स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जोलो (Xolo) ने क्यू सीरीज स्मार्टफोन में एक और फोन को शामिल करते हुए जोलो क्यू1011 (Xolo Q1011) लाॅन्च किया है साथ ही खास बात यह है कि आॅनलाइन साइट अमेजन डाॅट काॅम (Amazon.com) पर उपलब्ध ही होगा। फोन के तकनीकी पक्ष की बात करें तो इसमें 1280x720 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.0 इंच का आईपीएस डिसप्ले (IPS Display) है जो कि धूल-मिट्टी से सुरक्षा के लिए वन ग्लास सोल्यूशन (OGS) से लैमिनेट है। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट पर आधारित इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। जिसके द्वारा फोन मल्टिटास्किंग (Multitasking), गेम्स व एप्लिकेशन पर बेहतर स्पीड के साथ शानदार परफोर्मेंस देने में सक्षम है। https://www.xolo.in/Q1011 फोटोग्राफी के लिए जोलो क्यू1011 में बीएसआई सेंसर के साथ 8.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है, वीडियों काॅलिंग (Video calling) की सुविधा के लिए 0.2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी उपलब्ध है। डुअल सिम आधारित इस फोन में 1जीबी रैम तथा 4जीबी इंटरनल मैमोरी के अतिरिक्त माइक्रोएसडी कार्ड के द्...