Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Android 4.1 jellybean

मोबाइल रिव्यू : एचटीसी डिजायर 700

स्मार्ट फीचर कम बजट में। उंची रेंज में यदि आप दोहरा सिम स्मार्ट फोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो सबसे पहला नाम एचटीसी का आता है। कंपनी के पास मध्य से लेकर ऊंची रेंज तक दोहरा सिम स्मार्टफोन की लंबी श्रृंखला है। हाल में कंपनी ने दोहरा सिम स्मार्टफोन में तीन नए स्मार्टफोन को पेश किया है। एचटीसी डिजायर 501 (#HTC Desire 501 Dual SIM) , एचटीसी डिजायर 601 (HTC Desire 601 Dual SIM) और एचटीसी डिजायर 700 (HTC Desire 700) । डिजायर 700 (Desire 700) तीनों में सबसे कीमती है। इस परीक्षण के दौरान हमने भी यही जाननेे की कोशिश की डिजायर 700 के फीचर और स्टाइल बजट के अनुसार न्याय करते हैं या नहीं? खूबी स्टाइलिश डिजाइन। शानदार म्यूजिक। किड्स जोन। खामी पुराना आॅपरेटिंग। कम रेजल्यूशन स्क्रीन। 1 जीबी रैम। लुक सबसे पहले बात करते हैं फोन के लुक की। एचटीसी डिजायर 700 ( (HTC Desire 700 ) देखने में स्मार्ट है। फोन के लुक को देखकर कहा जा सकता है कि इस रेंज में शायद यह सबसे स्मार्टफोन में से एक है। चमकदार स्मार्ट बाॅडी पहली ही झलक में फोन को हाथ में लेने पर मजबूर कर द...

आईबॉल ऐंडी उड़ान

महिलाओं के लिए खास। भारतीय बाजार में आज एंड्रॉयड फोन भरे पड़े हैं लेकिन बहुत कम ही फोन हैं जिनपर महिलाओं की नजर टिकती हैं। उन्हें चाहिए कुछ ऐसा फोन जो थोड़ा अलग दिखे। जिसमें हीरे जड़े हों और रंग भी आकर्षक हो।  हाल में आईबॉल ने ऐसा ही फोन पेश किया है जिन्हें विशेष तौर से महिलाओं के लिए पेश गया गया है। आईबॉल ऐंडी उड़ान नाम से पेश किए गए इस फोन की और भी कई खासियतें हैं लेकिन पहले नजर डालते हैं इसकी अदाओं पर। खूबी डायमंड डिजाइन। आकर्षक यूजर इंटरफेस। एसओएस बटन। खामी  औसत बैटरी बैकअप। थोड़ा मोटा। साधरण स्क्रीन रेजल्यूशन। अदा सफेद रंग के इस फोन के मुख्य पनल पर सिरयोसकी का पत्थर सबसे पहले आपका ध्यान खींचता है। इस नग को एक खांचे के अंदर दिया गया है जो ग्लास फिनिश है। ऐसे में नग और उसके आस-पास एक ऐसी चमक आती है जिससे सीधा आपका ध्यान वहीं जाता है। होम बटन के आस-पास मेन्यू और बैक बटन भी है और उसका भी अंदाज अन्य एंड्रॉयड फोन की अपेक्षा अलग है। स्क्रीन के ऊपर सेंसर्स के अलावा स्पीकर ग्रिल, सेकेंडरी कैमरा और उड़ान का लोगो है, न कि आईबाल का।  ...

मोबाइल रिव्यू : एचटीसी डिजायर 501

नया लुक पुराना अहसास। एक समय था जब डुअल सिम फीचर स्मार्टफोन के साथ उपलब्ध नहीं होता था। आज भी कई ब्रांड हैं जिनके स्मार्टफोन सेग्मेंट में कोई भी फोन डुअल सिम नहीं है। परंतु एचटीसी (#HTC) स्मार्टफोन (#smartphone) में आज डुअल सिम के अलावा कुछ बनाती ही नहीं। कंपनी के पोर्टफोलियो में उपलब्ध लगभग सभी स्मार्टफोन डुअल सिम में ही हैं। हाल में कंपनी ने डुअल सिम के तहत तीन फोन डिजायर 501 (HTC Desire 501) , 601 ( HTC Desire 601 ) और 700 ( HTC Desire 700 ) को उतारे हैं। इस अंक में हमने डिजायर 501 (Desire 501) का परीक्षण किया।  खूबी नया स्क्वाॅयर पैटर्न डिजाइन। एनएफसी। बीट्स आॅडियो।   खामी पुराना आॅपरेटिंग। डुअलकोर प्रोसेसर । ब्लिंग फीड नदारद । लुक आज जहां सभी एंडराॅयड फोन एक जैसे दिखाई देते हैं वैसे में एचटीसी फोन को देखकर लगता है कि हां कंपनी डिजाइन के मामले में गंभीर है। एचटीसी वन (HTC One) और वन मिनी ( HTC One Mini ) में भी डिजाइन को लेकर जहां नए प्रयोग देखने को मिले थे वहीं इस फोन में कुछ नया है। फोन का मुख्य पैनल तो वैसा ही है जैसा कि अन्य एचटीसी ...

