Mobile Review: नोकिया लुमिया 530 इससे पहले हम विंडोज फोन ( Windows Phone ) आॅपरेटिंग में कम रेंज का नोकिया लुमिया 510, लुमिया 520 और लुमिया 525 देख चुके थे। उपयोग में ये सभी फोन बेहतर थे। शानदार परफाॅर्मेंस और जीरो लैक की वजह से एंडराॅयड फोन की बढ़ती भीड़ में ये फोन अपनी पहचान बनाने में सफल हुए। अब कंपनी ने विंडोज फोन के नए आॅपरेटिंग 8.1 में लुमिया 530 ( Nokia Lumia 530 ) उतारा है। यह अब तक का सबसे सस्ता विंडोज फोन है। परंतु क्या यह इतना बेहतर है कि अपने पुराने फोंस की लोकप्रियता को भुना सके? इस परीक्षण के दौरान हमने इसी बात को जांचने की कोशिश की। रूप रंग यदि आपने पहले नोकिया (Nokia) का विंडोज फोन (Windows Phone) देखा है तो लुमिया 530 को देखते ही अंदाज़ा लगा लेंगे कि यह लुमिया सीरीज का फोन है। हां, एक बात जरूर कही जा सकती है कि फोन कई आकर्षक रंगों में उपलब्ध है और ये रंग वास्तव में आकर्षक हैं। आज सफेद और काले रंग के फोंस की भरमार है, ऐसे में नोकिया द्वारा ही अलग तरह की कोशिश देखने को मिलती है। कंपनी ने पहले भी लुमिया सीरीज में जो...