एनवीडिया (#Nvidia) ने पहले जोलो (#xolo) के साथ मिलकर टेगरा (Tegra) प्रोसेसर पर हैंडसेट पेश किया था अब टैबलेट श्रेणी में दस्तक दी है। परंतु क्या जोलो का यह डिवायस इतना ताकतवर है कि असूस इंटेल टैबलेट (Asus) और गूगल नेक्सस7 (Google Nexus 7) को टक्कर दे सके। क्योंकि डिवायस का बजट उसी रेंज का है। खूबी स्टायलस फीचर। बेहतर हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन। शानदार गेमिंग एहसास। खामी सीमित स्टायलस का उपयोग। डिजाइन कुछ खास नहीं। 3जी सपोर्ट नहीं। लुक जोलो टेगरा प्ले नोट (Xolo Tegra Play Note) को देखकर आपको अच्छा लगेगा। इसके बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता कि स्टाइल के मामले में बाजार में उपलब्ध सभी टैबलेट से बेहतर है लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि कंपनी ने डिजाइन में कुछ नयापन लाने की कोशिश जरूर की है। टैबलेट का ऊपर और नीचे का पैनल थोड़ा सा कर्व (घुमावदार) जिस पर लाउडस्पीकर है। डिवाइस का बैक पैनल बेहद ही स्टाइलिश है और इसका नया डिजाइन बाजार में उपलब्ध टैबलेट से इसे अलग बनाता है। डिजाइन में कुछ खास कमी नहीं कही जा सकती। हां, स्क्रीन पर उंगलि...