Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Apple iPhone 6

याहू इंडिया ने पेश किया रिव्यू 2014

साल 2014 अपने अंतिम चरण में है और नए साल आगाज होने वाला है। इस बीच साल 2014 में बहुत कुछ अच्छा और बुरा घटा। जहां भारतीय राजनीति ने एक नया मोड़ लिया वहीं गैजेट की दुनिया में भी लगातार हलचल चलती रही।  ट्विटर पर छाये नरेंद्र मोदी याहू इंडिया (Yahoo India) द्वारा लाॅन्च किए गए साल 2014 के रिव्यू में लगभग सभी क्षेत्रों में होने वाली खास खबरों को पेश किया है। इस रिव्यू को याहू ने ‘2014 रिव्यू इन इंडिया’ (2014 Review in India) नाम दिया है।  याहू इंडिया रिव्यू में 2014 की 10 राजनैतिक खबरों में मोदी, अमित शाह, अरूण जेटली, सोनिया गांधी और मोहन भागवत छाए रहे। वहीं याहू इंडिया पर सबसे अधिक सर्च (Search) किए जाने वाले सेलिब्रिटी में सनी लियोनी टाॅप पर रहीं।  पोर्न स्टार सनी लियोनी सबसे लोकप्रिय क्रिकेट की दुनिया में 2014 में भी सचिन तेंडुलकर का दबदबा बना रहा तो वहीं साल के टाॅप 10 गैजेट्स में एप्पल आईफोन 6 अव्वल रहा। साल 2014 में भारत के टाॅप 10 पर्यटक स्थलों में गोवा को सर्वश्रेष्ठ स्थान मिला।  

एप्पल आईफोन 6 : स्टाइलिश आईफोन को मिला बड़ी स्क्रीन का साथ।

Mobile Review: Apple iPhone 6 एप्पल आईफोन (#Apple iPhone) का इंतजार किसे नहीं होता। हम भी इस फोन का भारत में लाॅन्च होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अंततः आईफोन के दोनों माॅडल आईफोन 6 (#Apple iPhone 6) और आईफोन 6 प्लस (Apple iPhone 6 Plus) को भारत में लाॅन्च कर दिया गया। मीडिया जगत से लेकर उपभोक्ता के बीच यह चर्चा में शुमार हो गया। इस बार फोन के डिजाइन में काफी बदलाव किए गए थे। इस अंक में हमने आईफोन 6 का परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान हमने यही जांचने की कोशिश की कि क्या यह फोन भी डिजाइन और फीचर में उतना ही प्रभावी है जितने कि पहले के सभी आईफोन हुए हैं। क्यों खरीदें कमाल की स्टाइल और शानदार टच। मैटल बाॅडी और स्लिम डिजाइन कुल मिलाकर फोन बहुत ही शानदार है। कैमरा क्वालिटी बेहतर है और परफाॅर्मेंस में भी आप कम नहीं आंक सकते। क्यों न खरीदें हर बार की तरह इस बार भी आपको कीमत से ही शिकायत होगी। फोन का डिसप्ले अच्छा है लेकिन कहने के तौर पर कह सकते हैं कि फुल एचडी नहीं है।   रूप रंग एप्पल आईफोन 6 ( Apple iPhone 6 ) के बारे में सबसे पहली जो बात कही जा सकती है कि त...

पाॅकेट में ही जल उठा आईफोन 6

इस बार तो आईफोन (Apple iPhone) के साथ विवाद रूकने का नाम नहीं ले रहा है। आईफोन 6 (#iPhone 6) और आईफोन 6 प्लस (Apple iPhone 6 Plus) के लाॅन्च होने के साथ ही यह खबर आई की एप्पल आईफोन 6 प्लस बेंड होता है। वहीं इस बार की खबर ने तो सबको दहला कर रख दिया। अमेरिकी अखबार डेली स्टार के हवाले से दी गई एक खबर के अनुसार अमेरिका के वाशिंगटन में आईफोन 6 एक व्यक्ति के पाॅकेट में ही फट गया। बेंड की खबर ने आईफोन 6 प्लस का बिगाड़ा खेल डेली स्टार के अनुसार अमेरिकी निवासी फिलिप लेचर का कहना है कि वे रिक्शा से अपनी पत्नी और बच्चे के साथ कहीं जा रहे थे इसी बीच उनके रिक्शा का एक्सीडेंट हो गया जहाँ यह घटना घटी। इस एक्सीडेंट में लेचर गिर पड़े और  तभी उन्हें अहसास हुआ कि उनके पाॅकेट में कुछ जल रहा है। उन्होंने ध्यान दिया कि उनके पैंट में पाॅकेट के पास से थोड़ा धुआं निकल रहा है। आईफोन 6 और 6 प्लस भारत में उपलब्ध पास से गुजर रहे एक व्यक्ति के पास बर्फ थी और उसने उसी वक्त जलते हुए उस डिवाइस पर    बर्फ   डाला। ...

