Skip to main content

Posts

Showing posts with the label oppo find 7

ओपो फाइंड 7 फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध

चाइना की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओपो ने भारतीय स्मार्टफोन ओपो फाइंड 7 को प्रदर्शित किया था। भारत में इसकी बिक्री के लिए कंपनी ने इसे फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिवली लाॅन्च किया है। कंपनी ने इसे भारतीय उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराने के लिए ई-काॅमर्स साइट फ्लिपकार्ट से साझेदारी की है। वैसे भी कई स्मार्टफोन कंपनियां ई-काॅमर्स साइट पर अपने स्मार्टफोन लाॅन्च कर रही है।  ओपो एन1 मिनी भारत में लाॅन्च, कीमत-26,990 रुपए जिनमें मोटोरोली सहित भारतीय बाजार में दस्तक दे चुकी नई स्मार्टफोन कंपनी शियाओमी भी शामिल है। ओपो फाइंड 7 के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें 5.5 इंच का क्वाड एचडी डिसप्ले है। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.3 पर जेलीबीन पर आधारित इस फोन में 3 जीबी रैम भी उपलब्ध है। फोन से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए इस लिंक http://mymobileh.blogspot.in/2014/06/7.html  पर क्लिक करें। ई-काॅमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ओपो फाइंड 7 की कीमत 37,990 रुपए है। 

Mobile Review : ओपो फाइंड 7, क्वाड एचडी डिसप्ले का जादू

कुछ माह पहले ओपो (Oppo) ने एन1 (Oppo N1) माॅडल भारतीय बाजार में पेश किया था। फोन अपने विशेष डिजाइन और फीचर की वजह से जल्द ही लोकप्रियता हासिल करने में सक्षम हुआ। बेहतर बिल्ट क्वालिटी के साथ इसमें रोटेटिंग कैमरे का उपयोग किया गया था। अब कंपनी ने फिर से नए स्मार्टफोन ओपो फाइंड 7 (#Oppo Find 7)   को भारतीय बाजार में पेश किया है। यह फोन भी अपने खास फीचर की वजह से लोगों का ध्यान खींचने में सक्षम है। यह भारत का पहला फोन है जिसमें 2के डिसप्ले का उपयोग किया गया है। वहीं विश्व का यह पहला स्मार्टफोन है जो 50 मेगापिक्सल (50 Megapixels) के रेजल्यूशन पर फोटोग्राफी कर सकता है। आगे एक-एक कर जानेंगे फोन की अन्य खूबियों के बारे में। क्यों खरीदें 50 मेगापिक्सल कैमरा और शानदार परफाॅर्मेंस इस फोन की सबसे बड़ी ताकत है। वहीं स्टाइल और म्यूजिक के मामले में भी इसे किसी से कम नहीं आंका जा सकता। क्यों न खरीदें पुराना आॅपरेटिंग इस फोन की कमी कही जाएगी। वहीं डिजाइन अच्छा है लेकिन आकार में थोड़ा बड़ा जरूर कहा जा सकता है।   रूप रंग ओपो फाइंड 7 को देखकर सबसे पहला अहसास आपको यह होगा कि...

ओपो फाइंड 7 भारत में प्रदर्शित

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओपो (#Oppo) ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में ओपो फाइंड 7 (#oppo find 7) को प्रदर्शित कर दिया है जिसका भारतीय उपभोक्ता बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ओपो फाइंड 7 की सबसे बड़ी खासियत है कि भारत में इसे क्वाड एचडी स्क्रीन (#quad hd screen) के साथ पेश किया गया है।  ओपो फाइंड 7 में 2560x1440 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 5.5 इंच की क्वाड एचडी स्क्रीन है तथा 538 पीपीआई डिसप्ले (#538 ppi display) दिया गया है। यह स्मार्टफोन भारत के 12 राज्यों मेें उपलब्ध होगा जिनमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बंगलुरू, हैदराबाद, जयपुर, चंडीगढ़, लुधियाना, पुणे, लखनऊ, कोलकाता और अहमदाबाद शामिल हैं।  इसके अतिरिक्त फोन में तीव्र इंटरनेट (#fast internet) के लिए 4जी/एलटीई (#4G/LTE) दिया गया है। ओपो फाइंड 7 में बैटरी चार्जिंग के लिए वौक (VOOC) चार्जिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जिसके द्वारा केवल पांच मिनट चार्ज करने पर 2 घंटे तक आराम से बात की जा सकती है।  फोन के अन्य तकनीकी पक्षों पर नजर डालें तो इसमें क्वालकाॅम (Qualcomm) के साथ 2.5 गीगाहर्ट्ज स्नैपड्रेगन 80...