Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Nokia Lumia 920

बिछी हैं लैंड माइंस लेकिन नहीं डरेगा यह राइडर।

स्टंट बाइक आर्मी राइडर कार रेसिंग और बाइक रेसिंग गेम शुरू से ही मोबाइल उपभोक्ताओं की पसंद रहे हैं। परंतु हाल के दिनों में रेसिंग के इस फाॅर्मेट में बदलाव आया है। अब तेज रेसिंग नहीं बल्कि उलटे-सीधे रास्तों पर स्टंट करना लोग पसंद करते हैं। यही वजह है कि हिल क्लाइंब और बीच रेसिंग जैसे गेम काफी प्रचलित हुए। स्टंट बाइक आर्मी राइडर भी कुछ ऐसा ही गेम है।  स्टंट बाइक आर्मी राइडर गेम बहुत हद तक हिल क्लाइंब रेसिंग से मिलता-जुलता है। परंतु इस रेसिंग में रास्ते में आपको लैंड माइंस भी मिलेंगी जो कि हिल क्लाइंब में नहीं थीं। जहां कुछ गेम को खेलने के लिए आपको लंबी-चैड़ी प्रक्रिया अपनानी पड़ती है वहीं इसमें आपको बस खेलना है। गेम की शुरुआत में एक राइडर होगा और आपके सामने गो और स्टाॅप दो बटन होंगे। गो बटन से बाइक आगे की ओर बढ़ेगी जबकि स्टाॅप से राइडर पीछे की ओर जाएगा। वहीं आपके मोबाइल को उफपर नीचे (टिल्ट) कर भी इसे कंट्रोल कर सकते हैं। गो प्रेस करते ही यह तेजी से आगे बढ़ता है लेकिन आपको काफी एहतियात बरतते हुए आगे बढ़ना है। क्योंकि ऊँचे-नीचे रास्तों पर जब आप तेजी से बढ़ेंगे तो ...

बेहाल उपभोक्ता (Consumer Forum)

मैं नोकिया लूमिया 920 (Nokia Lumia 920) का उपयोग कर रहा हूं। लेकिन इस फोन में अब अत्यधिक गर्म होने की समस्या होने लगी है। साथ ही कभी कभी इसकी स्क्रीन भी कार्य करना बंद कर देती है। जब यह फोन ज्यादा हीट देने लगा तो मैंने देखा कि इसमें क्रेक की भी समस्या हो गई है। कभी-कभी तो कैमरा भी काम करना बंद कर देता है और हेडफोन भी कोई रिस्पांस नहीं देता। जब मैं नोकिया कस्टमर केयर सेंटर गया तो उन्होंने मेरी समस्या पूरी सुने बिना ही कहा कि फोन की टचस्क्रीन (Touch screen) बदलनी होगी क्योंकि यह एक एक्सीडेटियल डेमेज है इसलिए यह वारंटी में नहीं आएगी। मैंने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की पर उन्होंने मेरी कोई बात नहीं सुनी। मैं इनकी घटिया सर्विस (Service) मानसिक रूप से परेशान हो चुका हूं। नोकिया का जवाब प्रतीक्षा में 

स्टार वार 2: अब होगा वार हवा से हवा में

एक्शन गेम (Action Game) में जब तक जी भर के बमबारी न हो तब तक मजा नहीं आता। आप भी एक्शन गेम के शौकीन हैं और चाहते हैं कि ऐसा गेम हो जहां चारों ओर बम की वर्षा हो रही हो तो स्टार वार 2 (Star War 2 ) एक शानदार गेम कहा जा सकता है। गेम खेलना बेहद ही आसान है, लेकिन गेम को बचाए रखना उतना ही मुश्किल। स्टार वार 2 (Star War 2) गेम में आपको लड़ाई बंदूक और तलवार से नहीं लड़नी है बल्कि अत्यधुनिक तकनीक से लैस फाइटर प्लेन से हमला करना है।  हालांकि ऐसा नहीं है कि आपके दुश्मन कमजोर हैं बल्कि उनके पास भी उतने ही शानदार फाइटर प्लेन हैं जो आप पर बम बरसा रहे होंगे। बीच-बीच में तो कुछ ऐसे प्लेन से आप पर हमला किया जाएगा जो बेहद ही भारी-भरकम और आपके प्लेन से कई गुणा ज्यादा ताकतवर होंगे। इन सब हमलों को झेलते हुए आपको आगे बढ़ते जाना है और दुश्मनों के छक्के छुड़ाने हैं। आपके पास सबसे बड़ी ताकत है आपका फाइटर प्लेन। जितनी तेजी से वह बम बरसाएगा उतनी तेजी से दूसरी तरफ से हमला नहीं होगा।  एप्लिकेशन रिव्यू : पेपरस गेम को कंट्रोल करने के लिए आपको ज्यादा मशक्कत नहीं करनी है बल्कि...

