Skip to main content

Posts

Showing posts with the label filmstar

गैजेटफ्रीक नहीं लेकिन तकनीक के करीब हूं: राजीव खंडेलवाल

जिस किरदार को निभाया वह यादगार बन गया। ऐसा ही कुछ जलवा है राजीव खंडेलवाल का। आमिर हो या शैतान हर फिल्म में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। माॅय मोबाइल को दिए साक्षात्कार में न सिर्फ अपनी फिल्म बल्कि अपने तकनीकी लगाव पर भी विस्तार से चर्चा की। फिलहाल कौन सा फोन उपयोग कर रहे हैं ? मेरे पास एप्पल आईफोन 5एस है।  क्या आप गैजेट के शौकीन हैं? मैं गैजेटफ्रीक नहीं हूं लेकिन गैजेट्स और तकनीक के करीब रहना पसंद करता हूं। मोबाइल और तकनीकी क्षेत्र से जुड़ी खबरों के बारे में जानकारी लेना मुझे पसंद है।  अपने फोन में कौन सा एप्लिकेशन आपको ज्यादा पसंद है? मेरे पास ज्यादातर न्यूज एप्लिकेशन ही मिलेंगी। वैसे हाल ही में मैंने अपने फैंस (प्रशंसकों) से जुड़ने के लिए ट्विटर ज्वाइन किया है। ट्रेवलिंग के समय वाइबर का उपयोग करता हूं। क्या आप हमें अपनी आने वाली फिल्म ‘सम्राट एंड को’ के बारे में बता सकते हैं? सम्राट एंड को एक जासूसी फिल्म है और इसमें मैं सम्राट का किरदार निभा रहा हूं। जो कि अतीत के साथ खेलता हुआ नजर आएगा, यह जासूसी और सस्पेंस से जुड़ी बहुत ही रोचक मूवी है। ...