एप्पल आईफोन 6 और आईफोन 6 प्लस की एक झलक

एप्पल आईफोन 6 और आईफोन 6 प्लस को भारत में लाॅन्च कर दिया गया है। दोनों फोन के लिए उपभोक्ताओं के बीच होड़ लगी है। कुछ फोन की खरीदारी करने आए हैं तो कुछ इन फोन खरीदारी से पहले दीदार करना चाहते हैं। हालांकि हर एप्पल स्टोर पर यह फिलहाल लाइव डेमो के लिए उपलब्ध नहीं है सिर्फ कुछ ही स्टोर पर रखा गया है। यदि आप भी खरीदारी से पहले पफोन का अनुभव करना चाहते हैं तो इन तस्वीरों में देख सकते हैं।  एप्पल आईफोन 6 प्लस एप्पल आईफोन 6 इन्हे भी देखे- आईफोन 6 और 6 प्लस भारत में उपलब्ध बेंड की खबर ने बिगाड़ा खेल गूगल नेक्सेस 6 और नेक्सेस 9 लाॅन्च

बेंड की खबर ने आईफोन 6 प्लस का बिगाड़ा खेल

भारत में एप्पल आईफोन (Apple) के दोनों संस्करण आईफोन 6 (Apple iPhone 6) और आईफोन 6 प्लस (Apple iPhone 6 Plus) उपलब्ध हो चुके हैं। कंपनी ने कल रात 12 बजे से ही भारत में इसे मुहैया कराना शुरू कर दिया था। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार भारत में लगभग 30 हजार फोन की प्रीबुकिंग थी।  आईफोन 6 और 6 प्लस भारत में उपलब्ध आईफोन (iPhone) स्टोर पर तो उपभोक्ताओं को तांता तो रात से ही लग गया था और काफी उपभोक्ताओं को यह फोन रात में मिल भी गया। वहीं आज सुबह से भी भारत में आईफोन 6 और आईफोन 6 प्लस के लिए उपभोक्ता उत्साहित नजर आ रहे हैं।  जहां तक फोन के बिक्री की बात है तो स्टोर से प्राप्त सूचना के अनुसार आईफोन 6 के प्रति उपभोक्ता थोड़े ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। आईफोन 6 प्लस की भी अच्छी मांग है लेकिन आईफोन 6 के मुकाबले थोड़ा कम उत्साह देखा जा रहा है।  गूगल नेक्सेस 6 और नेक्सेस 9 लाॅन्च आईफोन 6 प्लस की मांग कम होने का कारण यह नहीं है कि आईफोन 6 की कीमत कम है बल्कि इसलिए मांग थोड़ी कम है कि भारत में आईफोन 6 प्लस लाॅन्च होने से पहले ही फोन के बेंड होने क...

17 अक्टूबर से उपलब्ध होगा एप्पल आईफोन 6: कीमत 53,500 से शुरू

अंततः एप्पल आईफोन 6 (Apple iPhone 6) और 6 प्लस (Apple iPhone 6 Plus) के भारत में लाॅन्च होने और न होने के सारे कयास को खत्म करते हुए 17 अक्टूबर से इसे मुहैया कराने की घोषणा कर दी है जो कि रत  12 बजे से उपलब्ध होगा । भारत में आईफोन के दोनों संस्करण आईफोन 6 और आईफोन 6 प्लस की प्री-बुकिंग 7 अक्टूबर से ही की जा सकती है। यह भी रात 12 बजे से ही शुरू होगी | हालांकि कंपनी ने फोन के कीमत के बारे में किसी प्रकार की कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई है लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आईफोन 6 (Apple iPhone 6) के शुरुआती माॅडल की कीमत 53,500 रुपए (Price In India) होगी। जबकि आईफोन 6प्लस के लिए 62,500 रुपए चुकाने होंगे। हालांकि एक और खास बात कि इस बार एप्पल आईफोन के सबसे महंगे संस्करण के लिए आपको 80 हजार रुपए तक चुकाने होंगे।  एप्पल ने इस बार आईफोन के दो माॅडल आईफोन 6 और 6 प्लस को उतारा है और दोनों फोन तीन-तीन मैमोरी संस्करण के साथ उपलब्ध हैं। एप्पल आईफोन 6- 16 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी में उपलब्ध है। उसी तरह आईफोन 6 प्लस भी आपको 16जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी माॅड...