इंस्टाग्राम को टक्कर देगा यह एप्लीकेशन

फोटो एडिटर बाई एविएरी- फोटो एडिटिंग का आसान तरीका।   इसमें कोई शक नहीं कि मोबाइल ने फोटोेग्राफी को आसान बना दिया है। वहीं इस बात में भी संदेह नहीं किया जा सकता कि मोबाइल की बदौलत आज लोग फोटो एडिटर भी बन गए हैं।  फोटो खींच कर अपने मन मुताबिक रंग और रोशनी डाल कर एक अलग कलेवर तैयार कर दिया।  मोबाइल पर फोटो एडिटिंग के साॅफ्टवेयर की भरमार है और लोग इसका भरपूर उपयोग भी करते हैं। यदि आप भी मोबाइल से फोटोग्राफी और एडिटिंग के   शौकीन हैं तो फोटो एडिटर बाई एविएरी (photo editor by aviary ) का उपयोग कर सकते हैं। एप्लिकेशन बहुत हद तक इंस्टाग्राम से मिलती जुलती है लेकिन उपयोग में उससे कहीं आसान है। फोटो एडिटर बाई एविएरी में आप फोन में उपलब्ध फोटो को या फिर एप्लिकेशन में सीधा फोटोग्राफी कर उसे एडिट कर सकते हैं। फोटो का चुनाव करते ही नीचे इनहांस, इपफेक्ट, स्टीकर, ओरिएंटेशन और क्राॅप सहित कई तरह के विकल्प आपके सामने होंगे। किक मूवी से पहले लें गेम का मजा इन्हांस में जहां आप फोटो में अलग-अलग तरह से लाइट डाल सकते हैं। वहीं इफेक्ट में क्लायड ...

ऑफिस लेंस- टच, फोकस और स्कैन शुरू

आम एंडराॅयड फोन हो विंडोज। फोटो स्कैन के लिए आपके पास कई एप्लिकेशन होंगी लेकिन स्कैनर बताकर उसमें सिर्फ फोटोग्राफी होती है। असली स्कैन तो बड़ी सी स्कैनर मशीन में ही करते हैं। परंतु ऑफिस लेंस (Office Lens) एप्लिकेशन को देखकर शायद आप ऐसा नहीं कहेंगे। ऑफिस लेंस (Office Lens) एप्लिकेशन को माइक्रोसॉफ्ट काॅर्पोरेशन (Microsoft Corporation) द्वारा खास तौर से विंडोज फोन (Windows Phone) के लिए बनाया गया है। इसमें किसी पेपर या फोटो को स्कैन करने के लिए तीन मोड दिए गए हैं। व्हाइट पेपर, डाॅक्यूमेंट और फोटो। हालांकि तीनों मोड में कार्य करने का तरीका एक है लेकिन फाइल एक्सटेंशन बदल जाता है। अन्य एप्लिकेशन (Application) में जहां स्कैन बाई डिफाॅल्ट मोड पर होता है। वहीं ऑफिस लेंस ( Office Lens ) में कैमरे के अनुसार आप पिक्सल बदल सकते हैं। मोड बदलने के लिए टच बटन दाईं ओर स्क्रीन के ऊपर ही दिया गया है। मोड बटन के साथ में ही फ़्लैश का बटन दिया गया है और आप चाहें तो स्कैन के वक्त फ़्लैश आॅफ भी कर सकते हैं। स्कैन करने के लिए आप फोटो या डाॅक्यूमेंट के पास जैसे ही कैमरे को कुछ देर स्थिर करे...

