Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Nokia India

नोकिया एक्स 2: एंडराॅयड की दीवार पर विंडोज का रंग

Mobile Review: Nokia X2 एंडराॅयड आॅपरेटिंग के साथ नोकिया ने हाल में एक्स2 माॅडल पेश किया है। कंपनी का यह चौथा एंडराॅयड फोन है। कंपनी ने इस बात को माना है कि यह एंडराॅयड आधारित है लेकिन आॅपरेटिंग का नाम एंडराॅयड न देकर नोकिया साॅफ्टवेयर प्लेटफाॅर्म कहा है। फोन देखने में तो अच्छा है लेकिन क्या इसमें इतना दम है कि अपने बजट में अन्य एंडराॅयड फोन को टक्कर दे सके? क्यों खरीदें बेहतर क्वालिटी, शानदार टच और नोकिया एप्लिकेशन इस फोन की खासियत हैं। क्यों न खरीदें एंडराॅयड आॅपरेटिंग का यह फोन विंडोज फोन का अहसास कराता है। वहीं प्ले स्टोर की भी कमी खलेगी। रूप रंग लुक की बात करें तो आप निस्संकोच कह सकते हैं कि यह अन्य एंडराॅयड फोन से बेहतर है क्योंकि आज बाजार में उपलब्ध सभी एंडराॅयड फोन एक जैसे दिखाई देते हैं और यह उनसे काफी अलग है। इसमें थोड़ी नोकिया आशा और थोड़ी लुमिया की झलक मिलेगी। फोन की बिल्ट क्वालिटी शानदार है और इसका चमकदार बैक पैनल एक अलग आकर्षण पैदा करता है। जहां ज्यादातर एंडराॅयड फोन में आपको तीन टच बटन देखने को मिलते हैं। वहीं इसमें दो ही बटन दिए गए हैं। हार्डवेयर बटन फोन के दाए...

बजट एंडराॅयड फोन नहीं, बजट विंडोज फोन।

Mobile Review: नोकिया लुमिया 530 इससे पहले हम विंडोज फोन ( Windows Phone ) आॅपरेटिंग में कम रेंज का नोकिया लुमिया 510, लुमिया 520 और लुमिया 525 देख चुके थे। उपयोग में ये सभी फोन बेहतर थे। शानदार परफाॅर्मेंस और जीरो लैक की वजह से एंडराॅयड फोन की बढ़ती भीड़ में ये फोन अपनी पहचान बनाने में सफल हुए।  अब कंपनी ने विंडोज फोन के नए आॅपरेटिंग 8.1 में लुमिया 530 ( Nokia Lumia 530 ) उतारा है। यह अब तक का सबसे सस्ता विंडोज फोन है। परंतु क्या यह   इतना बेहतर है कि अपने पुराने फोंस की लोकप्रियता को भुना सके? इस परीक्षण के दौरान हमने इसी बात को जांचने की कोशिश की।  रूप रंग यदि आपने पहले नोकिया (Nokia) का विंडोज फोन (Windows Phone) देखा है तो लुमिया 530 को देखते ही अंदाज़ा लगा लेंगे कि यह लुमिया सीरीज का फोन है। हां, एक बात जरूर कही जा सकती है कि फोन कई आकर्षक रंगों में उपलब्ध है और ये रंग वास्तव में आकर्षक हैं।  आज सफेद और काले रंग के फोंस की भरमार है, ऐसे में नोकिया द्वारा ही अलग तरह की कोशिश देखने को मिलती है। कंपनी ने पहले भी लुमिया सीरीज में जो...

सुनील दत्त बने रिलायंस जियो के प्रेसिडेंट-डिवाइस

पिछले कुछ दिनों में मोबाइल (#mobile) जगत में कई नए नियुक्ति और बदलाव देखने को मिले हैं। अभी हाल में संजय कपूर और विनीत तनेजा का द्वारा माइक्रोमैक्स (#micromax) में नियुक्ति की चर्चाएं थमी ही नहीं थी कि इसी बीच यह खबर आई कि पूर्व ब्लैकबेरी इंडिया (#blackberry india) हेड सुनील दत्त ने रिलायंस जियो (#reliance) ज्वाइन कर लिया है। माॅय मोबाइल (#my mobile) से बातचीत के दौरान सुनील दत्त ने इस बात की पुष्टी भी कर दी है। सुनील दत्त ने रिलायंस जियो में प्रेसिडेंट आॅफ डिवाइस (#president of device) का पदभार संभाला है। गौरतलब है कि रिलायंस जियो मुकेश अंबानी की कंपनी है जिसे भारत के सभी 22 टेलीकाॅम सर्किल (#telecom service) के लिए 4जी लाइसेंस प्राप्त है। सुनील दत्त के पास टेलीकाॅम क्षेत्र में लगभग 20 वर्षो का अनुभव है। रिलायंस जियो में कार्यभार संभालने से पहले सुनील दत्त ने ब्लैकबैरी के लिए भी कार्य किया है तथा पांच वर्ष नोकिया (#nokia0 के सेल्स डायरेक्टर के रूप में कार्य करने के अतिरिक्त सैमसंग इंडिया (#samsung india) और एचपी इंडिया सेल्स (#hp india sales) में काफी वर्षो तक कार्य किया है। ...

