी न एचटीसी (#HTC) ने अपने वन सीरीज के साथ अल्ट्रापिक्सल (Ultrapixel) तकनीक की शुरुआत की थी। कंपनी ने दावा किया था कि फोन से फोटोग्राफी के लिए यह सबसे बेहतर तकनीक में से एक है। अल्ट्रापिक्सल तकनीक के तहत एचटीसी के फोन में 4 मेगापिक्सल का ही कैमरा होता था लेकिन यह पिक्सल सैंपलिंग के माध्यम से यह 13.0 मेगापिक्सल के बराबर का तस्वीर लेने में सक्षम था। अब कंपनी अपने आने वाले फोन से अल्ट्रापिक्सल को हटाने की सोच रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी अपने सभी उच्च रेंज के फोन का आई (Eye) माॅडल लाॅन्च करेगी जिसमें 13 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। एचटीसी (HTC)  ने हाल में न्यूयाॅर्क में एचटीसी डिजायर आई (HTC Desire Eye) को प्रदर्शित किया था। इस फोन में डुअल 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया था। इसके बाद अब कंपनी अपने वन सीरीज में भी आई माॅडल लाने का मन बना रही है। जल्द कंपनी का फ्लैगशिप माॅडल वन (एम8) (HTC One M8 Eye) का आई संस्करण आपको देखने को मिल सकता है।  एचटीसी वन (एम8) में अल्ट्रापिक्सल कैमरा दिया गया है। जबकि ...

17 अक्टूबर को लाॅन्च होगा एचटीसी वन एम8 आई

एचटीसी का फ्लैगशिप फोन वन (एम8) (HTC One (M8))  का अब तक आपने प्लास्टिक संस्करण वन (ई8) (HTC One (M8)) देख चुके हैं। परंतु अब कपंनी इसका आई (Eye) माॅडल भी लाॅन्च करने वाली है। 17 अक्टूबर को मुंबई में हो रहे कॉन्फ्रेंस के दौरान आपको यह फोन देखने को मिल सकता है। इससे पहले न्यूयाॅर्क में कंपनी ने आई सीरीज में डिजायर आई (HTC Desire Eye) का प्रदर्शन किया था। साथ ही एचटीसी रे (HTC Re) कैमरा भी दर्शाया गया था। वहीं मुंबई में कंपनी अपने फ्लैगशिप माॅडल एम8 सीरीज का नया संस्करण एचटीसी एम8 आई (HTC One (M8 Eye)) को प्रदर्शित कर सकती है। एचटीसी लाया 13 मेगापिक्सल का सेल्फी फोन   न्यूयार्क में लाॅन्च डिजायर आई की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 13.0 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा दिया गया है। 13 मेगापिक्सल के मुख्य कैमरे के अलावा 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी उपलब्ध है। इसी तरह नए वन एम8 आई में भी आपको 13.0 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।  30 हजार रु. से कम का होगा एचटीसी डिजायर आई अब तक एचटीसी के वन सीरीज में अल्ट्रापिक्सल कैमरा देखने को मिलता था।...

30 हजार रु. से कम का होगा एचटीसी डिजायर आई

हाल में न्यूयाॅर्क में एचटीसी (#HTC) ने डिजायर आई (Desire Eye) माॅडल को प्रदर्शित किया था। फोन में सबसे खास बात यह है कि इसमें 13.0 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा है जबकि 13.0 मेगापिक्सल का ही सेल्फी कैमरा दिया गया है। सेल्फी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए एचटीसी ने डिजायर आई को सेल्फी फोन के तौर पर पेश किया है।  जहां तक फोन के कीमत की बात है तो 13.0 मेगापिक्सल (13.0-megapixels) का सेल्फी कैमरा देखते हुए कयास यह लगाया जा रहा है कि यह काफी महंगा होगा लेकिन कंपनी की माने तो ऐसा नहीं है। हालाँकि कंपनी एचटीसी ने डिजायर आई की कीमत पर किसी भी प्रकाश की टिप्पणी करने से मना कर दिया लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय बाजार में एचटीसी डिजायर आई की कीमत 30 हजार रूपए से कम की होगी।  एचटीसी लाया 13 मेगापिक्सल का सेल्फी फोन वन एचटीसी का फ्लैगशिप सीरीज है और इस सीरीज के फोन महंगे होते हैं। हाल में कंपनी ने एचटीसी वन (एम8) का प्लास्टिक संस्करण वन (ई8) को पेश किया है और भारतीय बाजार में फिलहाल वन (ई8) 34 हजार रूपए में उपलब्ध है। वन सीरी...