Mobile Game: रैबिड्स बिग बैंग

बड़े ही प्यारे हैं ये खरगोश। यह बात सच है कि विंडोज फोन (Windows Phone) पर एंडराॅयड (Android) की अपेक्षा गेम कम हैं लेकिन यह बात भी नहीं भूलनी चाहिए कि विंडोज फोन के साथ अब एक्स बाॅक्स इंटीग्रेशन है जो शानदार गेमिंग का अहसास कराने के लिए जाना जाता है। विंडोज फोन पर उपलब्ध होने वाला ऐसा ही शानदार गेम है रैबिड्स बिग बैंग (Rabbids Big Bang)। गेम खेलने में जितना बेहतर है उतने ही बेहतर इसके ग्राफिक्स हैं। खेलने की बात करें तो यह बहुत हद तक एंग्री बर्ड से मिलता-जुलता है।  एंग्री बर्ड में गुसैल चिडि़यों को खिंचकर फेंकना होता है लेकिन इसमें सिर्फ तीर के निशान से रास्ता दिखाना है। रास्ता दिखाते ही एक रैबिट दूसरे को बल्ले से मारता है। यह नजारा इतना मजेदार होता है कि आपको देखकर ही इसे और खेलने का जी करेगा। आपको रैबिट्स को इस तरह मारना है कि वह ज्यादा से ज्यादा क्वाइन इकट्ठा कर सके। हालांकि हर भाग में आपको अलग-अलग तरह का कार्य दिया जाएगा। कभी आपको रोब्स इकट्ठा करने हैं तो कभी दूसरे प्लानेट पर जाना है लेकिन हर बार बल्ले से मारना है।  इस कार्य को अंजाम देने के ल...

एनटीईएस-ट्रेन की पूछताछ सेवा

ट्रेन (Train) की जानकारी और टिकट बुकिंग (Ticket Booking) के लिए आज एप्लिकेशन की भरमार है लेकिन आपसे पूछूं कि उनमें से कितनी एप्लिकेशन हैं जो सही जानकारी देती हैं तो शायद आप सिर्फ आईआरसीटीसी (IRCTC) का ही नाम लेंगे। यह वेब साइट कितनी भी धीमी क्यों न हो लेकिन जानकारी सही यहीं मिलती है। इसके अलावा सभी निजी वेब साइट ट्रेन की सूचनाएं यहीं से लेकर देती हैं जो अपडेट न होने की वजह से अधूरी होती है।   परंतु ट्रेन संबंधी किसी भी जानकारी के लिए अब आपको आईआरसीटीसी पर वेब साइट या एप्लिकेशन पर जाने की जरूरत नहीं है। हाल में क्रिस ने एनटीईएस (NTES) (नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम) एप्लिकेशन को लाॅन्च किया है। ट्रेन की सूचना के लिए यह एप्लिकेशन (Application) बेहद ही शानदार है और सबसे अच्छी बात यह कही जा सकती है कि जहां आईआरसीटीसी बहुत धीमी है वहीं इसमें सूचना चंद सेकेंड में ही फोन पर उपलब्ध होती है। एप्लिकेशन में ट्रेन से संबंधित कई तरह की सूचनाएं आप ले सकते हैं। जैसे स्पाॅट योर ट्रेन, लाइव स्टेशन, ट्रेन शेड्यूल, ट्रेन बिटविन स्टेशन, कैनसल्ड ट्रेन, रिशेड्यूल्ड ट्रेन और डाइवर्टेड...

एप्लिकेशन रिव्यू : अल्फाबेट राइटिंग

बच्चों का डिजिटल स्लेट। ए-बी हो या फिर क-ख हमने सब कुछ पत्थर की स्लैट पर चोक से लिखना सीखा और बाद में जा कर कहीं पेंसिल और पेन मिला। परंतु स्लेट आज कहीं खो गई है। बच्चे कंप्यूटर पर पढ़ते हैं और मोबाइल से सीखते हैं। जी हां मोबाइल का उपयोग सिर्फ काॅल करने और गेम खेलने भर का नहीं रह गया है बल्कि आप इसे बेहतर शिक्षा के लिए भी उपयोग कर सकते हैं। अल्फाबेट राइटिंग (Alphabet Writing) ऐसी ही एप्लिकेशन (Application) है जो न सिर्फ आपके बच्चों को अल्फाबेट सिखाएगी बल्कि उसे बोलना और उससे संबंधित शब्द की भी जानकारी देगी। अल्फाबेट राइटिंग (Alphabet Writing) को खास कर नर्सरी के बच्चों के लिए बनाया गया है। इसमें आपको अपने बच्चों को वैसे ही सीखाना है जैसे बचपन में आप स्लेट पर सीखते थे। यह एक तरह का डिजिटल स्लेट है।   अल्फाबेट राइटिंग एप्लिकेशन का उपयोग बेहद ही साधारण है और कोई भी बच्चा आसानी से इस पर सीख सकता है। इसमें दो भाग हैं एक में अंग्रेजी के अल्फाबेट हैं जबकि दूसरे में हिंदी के अक्षर।  किसी भी भाग में टच करने के साथ ही अक्षर सामने आ जाते हैं और आपको उनमें...

