Skip to main content

Posts

Showing posts with the label mobile doctor

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं फोन खरीदना चाहता हूं किंतु मैं एंडराॅयड फोन (Android) और आईफोन (iphone) के बीच असमंजस में हूं। कृपया मुझे सलाह दें कि इनमें से कौन सा बेहतर होगा। मुझे फोन में अच्छा कैमरा चाहिए तथा उपयोग के समय उसमें हैंग होने जैसी समस्या नहीं होनी चाहिए। स्मूथ टचस्क्रीन तथा अच्छा बैटरी बैकअप हो। सबसे महत्वपूर्ण है कि फोन में बड़ी स्क्रीन हो। मेरा बजट 20,000 से 40,000 रुपए है। -अभय पांडे आपकी आवश्यकता यदि बड़ी स्क्रीन है तो आप आईओएस आॅपरेटिंग (ios os) पर आधारित आईफोन 6 प्लस (iphone 6 plus) ले सकते हैं। वैसे हम आपको सैमसंग गैलेक्सी एस5 (Samsung Galaxy S5) लेने की सलाह देंगे जो कि आॅक्टाकोर प्रोसेसर (Octacore Processor) पर आधारित है तथा फुल एचडी डिसप्ले (Full HD Display) है। इसके अलावा आईफोन 5सी (iphone 5c) भी देख सकते हैं जिसमें शानदार कैमरा क्वालिटी है और हैंग होने जैसी कोई समस्या नहीं है। आपके बजट में लेनोवो वाइब जेड2 प्रो (Lenovo vibe z2 pro) भी अच्छा डिवाइस है इसमें क्वाड एचडी डिसप्ले और 16.0 मेगापिक्सल कैमरा  उपलब्ध है।   

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं पिछले दो साल से सोनी (Sony) मायरो का उपयोग कर रहा हूं। अब मैं नया मोबाइल लेना चाहता हूं। मुझे फोन में बड़ा डिसप्ले, अच्छा कैमरा, 16जीबी इंबिल्ट मैमोरी की आवश्यकता है। साथ ही तीव्र गति से इंटरनेट चल सके जिसके द्वारा मैं फेसबुक (Facebook) और व्हाट्सएप (Whatsapp) एक्सेस कर सकूं। फोन की बैटरी लाइफ और प्रोसेसर अच्छा होना चाहिए। मेरा बजट 25,000 रुपए है इस बजट में अच्छे मोबाइल फोन का सुझाव दें। -एल. सत्यावागिसवरन इस बजट में हम आपको सैमसंग गैलेक्सी नोट 3 नियो (Samsung glalaxy note 3 neo) लेने की सलाह देंगे जो हेक्साकोर प्रोसेसर (Hexa core processor) पर आधारित है तथा 5.5 इंच का डिसप्ले है। आपकी आवश्यकतानुसार इसमें सभी फंक्शन दिए गए हैं। फोन में 8.0 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं 10,000 रुपए के बजट में एक अच्छा स्मार्टफोन लेना चाहिए। मैंने असूस जेनफोन 5 (Asus Zenfone 5) और मोटो जी (Moto G) का चयन किया है कृपया बताएं इनमें से कौन सा डिवाइस अच्छा है।   -रूपेश राय   आपके द्वारा चयनित असूस जेनफोन 5 आपके बजट में है किंतु मोटो जी की कीमत थोड़ी ज्यादा है। असूस जेनफोन 5 बहुत अच्छा आॅप्शन है इसमें बेहतरीन हार्डवेयर और आकर्षक डिजाइन है। साथ ही यह एंडराॅयड किटकैट (Android Kitkat) पर अपग्रेडेबल है इसीलिए आपकी पसंद अच्छी है।

