Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Apple iPad 2

शोले 2013

मोबाइल जगत रामगढ़ है और यह साल शोले तो जरा सोचिए कि इस वर्ष लांच होने वाले कौन से फोन किसकी भूमिका में होंगे। कोई गब्बर बनकर किसी की खुशियों में आग लगा रहा होगा तो कोई ठाकुर की तरह ही भौंह चढ़ाकर बदला लेने की बात कर रहा होगा। हो-हल्ला और गर्माहट से भरे इस साल के अंत में माय मोबाइल बैनर तले पेश है शोले 2013   ‘अब तेरा क्या होगा कालिया’ पर्दे पर जब यह डायलाग अमजद खान ने अपने डरावने अंदाज में बोला तो पूरा सिनेमा हाल सिहर उठा। धर्मेन्दर  ने जब कहा कि ‘बसंती इन कुत्तों के सामने मत नाचना’ तो पूरा हाल एक बार जोश से भर उठा। एके हंगल का डायलाग ‘इतना सन्नाटा क्यों है भाई’ से हर ओर मायूसी छा गई। कुछ ऐसा ही जलवा है फ़िल्म शोले का। आज भी भारतीय फ़िल्म  इतिहास की सबसे हिट फ़िल्म में शोले गिनी जाती है। हर किरदार एक अलग छाप छोड़ता है, हर डायलाग यादगार है और हरेक सीन आज भी नजर के सामने घूमता है। अमिताभ से लेकर असरानी तक हर किसी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।  आप यही सोच रहे होंगे कि मोबाइल स्तम्भ जनाब शोले की बातें क्यों बघार रहे हैं। तो आपको बता दूं कि ...