ये फोन भी होते हैं बेंड

एप्पल आईफोन (Apple iPhone) का नया संस्करण लाॅन्च हुआ नहीं कि उससे संबंधित बातें शूरू हो गई। कंपनी ने हाल में दो आईफोन को लाॅन्च किया है- आईफोन 6 (Apple iPhone 6) और आईफोन 6 प्लस (Apple iPhone 6 Plus)। हाल में एक वेबसाइट द्वारा यह दिखाया गया कि आईफोन के ये नए संस्करण बेंड होते हैं। अर्थात थोड़े मुड़ जाते हैं। इस खबर ने काफी तहलका मचा दिया। महंगा फोन, स्टलिश लुक और क्वालिटी का भरोसा दिलाने वाले इन फोन के साथ लोगों को ऐसी उम्मीदें नहीं थी। परंतु यह बात भी सच है कि भले आईफोन 6 को बेंड होने की चर्चा ज्यादा हो लेकिन इससे पहले भी कई फोन हैं जिनमें बेंड होने की शिकायत की जा चुकी है। नीचे ऐसे कुछ ऐसे ही फोन हैं। आईफोन 5एस (iPhone 5s) कई जगहों पर आईफोन 5एस को लेकर उपभोक्ताओं ने यह शिकायत की है कि उनका फोन बेंड हो गया है। आईफोन में साधरणतः मैटल बोडी होती है और पीछे पाॅकेट में रखने के दौरान यह फोन अक्सर थोड़े बेंड हो जाते हैं। और बड़ा हुआ एप्पल, आईफोन 6 और आईफोन 6प्लस लाॅन्च आईफोन 5  (iPhone 5) एप्पल के एक अन्य डिवाइस आईपफोन में 5 में भी इस तरह की शिकायत आ च...

एप्पल आईफोन 6 बनाम आईफोन 6 प्लस

पिछले साल की तरह इस साल भी एप्पल (#Apple) ने दो आईफोन (iPhone) 6 और 6 प्लस भारत में पेश किया है। एप्पल के इन दोनों आईफोन की तुल्ना किसी अन्य स्मार्टफोन से करने से पहले यह देख लें कि ये फोन कैसे एक दूसरे से अलग हैं। डिजाइन दोनों फोन के डिजाइन पर आप देखेंगे तो पाएंगे कि बहुत अंतर है नहीं। सिर्फ आकार का फर्क है। आईफोन 6 (Apple iPhone 6) थोड़ा छोटा है जबकि आईफोन 6 प्लस (Apple iPhone 6 Plus) बड़ी स्क्रीन के साथ बड़ा दिखाई देता है। दोनों फोन की बाॅडी एनोडाइज एल्यूमिनियम, स्टेनलेस स्टील और ग्लास के संयोग से बना है। आईफोन 5एस जहाँ बॉक्स डिजाईन में था और पैनल के एजेज हाथ में लगते थे वहीं इसमें पैनल को कर्व बनाया गया है। इस समानता के बाद दोनों में अंतर यह है कि आईफोन 6 की मोटाई 6.9 एमएम है। वहीं आईफोन 6 प्लस 7.1 एमएम मोटा है। ऐसे में आईफोन 6 ज्यादा स्लीक कहा जा सकता है। डिस्पले डिसप्ले के मामले में दोनों फोन अपने पहले संस्करणों की अपेक्षा काफी अडवांस है। न सिर्फ आईपफोन 6 सीरीज का डिसप्ले पहले की अपेक्षा ज्यादा बड़ा हो गया है बल्कि रेजल्यूशन भी ब...

और बड़ा हुआ एप्पल, आईफोन 6 और आईफोन 6प्लस लाॅन्च

विश्व की प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एप्पल (#Apple) ने आईफोन 6 और 6 प्लस  (Apple iPhone 6 and Apple iPhone 6 Plus) को लाॅन्च कर दिया है। जैसा कि मालूम है एक साल में एप्पल (Apple) एक ही बार फोन लाॅन्च करता है। पहले कंपनी साल में एक ही फोन लाॅन्च करती थी लेकिन वर्ष 2013 में पहली बार आईफोन 5एस और आईफोन 5सी को लाॅन्च किया था। यह पहली बार था जब कंपनी ने दो फोन का प्रदर्शन किया हो। इस बार भी कंपनी ने दो एप्पल आईफोन 6 (Apple iPhone 6 ) और एप्पल आईफोन 6 प्लस (Apple iPhone 6 Plus) दो माॅडल को उतारा है। पुराने फोन की अपेक्षा इन फोन में कई नए फीचर का समावेस किया गया है। बढ़ते स्क्रीन साइज की मांग को देखते हुए कंपनी ने इस बार बड़ी स्क्रीन वाले फोन के साथ दस्तक दी है। अब से पहले तक कंपनी के पास सिर्फ 4.0 इंच स्क्रीन के साथ ही फोन उपलब्ध थे लेकिन इस बार कंपनी ने 5 इंच में कदम रख दिया है। एप्पल आईफोन 6 (Apple iPhone 6) में 4.7 इंच की स्क्रीन दी गई है जबकि आईफोन 6 प्लस 5 (Apple iPhone 6) .5 इंच स्क्रीन के साथ उपलब्ध है।  एप्पल आईफोन को रेटीना डिसप्ले के साथ पेश किया ज...