10 को दस्तक देगा नोकिया एंड्रॉयड फोन

आखिरकार भारत में नोकिया एंड्रॉयड फोन (Nokia Android Phone) का इंतजार खत्म हुआ। 10 मार्च (10 March) को यह फोन भारत में दस्तक दे रहा है। हालांकि कंपनी ने अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टी नहीं की है लेकिन 10 मार्च को नोकिया दिल्ली (Delhi) में एक इवेंट का आयोजन कर रहा है और लगभग इस बात की पुष्टी हो गई है कि इस दिन नोकिया का एंड्रॉयड फोन नोकिया एक्स (Nokia X) को लांच किया जाएगा।  कंपनी ने बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (#MWC) के दौरान नोकिया के एंड्राइड ऑपरेटिंग आधारित तीन फोन नोकिया एक्स, नोकिया एक्सएल और नोकिया एक्स+ को प्रदर्शित किया था। हालांकि इसके बाद से ही यह अनुमान था कि मार्च में फोन भारत में दस्तक देगा और अंततः 10 मार्च को यह भारत आ रहा है।     जहां तक फोन के कीमत की बात है तो नोकिया ने अधिकारिक रूप से इसकी घोषणा नहीं की है लेकिन ऑन लाइन स्टोर पर 8,500 रुपए में इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है। हालांकि सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नोकिया एक्स की कीमत 7,999 रुपए के आस-पास होने की उम्मीद है। नोकिया एक्स को एंड्रॉयड ऑपरेटिंग 4....

1 मार्च से भारत में उपलब्ध नोकिया एंड्रॉयड फोन

बार्सिलोनो में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड (Mobile world congress 2014) कांग्रेस के दौरान नोकिया ने अपने एंड्रॉयड फोन का प्रदर्शन कर सबको चौका दिया लेकिन उससे भी ज्यादा चौकाने वाली बात यह है कि सोमवार तक नोकिया का यह एंड्रॉयड फोन भारत में उपलब्ध होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 1 मार्च (1 march) से ही फोन को स्टोर पर उपलब्ध होने की उम्मीद है। नोकिया (#Nokia) ने तीन एंड्रॉयड फोन (Android Phone) का प्रदर्शन किया था लेकिन फिलहाल नोकिया एक्स (Nokia X) ही उपलब्ध होगा। नोकिया एक्स+ (Nokia X+) और एक्सएल (XL) को भारत आने में थोड़ा समय लग सकता है। जहां तक फोन के कीमत की बात है तो नोकिया एक्स को भारत में लगभग 7 हजार (Price In India) रुपए के आस-पास होने की उम्मीद है। भारतीय बाजार में यह फोन हरा, ब्लू और सफेद सहित कई आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगा। नोकिया एक्स को एंड्रॉयड ऑपरेटिंग 4.1 जेलीबीन (#Android 4.1 Jellybean)पर पेश किया गया है। फोन में 4.0 इंच की स्क्रीन है और 1 गीगाहर्ट्ज का डुअलकोर प्रोसेसर है। फोन की इंटरनल मैमोरी 4 जीबी है और इसमें 32 जीबी तक का का...

माइक्रोमैक्स ए96 कैनवस पॉवर लॉन्च

भारत की प्रमुख   मोबाइल फ़ोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स (Micromax) ने स्मार्टफोन सेगमेंट में नया डिवाइस  ए96  कैन वस पॉवर  (A96 Canvas power) उतारा  है। एंडरॉयड ऑपरेटिंग आधारित इस फ़ोन की कीमत  9,990 रुपये है।  फ़ोन की खासियत इसकी बैटरी है। बेहतर पावर बैकअप के लिए इसमें 4000mAh कि बैटरी दी गई है। कंपनी इसमें 5.5 घंटों का टॉकटाइम और 450 घंटों का स्टैंडबाई टाइम का  दावा   करती है।  कैनवस  पॉवर  में 5 इंच का टीएफटी डिस्प्ले (TFT Display) है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 480x854 पिक्सल्स है।  गेम व  एप्लिकेशन हैंडल करने के लिए ए96 में  512एमबी रैम है और 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वॉडकोर प्रोसेसर (Gigaheartz Quadcore Processor) है। फोन में मुख्य  कैमरा 5.0 मेगापिक्सल का है जबकि सेकेंडरी  कैमरा 0.3 मेगापिक्सल का है।   माईक्रोमैक्स ए96 पॉवर में  3जी सपोर्ट के साथ ही वाई-फाई व ब्लूटूथ की भी सुविधा मिल...

माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किया दो नए स्मार्टफोन

भारत की प्रमुख मोबाइल निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने अपने बोल्ट सीरीज में दो नए स्मार्ट फोन ए28 (Micromax Bolt A28) और ए59 (Micromax Bolt A59) को पेश किया है।  जैसा कि मालूम है कंपनी का बोल्ट सीरीज खासतौर से आरंभिक स्तर के स्मार्टफोन के लिए जाना जाता है। ये दोनों फोन भी आरंभिक स्तर में ही हैं। माइक्रोमैक्स ए28 में 3.5 इंच का टीएफटी डिसप्ले है जिसे 480x320 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ पेश किया गया है।  फोन में 512 एमबी की इंटरनल मैमोरी है और 256 एमबी की रैम दी गई है। हालांकि मैमोरी काफी कम कही जा सकती है लेकिन इसमें माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट और आप 32 जीबी तक का कार्ड उपयोग कर सकते हैं। एंडरॉयड ऑपरेटिंग 2.3 आधारित इस फोन में दोहरा जीएसएम सपोर्ट है। जहां तक डाटा की बात है तो आपको जीपीआरएस, एज और वाई-फाई पर निर्भर करना होगा।  फोन में 3जी सपोर्ट नहीं है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 1 गीगाहटर्ज का कोर्टेक्स ए5 प्रोसेसर दिया गया है। म्यूजिक की बात करें तो एफएम रेडियो के साथ ऑडियो प्लेयर भी है। हां, कैमरे में इसे कम कहा जा सकता है। फोन में दोहरा कैमरा...

माइक्रोमैक्स लाया बोल्ट ए61

माइक्रोमैक्स का बोल्ट सीरीज खासतौर से आरंभिक स्तर के स्मार्टफोन के लिए जाना जाता है। इस सीरीज में भी कंपनी के पास अच्छी तादात है।  इसे और मजबूत बनाने के लिए कंपनी ने नए बोल्ट ए 61 को पेश करने की घोषणा की है। आरंभिक स्तर का यह फोन कई खासियतों से लैस है  और इस फोन की कीमत 4,999 रुपए रखी गई है।  बोल्ट ए61 में 4.0 इंच की टीएफटी स्क्रीन के साथ 480x800 पिक्सल डिसप्ले रेजोल्यूशन, 1 गीगाहर्ट्ज़  स्प्रेडट्रम ( Spreadtrum)  एससी7710 प्रोसेसर, 256 एमबी रैम है।  फोन में मैटालिक प्रोफाइल होने की वजह से यह लुक्स में काफी अच्छा है। लेकिन फोन की इंटरनल मैमोरी (Internal Memory) उपभोक्ताओं को निराश कर सकती है क्योंकि इसमें केवल 512 एमबी इंटरनल मैमोरी है।  ए61 एंडरॉयड जेलीबीन 4.1 ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System) पर आधारित है और डुअल सिम के साथ वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीआरएस (GPRS) और 3जी की सुविधा है। साथ ही एलईडी फ़्लैश के साथ 2.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा और वीजीए फ्रंट कैमरा है।  फोन में वीडियो कॉलिंग की भी सुविधा...

जोलो की नई सीरीज क्यू500

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जोलो ने अपना नया स्मार्टफोन क्यू500 (Q500) लॉन्च किया है। क्वालकॉम स्नैपड्रेगन (Qualcomm Snapdragon) 200 प्रोसेसर के साथ उपलब्ध् इस फोन की कीमत काफी कम 7,999 रुपए रखी गई है।  इस फोन में ओजीएस (वन ग्लास सल्यूशन) टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है।  4.0 इंच का डिसप्ले, 800x480 पिक्सल रेजोलूशन (Resolution) के साथ क्यू500 में डुअल सिम की सुविधा है।  एंडरॉयड 4.1 जेलीबीन पर आधारित इस फोन में 1जीबी रैम, 4जीबी इंटरनल मैमोरी है। इसमें एक खास एप्लिकेशन का इस्तेमाल किया गया है जिसमें किसी हिंदी टेक्सट की फोटो खींचने के बाद यह ऐप इस टेक्सट को इंग्लिश में ट्रांसलेट कर देगा और हम इसे टेक्सट टू स्पीच पर सुन भी सकते हैं।  यानि फोन में सबसे बड़ी सुविधा यह है कि इसमें हिंदी कीबोर्ड के अलावा हिंदी मैसेज भी आसानी से पढ़े जा सकते है।  इस फोन में 5.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा, वीजीए फ्रंट कैमरा और वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी उपलब्ध् है। 1,450 एमएएच बैटरी से लैस यह फोन 9.7 घंटे का टॉकटाइम औ...