Skip to main content

Posts

Showing posts with the label 2014 review in india

याहू इंडिया ने पेश किया रिव्यू 2014

साल 2014 अपने अंतिम चरण में है और नए साल आगाज होने वाला है। इस बीच साल 2014 में बहुत कुछ अच्छा और बुरा घटा। जहां भारतीय राजनीति ने एक नया मोड़ लिया वहीं गैजेट की दुनिया में भी लगातार हलचल चलती रही।  ट्विटर पर छाये नरेंद्र मोदी याहू इंडिया (Yahoo India) द्वारा लाॅन्च किए गए साल 2014 के रिव्यू में लगभग सभी क्षेत्रों में होने वाली खास खबरों को पेश किया है। इस रिव्यू को याहू ने ‘2014 रिव्यू इन इंडिया’ (2014 Review in India) नाम दिया है।  याहू इंडिया रिव्यू में 2014 की 10 राजनैतिक खबरों में मोदी, अमित शाह, अरूण जेटली, सोनिया गांधी और मोहन भागवत छाए रहे। वहीं याहू इंडिया पर सबसे अधिक सर्च (Search) किए जाने वाले सेलिब्रिटी में सनी लियोनी टाॅप पर रहीं।  पोर्न स्टार सनी लियोनी सबसे लोकप्रिय क्रिकेट की दुनिया में 2014 में भी सचिन तेंडुलकर का दबदबा बना रहा तो वहीं साल के टाॅप 10 गैजेट्स में एप्पल आईफोन 6 अव्वल रहा। साल 2014 में भारत के टाॅप 10 पर्यटक स्थलों में गोवा को सर्वश्रेष्ठ स्थान मिला।