हर वक्त कंप्यूटर का साथ होना संभव नहीं है, इसीलिए उपभोक्ता ऐसे मोबाइल फोन चाहते हैं जिसके द्वारा तीव्र गति से इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा सके। इस श्रेणी में लगभग सभी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां अपने फोन बाजार में उतार चुकी हैं। किंतु कम ही फोन ऐसे हैं जो कि अधिक तकनीक के साथ कम कीमत में उपलब्ध हों। इंटेक्स (#intex) ने उपभोक्ताओं की जरूरत और बजट को ध्यान में रखकर क्लाउड एक्स1 प्लस (cloud x1+) और क्लाउड वाई11 (cloud y11) लाॅन्च किया है। दोनों ही स्मार्टफोंस को ग्रामीण इलाके के उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर लाॅन्च किया है। ताकि वह कम कीमत के साथ अधिक से अधिक तकनीक का उपयोग कर सकें। इंटेक्स क्लाउड एक्स1 प्लस में 320x480 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 3.5 इंच की स्क्रीन है। फोन में 128 एमबी रैम और 256 एमबी रोम है। फोटोग्राफी के लिए 2.0 मैगापिक्सल कैमरा दिया गया है। यह फोन जिंजरब्रैड आॅपरेटिंग सिस्टम 2.3.5 पर आधारित है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में जीपीआरएस, ऐज और वाईफाई की सुविधा के साथ ही व्हाट्सएप, ओपेरा मिनी और गेम प्र...