गेम रिव्यू: अनरोल ईट

हरेक भाग को पार करने में छूट जाएंगे पसीने। पजल गेम अब तक आपने बहुत खेले होंगे लेकिन कुछ ही हैं जिन्हें आप हमेशा खेलना पसंद करते हैं। अनरोल ईट (Unrool It) के बारे में भी कुछ ऐसा ही कहा जा सकता है। गेम बिल्कुल नया अहसास कराता है और आप इसके साथ घंटों टाइम पास कर सकते हैं। अनरोल ईट (Unroll It) गेम देखें तो यह प्लंबिंग गेम और बचपन में खेले जाने वाले फिफ्टीनगेम से काफी मिलता-जुलता है। जहां एक में पानी का रूट तय करना होता है वहीं दूसरे में बोर्ड पर नंबर को स्वाइप कर लगाना होता है। इसमें भी आपको ऐसा ही करना है। एक कोने में बाॅल है जिसे एक निश्चित स्थान तक पहुंचाना है। बाॅल (Ball) धीरे-धीरे आगे बढ़ती रहेगी और आपको उसके लिए बोर्ड पर दिए गए खांचों से रास्ता बनाना है। इस बीच यदि कहीं भी उसका रास्ता रुकता है तो बाॅल वहीं टूट जाएगी और खेल खत्म हो जाएगा। इसलिए आपको खांचों को जल्दी-जल्दी मूव करना होगा। इतना ही नहीं, आपको यह भी बता दूं कि खांचे एक जगह आसानी से दिखाई नहीं देंगे आपको स्क्रीन पर अलग-अलग स्थान से उन्हें ढूंढ़ कर लाना है और इस बीच यह भी तय करना है कि किस जगह पर...

एप्लिकेशन रिव्यू : लाइट ब्राउजर

मोबाइल पर डेस्कटाॅप का अहसास। मोबाइल पर इंटरनेट का उपयोग तो  बिल्कुल आम हो गया है। टच और स्मार्टफोन आने से तो और भी ज्यादा उपयोग होने लगा है। ऐसे में आप चाहते हैं कि ऐसे ब्राउजर का उपयोग किया जाए जहां मोबाइल के छोटे स्क्रीन पर कम समय में ज्यादा से ज्यादा काम किया जा सके। लाइट ब्राउजर (Lite Browser) ऐसा ही ब्राउजर है। लाइट ब्राउजर को खासतौर से विंडोज फोन (Windows Phone 8) के लिए बनाया गया है जो आपको विंडोज फोन पर डेस्कटाॅप का अहसास कराने में सक्षम है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है यह ब्राउजर बेहद ही हल्का और उपयोग में आसान है। ब्राउजर होम पर आपको ग्लोब दिखाई देगा। इसे क्लिक करते ही ब्राउजर होम पर आ जाएंगे। होम पर आपको ढेर सारे बुकमार्क दिखाई देंगे जिनका आप अक्सर उपयोग करते हैं। ब्राउजर होम पर आपको सेटिंग और अबाउट का विकल्प दिखाई देगा। सेटिंग में आप ब्राउजर बैकग्राउंड बदल सकते हैं। वहीं ब्राउजिंग के दौरान बैक, नेक्स्ट और रिफेश का आॅप्शन भी होगा। इसके उपयोग में आपको किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी। परंतु लाइट ब्राउजर को बहुत अच्छा एप्लिकेशन नहीं कहा जा सकता। बुकमार्क ...

