Skip to main content

Posts

Showing posts with the label 1.2 GHz Dualcore

डेटाविंड ने लॉन्च किए तीन स्मार्टफोन

डेटाविंड कंपनी अब तक आकाश टैबलेट बनाने के लिए ही जानी जाती थी लेकिन अब डेटाविंड ने स्मार्टफोन के बाजार में कदम रखते ही पॉकेट सरफर 3जी5, पॉकेट सरफर 5 और पॉकेट सरफर 5 एक्स के नाम से एक साथ तीन स्मार्टफोन 5.0 इंच की टचस्क्रीन डिसप्ले के साथ लॉन्च किए हैं।  तीनों ही फोन में डुअल सिम सपोर्ट है। इन फोंस की कीमत में उनके तकनीकी पक्ष के आधार पर थोड़ा सा अंतर है।  पॉकेट सरफर 3जी 5 (Pocket Surfer 3G5) में 800x480 पिक्सल रेजोलूशन की 5.0 इंच डिसप्ले है और यह स्मार्टफोन 1.2 गीगाहर्ट्ज (Gigahertz) डुअल कोर कोर्टेक्स ए7 प्रोसेसर पर आधारित है साथ ही यह एंडरॉयड 4.0 आइसक्रीम सैंडविच पर कार्य करता है।  इसमें 5.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा है और 4जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ ही इसमें 32 जीबी तक का मैमोरी कार्ड उपयोग किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाईफाई, 3जी और ब्लूटूथ के आपॅशन मौजूद हैं। इस फोन की कीमत 6,499 रुपए है।  इसी तरह डेटाविंड द्वारा लॉन्च किए गए दूसरे फोन पॉकेट सरफर 5 (Pocket Surfer 5) में 800x480 पि...

लावा की नई पेशकश आईरिस503

भारतीय स्मार्टफोन कंपनी लावा ने आईरिस की सीरिज में अपना नया फोन लावा आईरिस503 (Lava Iris 503) लॉन्च किया है जो कि कई बेहतरीन सुविधाओं से लैस है।   इसमें 960x540 पिक्सल रेजोलूशन (Resolution) के साथ 5.0 इंच की आईपीएस डिसप्ले है।  लावा आईरिस503 एंडरॉयड 4.2 जेलीबीन पर आधारित है और 1.2 गीगाहर्ट्ज  डुअलकोर प्रोसेसर  (Gigahertz Processor) पर कार्य करता है।  इसमें 512 एमबी रैम (MB RAM) की सुविधा है तथा एलईडी फ़्लैश (LED Flash) के साथ 5.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा, 1.2 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।  32जीबी मैमोरी कार्ड, 4जीबी इंटरनल मैमोरी स्टोरेज की सुविधा के साथ ही यदि इसकी बैटरी लाइफ की बात करें तो इसमें 2,000 एमएएच बैटरी है।  अन्य फीचर्स में डुअल सिम, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, जीपीआरएस, एज, और 3जी भी उपलब्ध् हैं। भारत में फोन की कीमत 9,999 रुपए है। 

सैमसंग गैलेक्सी एस ड्यूस2 बाजार में उपलब्ध्

सैमसंग गैलेक्सी भारत में अपनी जगह बना चुका है और उपभोक्ताओं का पसंदीदा फोन बन गया है। इसी को देखते हुए कंपनी ने इसी सीरीज में अपना नया फोन गैलेक्सी एस ड्यूस2 (Samsung Galaxy S Duos2) बाजार में लॉन्च किया है।  वैसे एस ड्यूस और एस ड्यूस2 में बहुत ज्यादा अंतर नहीं हैं बस एस ड्यूस2  में पहले के मुकाबले हाई प्रोसेसर स्पीड दी गई है साथ में 1.2 गीगाहर्ट्ज  डुअल कोर  प्रोसेसर दिया गया है जबकि पहले 1.0 गीगाहर्ट्ज   प्रोसेसर था।  इसके पहले वर्जन में वीडियो रिकॉर्डिंग (Video Recording) की भी सुविधा नहीं थी जबकि एस ड्यूस 2 में 1280x720 रेजोलूशन पिक्सल (Resolution Pixel) के साथ बेहतर वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा के साथ-साथ 64 जीबी एक्सर्टनल मैमोरी (External Memory) का भी ऑप्शन दिया गया है। भारतीय बाजार में एस ड्यूस2 की कीमत 10,999 रुपए है।   तकनीकि पक्ष ऑपरेटिंग सिस्टम : एंडरॉयड 4.2 जेलीबीन स्क्रीन : 4.0 इंच टीएफटी डिसप्ले आकार : 121.5x63, 1x10.57  रैम : 768 एमबी कैमरा: 5.0 मैगापिक्सल ...