नोकिया X से बढ़कर XL

नोकिया (#nokia)  ने अपने एंडराॅयड फोन (Android Phone) में दूसरा डिवायस एक्सएल (Nokia XL) को भी भारत में पेश कर दिया है। नोकिया एक्स (Nokia X) की अपेक्षा यह डिवायस कहीं बड़ा और बेहतर है। फोन के बारे में पूरी जानकारी पढ़ने से पहले देख लें इसकी एक झलक। नोकिया लुमिया 630 से ब्लू बाॅक्स बदल गया है और नोकिया एक्सएल भी हमें नए बाॅक्स ही देखने को मिला। नोकिया एक्सएल एक्स माॅडल की अपेक्षा दिखने में काफी बड़ा है। एंडराॅयड फोन होने के बावजूद यूजर इंटरफेस काफी हद तक लुमिया फोन से मिलता-जुलता बनाया गया है। फोन के बैक पैनल में फ्लैश के साथ कैमरा और नाचे की तरफ लाउडस्पीकर आप देख सकते हैं। फोन के साइड पैनल में वाल्यूम बटन तथा पावर बटन दिए गए हैं। लेकिन कैमरा बटन नदारद है जो पहले नोकिया फोन में देखने को मिलते थे। फोन के ऊपरी पैनल में आॅडियो जैक उपलब्ध है जबकि यूएसबी/चार्जर स्लाॅट निचले पैनल में मिलेगा। फोन के बैक पैनल को बदला भी जा सकता है। नोकिया एक्सएल में 2,000 एमएएच की बैटरी है। यहां आप देख सकते हैं कि बैटरी के साइड में ही दोनों सिम के लिए ...

मोबाइल रिव्यू : नोकिया एक्स

नोकिया ने भी लगाया एंडराॅयड का तड़का। लंबे इंतजार और चर्चा के बाद आखिर नोकिया का एंडराॅयड फोन भारत में उपलब्ध हो ही गया। लाॅन्च होने से पहले और लाॅन्च होने के बाद भी यह फोन काफी सुर्खियों में रहा लेकिन क्या इसमें इतना दम है कि यह नोकिया की गिरी साख को फिर से वापस ला सके। नोकिया एक्स के परीक्षण के दौरान हमने भी इन्हीं तथ्यों को खंगालने की कोशिश की। खूबी नया एहसास। आकर्षक डिजाइन। मुफ्त सॉफ्टवेयर। खामी साधरण कैमरा। गूगल प्ले नदारद। साधरण स्व्रफीन रेजल्यूशन।   आशा पर विश्वास नोकिया एक्स (Nokia X)  में भले की कंपनी ने नए आॅपरेटिंग (Operating) का उपयोग किया हो लेकिन लुक की बात करें, तो उसके लिए आशा (#Nokia Asha) पर ही विश्वास किया है। नोकिया एक्स (Nokia X) का लुक आशा 501 (#Asha 501) और 502 (Nokia Asha 502) से ज्यादा अलग नहीं कहा जा सकता। मैट फिनिश बाॅडी और वही चैकोर डिजाइन। हां, बड़ी स्क्रीन की वजह से आशा फोन से बड़ा दिखाई देता है लेकिन अंदाज वही है। दाएं पैनल में पावर बटन और वाॅल्यूम राॅकर जबकि कैमरा बटन नदारद है। इससे पहले हमने देखा था कि ...

Video : मोटो ई बनाम नोकिया एक्स

नोकिया ने एंडराॅयड फोन में एक्स माॅडल को उतारा तो मोटोराला ने उसे मोटो ई से टक्कर देने की कोशिश की। नोकिया एक्स और मोटो ई के इस जंग में कौन किस पर पड़ रहा है भारी। बता रहे हैं निमिष दुबे।  

नोकिया का X फैक्टर

एंडराॅयड आॅपरेटिंग में नोकिया के दस्तक देने के साथ ही यह बहस शुरू हो गई है कि क्या कंपनी फिर से अपनी पुरानी स्थिति पाने में सफल होगी। नोकिया एंडराॅयड को लेकर जारी इस चर्चा पर मुकेश कुमार सिंह की खास रिपोर्ट। पिछले साल के अंत तक ही खबर आई कि नोकिया एंडराॅयड (#Nokia Android) आॅपरेटिंग आधारित फोन बना रहा है। खबर के साथ नोकिया एंडराॅयड फोन (Nokia Android Phone) की तस्वीर भी छापी गई। हालांकि यह तस्वीर अधिकिारिक नहीं थी लेकिन नोकिया एंडराॅयड फोन (Android Phone) बनाने की खबर की पुष्टि करने के लिए काफी थी। यह सूचना मोबाइल जगत में सनसनी की तरह फैल गई। उस वक्त कुछ लोगों ने इसे अफवाह भी करार दिया। परंतु 24 फरवरी 2014 आखिर वह दिन आ ही गया जब कंपनी ने अपने एंडराॅयड आॅपरेटिंग फोन नोकिया एक्स की घोषणा कर दी। कंपनी ने फोन में उपयोग किए गए आॅपरेटिंग को एंडराॅयड का नाम नहीं दिया है लेकिन इस बात को स्वीकार किया है कि एंडराॅयड आॅपरेटिंग पर ही आधारित है। नोकिया (#Nokia) ने बर्सिलोना में आयोजित मोबाइल वल्र्ड कांग्रेस के दौरान नोकिया एक्स (Nokia X), नोकिया एक्सएल (Nokia XL)और नोकिया एक...