मोबाइल गेम: ड्रेड वर्सेस जाॅम्बीज

एक्शन से भरपूर है यह गेम। हर किसी की पसंद अलग है। कोई मोबाइल (Mobile)  में पजल गेम खेलना चाहता है तो कोई रेसिंग, किसी की पसंद एडवेंचर है तो किसी की एक्शन। युवा और बच्चों को विशेष कर रेसिंग गेम पसंद आता है। परंतु ड्रेड वर्सेस जाॅम्बीज (Dredd vs. Zombies) ऐसा एक्शन गेम है जो सबको पसंद आएगा। उसका कारण यह नहीं है कि इसमें ढेर सारे एक्शन है बल्कि उसका कारण है कि एक्शन के बावजूद खेलने में बहुत आसान है। नौसिखिया लोग भी आसानी से इसे आॅपरेट कर सकते हैं। ड्रेड के रोल में आप हैं और जाॅम्बीज आपके दुश्मन हैं। जाॅम्बीज जैसा कि आप जानते हैं चलती-फिरती लाशें होती हैं जो बेहद खतरनाक हैं। गेम में आपको एक मिशन को पूरा करना है। मेगा शहर है और इसे आपको जाॅम्बीज से मुक्त करना है। इस दौरान आपको गोलियां भी इकट्ठी करनी हैं और प्वाइंट भी। इसके अलावा दो अन्य भाग भी हैं और हर भाग में आपको कुछ मिशन दिया जाएगा। गेम (Mobile Game) खेलने के दौरान स्क्रीन पर तीन टच बटन होंगे। एक से आप ड्रेड को कंट्रोल करेंगे जबकि दूसरा गोली चलाने और तीसरा गोली रिलोड करने के लिए दिया गया है। गेम का कंट्रोल बह...

एप्लिकेशन रिव्यू : पेपरस

आपकी पर्सनल डायरी। आपको कभी कुछ बनाने का मन करता है लेकिन आप पेन और कागज की कमी की वजह से अपनी कला को कागज पर ढाल नहीं पाते। परंतु शायद आपको इस बात का अहसास नहीं होता कि इस डिजिटल जमाने में सबकुछ वर्चुअल उपलब्ध है। आप अपने मोबाइल में ही कागज पेंसिल और रंग लेकर चलते हैं। पेपरस (papyrus) ऐसी ही एप्लिकेशन (Application) है। जहां आप अपनी रोजमर्रा की चीजों को आसानी से लिख सकते हैं या अपनी कला को पन्ने पर उकेर सकते हैं। इतना ही नहीं, आप चाहें तो उस पर नोट बना सकते हैं। एप्लिकेशन का उपयोग बेहद ही सरल है और उसके उपयोग का तरीका भी आपको एप्लिकेशन के शुरुआत में ही बताया जाएगा। पेपरस (papyrus) में लिखने या नोट बनाने के लिए कीपैड नहीं दिया गया है बल्कि आप अपनी उंगलियों से ही लिख सकते हैं। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि अन्य डिजिटल नोटबुक की तरह इसमें भी आप फोटो, वीडियो और आॅडियो फाइल को कनेक्ट कर सकते हैं। आप अपने नोटबुक में जितने चाहे उतने पन्ने जोड़ सकते हैं, जिस पेज पर चाहें उस पर काम कर सकते हैं। इसमें सलेक्शन, काॅपी और पेस्ट का भी विकल्प दिया गया है। आप चाहें तो बनाए...

गेम रिव्यू: अस्फाल्ट 8

कार रेसिंग का ऐसा अंदाज आपने देखा नहीं होगा। मोबाइल में अब तक आपने बहुत से कार रेस गेम खेले होंगे लेकिन अस्फाल्ट 8 (Asfalt 8) शायद सबसे अलग और बेहतर है। ऐसा नहीं है कि गेम खेलने का अंदाज सबसे अलग है बल्कि ग्राफिक्स इतना शानदार है कि आप बार-बार इसे खेलना चाहेंगे। मोबाइल गेम अस्फाल्ट 8 (Asfalt 8) लगभग 1 जीबी का है इसलिए फोन में यदि मैमोरी ज्यादा है तभी डाउनलोड करें। कम मैमोरी वाले फोन में थोड़ी समस्या हो सकती है। वहीं डुअल कोर प्रोसेसर (#dual core processor) वाले फोन पर ही यह चल सकता है और लेकिन क्वाडकोर प्रोसेसर वाले फोन पर ज्यादा बेहतर तरीके से प्ले होगा। गेम में क्लासिक एनवीडिया (#Nvedia) और डी क्लास सहित कई मोड और सीन हैं। हालांकि हर किसी में खेलने का तरीका एक ही है लेकिन ट्रैक और सीन बदल जाने से खेलने में थोड़ी मुश्किल होती है। मोशन आधारित इस गेम में कई फीचर टच से भी कार्य करता है। जब आप गेम खेल रहे होते हैं तो मोशन कार को कंट्रोल करते वक्त ऐसा अहसास होगा जैसे आपने कार की स्टेयरिंग पकड़ रखी है। ग्राफिक्स (#graphics) इतने शानदार हैं कि वास्तविक रेसिंग ...