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं आपकी इस पत्रिका को पिछले दो साल से पढ़ रहा हूं। मैं सेानी एक्सपीरिया जेड 3 (Sony Xperia Z3) के तकनीकी पक्ष के बारे में जानना चाहती हूं। कृपया मुझे बताएं कि इसके द्वारा 10 मिनट में 4के रिकाॅर्डिंग (4k Recording) की जा सकती है और क्या यह सच में पानी वाटरप्रुफ (Waterproof) है? -आरोही जायसवाल, कानपुर सोनी एक्सपीरिया जेड 3 में 5.2 इंच का फुल एचडी डिसप्ले है, 3 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। एक्सपेंडेबल स्टोरेज की भी सुविधा उपलब्ध है। फोन 2.5 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर क्वालकाॅम (Quadcore Qualcomm) के साथ स्नैपड्रेगन 801 प्रोसेसर (snapdragan 801 processor) पर कार्य करता है। 20.7 मेगापिक्सल कैमरा है। यह फोन पूरी तरह पानी अवरोधक है किंतु पानी में यह निर्धारित सीमा तक ही कार्य कर सकता है।

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं आपकी पत्रिका को पिछले एक साल से पढ़ रहा हूं और इसका प्रशंसक भी हूं। मैं एक बेहतर कैमरे वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहता हूं। मैंने कुछ फोनों का चयन किया है जिनमें नोकिया लुमिया 1020, नोकिया लुमिया 1520, सैमसंग गैलेक्सी के जूम, सोनी एक्सपीरिया जेड1 काॅम्पेक्ट (Sony Xperia Z1 Compact) और सोनी एक्सपीरिया जेडएल (Sony Xperia ZL) शामिल हैं। कृपया मुझे बताएं कि इनमें से कौन सा फोन बेहतर है तथा नोकिया लुमिया 1020 और लुमिया 1520 में क्या अंतर है। साथ ही यह भी बताएं कि शानदार कैमरे वाला फोन कौन सा है? -उदय कुमार आपके द्वारा चयनित सभी फोंस में शानदार कैमरे की सुविधा है और यदि इनमें से एक फोन का चयन करना है तो हम आपको नोकिया लुमिया 1020 (Nokia Lumia 1020) और सैमसंग गैलेक्सी के जूम (Samsung Galaxy K Zoom) लेने की सलाह देंगे। यह फोन शानदार कैमरा क्वालिटी के साथ उपलब्ध हैं जबकि के जूम कैमरे के लिए बहुत ही बेहतर है। दोनों फोंस में केवल एंडराॅयड (Android) और विंडोज (Windows) का ही अंतर है।  यदि नोकिया लुमिया 1020 और लुमिया 1520 (Nokia Lumia 1520) के अंतर की बात करें तो ...

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं एक स्मार्टफोन खरीदना चाहता हूं और मेरा बजट 10,000 से 18,000 के मध्य है। इस बजट में मुझे उच्च ग्राफिक गेम क्वालिटी और शानदार कैमरे वाला फोन बताएं। शियाओमी एमआई3 (Xiaomi Mi 3) कैसा फोन है? -पंकज सैकिया शियाओमी एमआई 3 (Xiaomi Mi 3) शायद आपकी जरूरत के अनुसार एक बेहतर आॅप्शन हो सकता है। इस फोन में कैमरा और गेम क्वालिटी अच्छी है और यह हमारी पत्रिका में सितंबर अंक का फोन आॅफ द मंथ (Phone of the month) था। केवल आॅनलाइन (Online) मिलने के कारण इसे खरीदने में थोड़ी समस्या हो सकती है। इसके अलावा माइक्रोमैक्स कैनवस नाइट्रो (Micromax Canvas Nitro) भी देख सकते हैं। जो कि काफी आकर्षक फीचर्स के साथ आपके बजट में भी है इसकी कीमत 12,999 रुपए है। कैनवस नाइट्रो में 13.0 मेगापिक्सल कैमरा और आॅक्टाकोर प्रोसेसर (Octacore Processor) दिया गया है जो कि शानदार गेमिंग का अहसास देने में सक्षम है।  

