आज उपभोक्ताओं के मध्य सेल्फी (Selfie) का अत्यधिक क्रेज है और इसीलिए स्मार्टफोन बाजार में मोबाइल फोन कंपनियां बेहतरीन फ्रंट कैमरे वाले स्मार्टफोन उतार रही हैं। उपभोक्ताओं के मध्य सेल्फी फोन की बढ़ती मांग को देखते हुए स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीडियोकाॅन (videocon) ने भी इंफिनियम जेड40 ( Infinium Z40 Quad) क्वाड लाॅन्च किया है। जिसमें सेल्फी का आनंद देने के लिए 3.2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में आॅटो फोकस (auto focus) तकनीक के साथ 5.0 मेगापिक्सल रियर है। वीडियोकाॅन ए29 स्मार्टफोन, कीमत-5,799 वीडियोकाॅन मोबाइल्स के सीईओ जेरोल्ड परेरा का कहना है कि ‘वीडियोकाॅन स्मार्टफोन अपने उपभोक्ताओं की विभिन्न आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं। फोन के इनोवेटिव (innovative) डिजाइन और आकर्षक लुक हमारे प्रोडेक्ट की यूएसबी है। हमारा उद्देश्य उपभोक्ताओं को स्मार्ट मोबिलिटी अहसास कराना है। युवाओं के बीच कैमरा क्षमताओं वाले उपकरणों की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है और हमारे द्वारा पेश किया गया इंफिनियम जेड40 क्वाड उपभोक्...