गेम रिव्यू: फ्रोजेन फ्री फॉल

कैंडी क्रश को टक्कर देने के लिए तैयार यह गेम। वर्ष 2013 के सबसे लोकप्रिय गेम की बात करें तो सबसे पहला नाम कैंडी क्रश का आता है। बेहतरीन ग्राफिक्स और शानदार इंटरफेस की वजह से यह गेम बहुत ज्यादा पसंद किया गया। परंतु यदि आप इस गेम (#game) से अब बोर हो चुके हैं तो फ्रोजेन फ्री फॉल (Frozen Free Fall) आप डाउनलोड कर सकते हैं। गेम के खेलने का तरीका वही है जो कैंडीक्रश (Candy Crush) का है लेकिन ग्राफिक्स अलग हैं। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है फ्रोजेन फ्री फॉल यहां आपको बर्फ और उससे मिलते-जुलते ग्राफिक्स देखने को मिलेंगे। गेम में कई भाग हैं और हर भाग में आपको एक जैसी तीन आकृतियों को मिलाना है। ये आकृतियां देखने में सुंदर हीरे के टुकड़े के समान लगती हैं। हालांकि अच्छी बात यह कही जा सकती है कि हर भाग में आपको करने के लिए कुछ अलग होगा। वहीं आपको नई ताकत भी दी जाएगी। जैसे आइस बॉल और आइस ब्रेकर इत्यादि। फ्रोजेन फ्री फॉल (Frozen Free Fall) एक फ्रीमियम मोबाइल गेम है। गेम तो मुफ्त है लेकिन खेलने के दौरान यदि आपकी शक्तियां चली जाती हैं तो आप उन्हें खरीद सकते हैं। गेम में आपके प...

मोबाइल गेम: कलर पॉप

  नया अहसास कराता है यह गेम। हमने कई पजल गेम खेले लेकिन सबको खेलने के बाद ऐसा लगा जैसे पहले खेल चुके हैं। परंतु कलर पॉप (Color Pop) इन सबसे अलग है और इतना जरूर कहा जा सकता है कि इसे खेलने में आपको मजा भी आएगा। इस गेम को ईजी मोड, क्लासिक मोड और चैलेंजिंग मोड सहित तीन मोड में बांटा गया है। गेम खेलना उतना कठिन नहीं जितना कि उसे समझना। गेम की शुरुआत में स्क्रीन पर ढेर सारे कलर डॉट आ जाएंगे। आपको समान रंग के डॉट को मिलाना है लेकिन जैसा कि आप पहले कई गेम में खेल चुके हैं कि एक समान डॉट या आकृति को एक साथ करना होता है, इसमें वैसा नहीं है। इसमें डॉट चाहे कितनी भी दूरी पर क्यों न हों वे लंबवत या क्षैतिज रूप से किस स्थान पर मिल रहे हों उस स्थान पर आपको टच करना है। जैसे यदि कोई डॉट ऊपर से पहले कॉलम  की तीसरी रो में है और समान डॉट नीचे से बाएं से दूसरे कॉलम की पहली रो में है तो दोनों आकर नीचे दाईं ओर से दूसरे कॉलम की तीसरी रो में मिलेंगे। आपको उसी बिंदु को टच करना है। परंतु याद रहे कि इस दौरान बीच में कोई दूसरा डॉट न हो। गेम सुनने में भले ही थोड़ा मुश्किल लग रहा ह...