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं गैलेक्सी पाॅकेट नियो (Galaxy Pocket Neo) उपयोग कर रहा हूं। अब मैं नए वर्जन का मोबाइल फोन खरीदना चाहता हूं जिसमें नेटसर्फिंग (Net surfing) के अलावा गेम भी खेल सकूं। मुझे छोटे आकार का फोन चाहिए जो आराम में जेब में आ सके। मैंने एस4 मिनी (S4 Mini) और एक्सपीरिया जेड1 काॅम्पेक्ट (Xperia Z1 Compact) का चयन किया है किंतु असमंजस में हूं कि इनमें से कौन सा बेहतर है।  -बृजेश सिंह आपके द्वारा चुने गए दोनों ही डिवाइस बहुत अच्छे हैं और इनमें बेहतर प्रोसेसर के साथ ही शानदार डिसप्ले दिया गया है। फिर भी किसी एक का चयन करना है तो हम आपको एक्सपीरिया जेड1 काॅम्पेक्ट (Xperia Z1 Compact) लेने की सलाह देंगे। इसमें मल्टीमीडिया (Multimedia) के साथ ही शानदार कैमरा भी है।

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं नोकिया लुमिया 630 (Nokia Lumia 630) खरीदना चाहता हूं। आप मुझे बताएं कि यह फोन कैसा है, साथ ही, माइक्रोमैक्स टर्बो (Micromax Turbo) तथा माइक्रोमैक्स कैनवस गोल्ड (Micromax Canvas Gold) के बारे में भी बताएं कि इनमें से कौन सा फोन लेना अधिक बेहतर होगा। जिसमें मैं शानदार तरीके से इंटरनेट (Internet) का उपयोग कर सकूं। इसके अलावा भी यदि किसी अच्छे डिवाइस का विकल्प है तो वह भी बताएं।     -अमित नोकिया लुमिया 630 (Nokia Lumia 630) और माइक्रोमैक्स कैनवस डिवाइस दोनों अलग-अलग आॅपरेटिंग पर आधारित हैं। नोकिया लुमिया में विंडोज फोन (Windows Phone) अॅापरेटिंग है जबकि कैनवस एंडराॅयड आॅपरेटिंग पर आधारित है। ऐसे में आप सबसे पहले यह निर्णय कर लें कि आप किस आॅपरेटिंग के साथ ज्यादा सहज हैं। नोकिया लुमिया 630 विंडोज फोन 8.1 आॅपरेटिंग पर आधारित है जो विंडोज का सबसे नया आॅपरेटिंग है। फोन स्टाइल से लेकर परफाॅर्मेंस तक बेहतर है। रही बात कैनवस टर्बो की तो स्पेसिफिकेशन अच्छे हैं लेकिन कैमरा क्वालिटी नोकिया के बराबर नहीं है। 

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं 13,000 के बजट में एक स्मार्टफोन खरीदना चाहता हूं। मैं ऐसा फोन चाहता हूं जिसमें अच्छा बैटरी बैकअप, अच्छी परफाॅर्मेंस और शानदार कैमरा हो। वैसे नोकिया लुमिया 630 (Nokia Lumia 630) और ब्लैकबैरी जेड 3 (Blackberry Z3) में से कौन सा आॅप्शन बेहतर है? -जियोलियन हैरंख   यदि आप शानदार कैमरा चाहते हैं तो लुमिया 630 अच्छा आॅप्शन है वहीं ब्लैकबैरी जेड 3 अच्छे डिसप्ले के साथ बेहतरीन परफाॅर्मेंस देने में सक्षम है। साथ ही मैं आपको असूस जेनफोन 5 (Asus Zenfone 5) और मोटो जी (Moto G) की सलाह दूंगा दोनों ही डिवाइस बहुत अच्छे हैं और आपके बजट में हैं।  