जाॅन ने एचटीसी फोन से ली सेल्फ़ी फोटो

भारत में फुटबाॅल के महाकुंभ इंडियन सुपर लीग ( indian super league ) की शुरुआत से पहले देखें जाॅन अब्राहम (Jhon Abraham) की इन तस्वीरों को। जिसमें वे अपनी टीम नाॅर्थइस्ट यूनाइटेड एफसी की जर्सी को प्रदर्शित कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने मोबाइल निर्माता कंपनी एचटीसी के साथ नाॅर्थइस्ट यूनाइटेड एफसी की स्पाॅन्सरशिप की जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने एचटीसी (HTC) की नई फोन माॅडल  वन एम8 फूंक एडिशन  (HTC ONE (M8) PHUNK EDITION) से सेल्फ़ी फोटो भी लिया। फ़िलहाल यह फोन भारत में उपलब्ध नहीं है लेकिन आप जाॅन के हाथों में इसे देख सकते हैं। जल्द ही एचटीसी का यह फोन भारत में उपलब्ध होगा।  इस मौके पर एचटीसी इंडिया के वायस प्रेसिडेंट व कंट्री हेड फैसल सिद्दीकी भी मौजूद थे।

एचटीसी रे कैमरा, अब कहीं भी कभी भी फोटाग्राफी

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचटीसी (HTC) ने हाल ही में सेल्फी आधारित शानदार स्मार्टफोन डिजायर आई (Desire Eye) लाॅन्च किया है जिसमें फ्रंट व रियर दोनों में 13.0 मेगापिक्सल कैमरे की सुविधा है।  इसी के साथ कंपनी ने एक आकर्षक लुक का कैमरा (Camera) एचटीसी रे (HTC RE) भी लाॅन्च किया है। किंतु फिलहाल इसकी उपलब्धता से जुड़ी कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई गई है।  हां एचटीसी की आॅफिशियली साइट पर यह कमिंग सून के साथ उपलब्ध है तथा इसकी प्री बुकिंग की जा सकती है। जहां इसकी कीमत लगभग 199.99 डाॅलर (लगभग 12,500 रुपए) है।  स्मार्टफोन में चाहे कितने भी बेहतर कैमरे क्यों न उपलब्ध हो किंतु फिर भी फोटोग्राफी के लिए कैमरे का महत्व भी अलग है। एचटीसी द्वारा लाॅन्च किया गया रे कैमरा दिखने में बेहद ही अलग आकर्षक डिजाइन में है।  रे कैमरे को एक हाथ में लेकर आसानी से उपयोग किया जा सकता है। इसमें केवल एक बटन के द्वारा फोटोग्राफ व वीडियो बनाए जा सकते हैं। यह कैमरा एंडराॅयड (Android) और आईओएस (IOS) के साथ कनेक्ट कर कार्य करने में सक्षम है। एचटीसी लाया 13...

एचटीसी लाया 13 मेगापिक्सल का सेल्फी फोन

सेल्फी फोटोग्राफ का अत्यधिक प्रचलन है खासकर युवाओं के मध्य इसका काफी क्रेज है। हर कोई अपना शानदार सेल्फी (Selfie) क्लिक करना चाहता है।  उपभोक्ता के बीच सेल्फी के बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई कंपनियों ने बेहतरीन सेल्फी वाले स्मार्टफोन बाजार में लाॅन्च किए हैं।  किंतु उन सभी फोंस को टक्कर देने के लिए एचटीसी ने डिजायर आई (HTC Desire Eye) बाजार में उतारा है।  एचटीसी डिजायर आई की खासियत है कि इसमें 13.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जो कि शानदार फोटोग्राफ देने में सक्षम है।  साथ ही फोन में 13.0 मेगापिक्सल का ही रियर कैमरा है जिसमें डुअल एलईडी फ्लैश (LED Flash) की सुविधा भी मौजूद है। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android Kitkat) पर आधारित एचटीसी डिजायर आई पानी अवरोधक भी है। इसे एक मीटर पानी में 30 मिनट तक आसानी से रख सकते हैं।  यानी आप सेल्फी का आनंद पानी में भी ले सकते हैं। फोन के रियर कैमरे में 28 एमएम के लैंस तथा फ्रंट कैमरे में 20 एमएम लैंस दिए गए हैं। एचटीसी की आॅफिशियली साइट पर यह फोन कमिंग सून के साथ ...