मोबाइल एप्लीकेशन: बी माई वैलेंटाइन

प्यार से प्यारे तुम हो सनम... मोहब्बत के परवानों का सबसे बड़ा त्योहार वैलेंटाइन डे दस्तक देने ही वाला है। और फिर आपके सामने वही परेशानी आन पड़ी है कि इस बार इसे कैसे सेलिब्रेट करें। फूल और उपहारों का तो सिलसिला चलता ही रहेगा, लेकिन मैं आपको बता रहा हूं सबसे सस्ता और टिकाऊ तरीका। तकनीक का जमाना है तो मोबाइल का सहारा लो। आप यही कहोगे कि एसएमएस तो कई सालों से कर रहा हूं लेकिन भाई मैं भी कहता हूं कि एसएमएस के दिन लद गए। अब तो मोबाइल से कार्ड और उपहार भेजो और कहो बी माई वैलेंटाइन (#Be My Valentine)। बी माई वैलेंटाइन मोबाइल से वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने का एक बेहतर एप्लिकेशन (Application) है। वैलेंटाइन डे (Valentines Day) पूरे सप्ताह सेलिब्रेट किया जाता है और हर दिन की अगल अहमियत है। ऐसे में आपके सामाने सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि किस दिन में क्या होता है भूल जाते हैं। परंतु यह एप्लिकेशन न आपको बताएगा कि कैसे शुरुआत होती है और कहां अंत होगा बल्कि उससे सम्बंधित कार्ड और मैसेज भी आपको मिलेंगे। एप्लिकेशन में प्रपोज डे के लिए अलग तरह के कार्ड और मैसेज हैं जबकि किस डे ...

मोबाइल गेम: बॉम्बर माइन

बॉम संभलकर लगाना। कंप्यूटर पर बॉम्बर मैन आपने पहले खेल रखा होगा। अपने समय का यह बहुत ही शानदार गेम था। इस गेम को अब  के लिए भी पेश किया गया है। बॉम्बर माइन (BomberMine) नाम से उपलब्ध यह  आपको वही एहसास कराने में सक्षम है। गेम की शुरुआत में स्क्रीन पर एक बॉम्बर मैन नजर आता है। वहीं खाने-खाने बने रास्ते होंगे। ये रास्ते जगह-जगह से बंद होंगे। आपको न सिर्फ इन बंद रास्तों को बम से तोड़ना है बल्कि इसी बीच अगले भाग में जाने के लिए दरवाजे को ढूंढ़ना है और दरवाजे को खोलने के लिए चाभी भी प्राप्त करनी है। रास्ता बनाने और बम लगाने के क्रम में आपको यह भी ध्यान देना है कि इस बम के लपेटे में कहीं आप ही न आ जाएं। ऐसे में बम लगाने के बाद आपको छुपना भी है या दूर चले जाना है। परेशानी सिर्फ इतनी ही नहीं है बल्कि कई दूसरी भी हैं जो आपकी जान के दुश्मन हैं। वे दुश्मन यदि आपमें सट जाएं तो जान चली जाती है और वे दुश्मन हैं बहुत तेज। ऐसे में आपको दुश्मनों से बचते हुए बम लगाकर उन्हें खत्म भी करना है। ये इतने तेज होते हैं कि आपको ही जाल में फंसा दें। ऐसे में आपको बहुत ही सावधनी से इन्ह...

सुपर 8

विंडोज पर एंडरायड का मजा। विंडोज फोन में एप्लिकेशन एक के बाद एक नीचे की ओर दिए होते हैं। इस आपरेटिंग में आपके पास विकल्प नहीं होता कि एप्लिकेशन को अलग-अलग होम पैनल पर रख सकें। जैसा कि एंडरायड फोन में देखने को मिलता है। परंतु एंडरायड का यही अहसास यदि आप विंडोज फोन में करना चाहते हैं तो सुपर 8 एप्लिकेशन का उपयोग कर सकते हैं। एप्लिकेशन बेहद ही खास है। इसमें फोन के पफीचर व एप्लिकेशन उसी तरह प्रदर्शित होंगे जैसा कि एंडरायड में देखने को मिलता है। फोन के एप्लिकेशन पैनल में आ जाएंगे जिन्हें आप दाएं से बाएं स्वेप कर देख सकते हैं। एप्लिकेशन में फीचर और एप्स को उनकी उपयोगिता के अनुसार बांटा गया है जो बहुत ही अच्छा कहा जा सकता है। जैसे सेटिंग आप्शन एक पैनल में, इंटरटेनमेंट एक में और यूटिलिटी एप एक पैनल में। वहीं एंडरायड की तरह ही पैनल्स पर ही आपको कालिंग, मैसेजिंग, म्यूजिक और इंटरनेट का विकल्प भी मिलेगा। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि एप्लिकेशन आॉर्डर में बदलाव भी कर सकते हैं। स्क्रीन पर बाईं ओर विंडोज का बटन दिया गया है जो एप्लिकेशन के लिए सेटिंग का कार्य करता है। आप अपनी जरूरत...