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं चाइनीज मोबाइल शियाओमी एमआई3 (Xiaomi Mi 3) और सैमसंग गैलेक्सी एस5 (Samsung Galaxy S5) को लेकर असमंजस में हूं। दोनों में से कौन सा फोन अधिक बेहतर है? इनके अलावा भी यदि कोई और आॅप्शन है तो मुझे बताएं। -पुष्कर दोरबी यदि आपके लिए बजट महत्वपूर्ण नहीं है तो दोनों डिवाइस में से गैलेक्सी एस5 अच्छा आॅप्शन है। इसमें शानदार कैमरा, अच्छी साउंड क्वालिटी और अच्छा डिसप्ले है। यदि बजट महत्वपूर्ण है तो शियाओमी एमआई3 बहुत ही अच्छा आॅप्शन है। वहीं बजट की बात से हटकर कर बात करें तो सोनी एक्सपीरिया जेड2 (Sony Xperia Z2), एचटीसी वन एम8 (HTC One M8), एलजी जी3 (LG G3) और आईफोन 5एस (iphone 5s) बहुत ही अच्छे डिवाइस हैं।  

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं एक उच्च श्रेणी का स्मार्टफोन खरीदना चाहता हूं। मैंने कुछ फोंस का चयन किया है जिनमें एलजी जी3 (LG G3), सोनी एक्सपीरीया जेड2 (Sony Xperia Z2), सैमसंग गैलेक्सी एस5 (Samsung galaxy s5), सैमसंग गैलेक्सी नोट 3 (Samsung galaxy note 3) और एचटीसी वन एम8 (HTC ONE M8) हैं। कृप्या मुझे सलाह दें कि इनमें से कौन सा डिवाइस लेना चाहिए।   -जैथ वैसे तो आपके द्वारा चुने गए सभी डिवाइस बहुत अच्छे हैं किंतु हर डिवाइस में कुछ कमी व कुछ खास तो होता ही है। सैमसंग गैलेक्सी एस5 दिखने में खूबसूरत तथा शानदार हार्डवेयर से लैस है जबकि एचटीसी वन एम8 भी कापफी आकर्षक है वहीं नोट 3 स्टाइलिश फोन है और एलजी जी 3 में अच्छा एचडी डिसप्ले है। लेकिन सोनी एक्सपीरिया जेड2 परफाॅर्मेंस और डिजाइन के मामले में अधिक बेहतर है इसमें शानदार कैमरा और डिसप्ले है तथा बैटरी लाइफ भी अच्छी है। इसलिए हम आपको सेानी एक्सपीरिया जेड 2 लेने की सलाह देंगे।

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं एक स्मार्टफोन खरीदना चाहता हूं जो कि अच्छे ब्रांड का खूबसूरत फोन हो जैसे माइक्रोमैक्स (Micromax)। फोन में शानदार कैमरा और 1 जीबी रैम होनी चाहिए ताकि गेम (Game) का आनंद लिया जा सके। अच्छा कैमरा तथा बेहतर साउंड क्वालिटी हो। मैंने इंटरनेट पर कुछ फोन सर्च किए जिनमें सोनी एक्सपीरिया एसपी (Sony Xperia SP) अच्छा लगा और मेरे बजट में भी है। मेरा बजट 22,000 रुपए है।   -सुधीर चंद्र गिरि सोनी एक्सपीरिया एसपी आपके बजट में काफी अच्छा डिवाइस है किंतु हम आपको सोनी एक्सपीरिया टी2 अल्ट्रा ( Sony Xperia T2 Ultra ) लेने की सलाह देंगे जिसमें क्वाडकोर प्रोसेसर (Quadcore Processor) दिया गया है, शानदार कैमरा और अच्छा डिसप्ले है। यदि आप विंडोज फोन उपयोग करना चाहें तो नोकिया लुमिया 1320 (Nokia Lumia 1320) देख सकते हैं जो कि अच्छी परफाॅर्मेंस देने में सक्षम है।

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं स्मार्टफोन खरीदना चाहता हूं जिसमें 5-8 मेगापिक्सल कैमरा, एचडी सपोर्ट (HD Support), एंडराॅयड 4.4.2, वाईफाई, 5.0 इंच का टच डिसप्ले (Touch Display) और अच्छा बैटरी बैकअप होना चाहिए। मेरा बजट 5,000 से 10,000 तक है। -बिवान सिंह रघुवंशी मैं आपको असूस जेनफोन 5 (Asus Zenfone 5) लेने की सलाह दूंगा। इसमें 5.0 इंच 720 पी का अच्छा डिसप्ले दिया गया है। फोन में 8.0 मेगापिक्सल कैमरा है तथा एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.3 (Android) पर आधारित है। यह फोन आपकी आवश्यकताओं पर खरा उतरेगा।  

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं नया फोन खरीदना चाहता हूं। मैंने आईफोन 5सी (iphone 5c), नेक्सस 5 (Nexus 5) और मोटो एक्स (Moto X) का चयन किया है। मैं चाहता हूं कि फोन में शानदार डिसप्ले (Display) और बेहतरीन कैमरा होना चाहिए जो कि कम रोशनी में भी शानदार इमेज क्वालिटी दे सके। इसके अलावा खूबसूरत डिजाइन और अच्छा बैटरी बैकअप होना चाहिए। फोन में बिना हैंग किए गेम खेलने की भी सुविधा हो। क्या आप मुझे इनमें से किसी फोन का सुझाव दे सकते हैं। मैं आपके जवाब का इंतजार कर रहा हूं।   -अतुल रघु आपके द्वारा चयनित डिवाइस में से आईफोन 5सी आपकी आवश्यकताओं के काफी करीब है। नेक्सस 5 में शानदार डिसप्ले है किंतु कैमरा आईफोन 5सी जितना अच्छा नहीं है। डिजाइन के अनुसार देखें तो मोटो एक्स और आईफोन 5सी बेहतर डिवाइस हैं। 

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

क्या कार्बन ए16 (Karbonn A16) हिंदी भाषा को सपोर्ट करता है अर्थात क्या मैं मोबाइल पर हिंदी में मैसेज लिख व पढ़ सकता हूं। यदि यह फोन हिंदी को सपोर्ट नहीं करता तो कृप्या मुझे ऐसा एंडराॅयड फोन (Android Phone) बताएं जो कि हिंदी भाषा को सपोर्ट करता हो।  -विराज जोयल जी हां, आप अपने मोबाइल फोन में हिंदी में मैसेज लिख व पढ़ सकते हैं। यदि आप ऐसा फोन खरीदना चाहते हैं तो आप माइक्रोमैक्स यूनाइट 2 (Micromax Unite 2) देख सकते हैं जो कि कई भाषाओं को सपोर्ट करता है।

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं अपने एसडी कार्ड (SD Card) का पासवर्ड (Password) भूल गया हूं। कृप्या मुझे सुझाव दें कि मैं किस प्रकार अपना पासवर्ड रिकवर (Password Recover) करूं क्योंकि इसमें मेरा महत्वपूर्ण डाटा (Data) है। -अभिनव श्रीवास्तव   आपको एसडी कार्ड सपोर्ट टीम से संपर्क करना चाहिए। वहीं आपको पासवर्ड रिकवर का तरीका बता सकते हैं।

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैंने आपकी मैगजीन में माइक्रोमैक्स यूनाइट 2 (Micromax Unite 2) को अच्छी रेटिंग मिलने से पहले ही खरीद लिया था। फोन के फंक्शन अच्छे है किंतु अधिक उपयोग करने पर इसका पिछला पैनल गर्म हो जाता है और फिर इसे उपयोग करना मुश्किल हो जाता है। क्या आप मुझे इसी कीमत में बेहतर तकनीकी पक्ष वाले स्मार्टफोन का सुझाव दे सकते हैं जिसे उपयोग करना भी आसान हो। -जितेंद्र कुमार बेहरा   मैं आपको मोटो ई (Motot E) लेने की सलाह दूंगा जिसकी कीमत 6,999 रुपए है। इसमें अच्छा डिसप्ले है तथा शानदार प्रोसेसर के साथ एंडराॅयड (Android) के नए वर्जन किटकैट पर आधारित है।

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मेरे पास नोकिया 5130 सी-2 (Nokia 5130 C-2) एक्सप्रेस म्यूजिक है। मैं हमेशा कोशिश करता हूं कि बैकअप (Backup) के द्वारा रिस्टोर (restore) करूं किंतु जब फोन को स्विच आॅफ कर आॅन करता हूं तो वह कांटेक्ट सर्विस दर्शाता है। कृप्या मुझे बताए कि मेरा फोन किस प्रकार नाॅर्मल स्टेज पर आएगा। -रोनल्ड मन्गंग यदि आप अपने डाटा का बैकअप चाहते हैं तो फोन में हार्ड रिसेटिंग (Hard Reset) का उपयोग कर सकते हैं। यह आपके फोन के पूरे डाटा (Data Remove) को रिमूव कर देगा। यदि इसके बाद भी डाटा बैकअप (Data Backup) न हो तो हम आपको नोकिया सर्विस सेंटर (Nokia service center) जाने की सलाह देंगे। यह कोई साॅफ्टवेयर (Software) की समस्या हो सकती है। 

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं सैमसंग गैलेक्सी (Samsung Galaxy) सीरीज का फोन खरीदना चाहता हूं किंतु मैं एंडराॅयड (Android) वर्जन को लेकर कन्फ्यूज हूं। क्या आप मुझे एंडराॅयड वर्जन के बारे में बता सकते हैं तथा जेलीबीन 4.0, 4.1 और 4.2 में अधिक बेहतर कौन सा है। मेरा बजट 9,000 से 10,000 है और मैं ऐसा फोन चाहता हूं जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 5.0 मैगापिक्सल कैमरा हो। क्या सैमसंग टचस्क्रीन अन्य फोन के मुकाबले बेहतर है। यदि आपके पास इससे बेहतर आॅप्शन है तो कृप्या मुझे बताएं।   -थुमुश्री रुक्मनि  नया आॅपरेटिंग सिस्टम आपको मोबाइल पर बेहतर परफोर्मेंस की सुविधा देता है और फिलहाल एंडराॅयड (Android) का नया वर्जन 4.4 है जिसे किटकैट (Android kitkat) नाम दिया गया है। आपके बजट के अनुसार मैं आपको लुमिया 525 (lumia 525) लेने की सलाह देता हूं यह एंडराॅयड आधारित नहीं है किंतु यह लेटेस्ट वर्जन के विंडोज (Windows) आॅपरेटिंग पर आधारित है तथा इसमें बेहतरीन कैमरा दिया गया है। यदि आपको एंडराॅयड फोन ही लेना है तो आप अपने बजट को थोड़ा बढ़ाकर मोटो जी (Moto G) ले सकती हैं। इसकी कीमत 12,990 रुपए है। यह काफी अच्छा फ...

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं नोकिया (Nokia) का स्मार्टफोन खरीदना चाहता हूं जिसमें इंटरनेट (Internet) ब्राउजिंग आसानी से की जा सके। फिलहाल मैं जोलो ए500एस (Xolo A500S) उपयोग कर रहा हूं और इसमें इंटरनेट काफी धीरे कार्य करता है। मैं चाहता हूं कि आप मुझे नोकिया का अच्छा फोन बताएं जिसमें इंटरनेट बेहतर स्पीड में कार्य करे। मेरा बजट 4,000 से 5,000 रुपए तक है।  -अरुण चैहान  मैं आपको नोकिया आशा 502 (Nokia Asha 502) लेने की सलाह दूंगा जिसमें कि नोकिया का एक्सप्रेस ब्राउजर (Express Browsing) है। जो कि तेज गति से कार्य करता है। इसके अलावा वेब पेज पर कितनी जल्दी पेज ओपन होता है यह आपके इंटरनेट कनेक्शन (Internet connection) पर निर्भर करता है।