Skip to main content

Posts

Showing posts with the label reliance telecom

आरकाॅम का हाईस्पीड के साथ अनलिमिटेड डाटा प्लान

रिलायंस कम्यूनिकेशन (RCOM) ने उपभोक्ताओं के लिए प्रो 3 डाटा प्लान (Pro 3 Data Plan) लाॅन्च किया है।  यह डाटा प्लान उपभोक्ताओं को 14.7 एमबीपीएस की गति से इंटरनेट उपयोग का अनुभव देगा और वह भी बिना किसी समस्या के।  इसे खासतौर से इंडोर (Indoor Service) उपयोगकत्ताओं की नेटवर्किंग (Networking) समस्या को ध्यान में रखकर लाॅन्च किया गया है ताकि इंटरनेट (Internet) का उपयोग करते समय गति की समस्या से सामना न करना पड़े। रिलायंस 3जी सुविधा अब 18 सर्किल में फिलहाल आरकाॅम द्वारा इस अनलिमिटेड प्लान (Unlimited Plan) को चेन्नई, बेंगलुरू, हैदराबाद और पुणे में लाॅन्च किया गया है। प्रो 3 का अनुभव स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटाॅप उपभोक्ता केवल 999 रुपए में बिना किसी अन्य चार्ज के ले सकते हैं।  रिलायंस कम्यूनिकेशन की मुफ्त रोमिंग सेवा आरकाॅम के चीफ एक्जीक्यूटिव आॅपिफसर, कंज्यूमर बिजनेस, गुरदीप सिंह ने कहा कि ‘हम इन चार राज्यों में अपने उपभोक्ताओं के लिए प्रो 3 आॅफर लाॅन्च कर कापफी खुश हैं साथ ही दिल्ली और मुंबई के अलावा अन्य राज्यों में भी इस जल्द ही लाॅन्च करेंगे। आरकाॅम क...

रिलाइंस के काॅल रेट में 20 फीसदी बढ़ोत्तरी

हाल ही खबर आई थी कि एयरटेल ने अपने काॅल रेट्स प्लान में बढ़ोत्तरी कर दी है। साथ ही यह भी खबर थी कि और भी टेलीकाॅम कंपनियां अपने काॅल रेट्स बढ़ा सकती है।  वहीं अब रिलाइंस कम्यूनिकेशंस (Reliance communication) ने भी अपने काॅल रेट्स प्लान में लगभग 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है।  रिलाइंस टेलीकाॅम ने घोषणा की है कि यह नई दरें केवल प्रीपैड (#prepaid) उपभोक्ताओं के लिए ही लागू होंगी। जहां पहले प्रीपैड उपभोक्ताओं को 1.5 पैसे प्रति सैकेंड कॉल देना होता था वहीं अब 1.6 पैसे चुकाने होंगे।  इसके अतिरिक्त कंपनी ने अपने कुछ स्पेशल टेरिफ (#tariff) वाउचरों में मिलने वाले कुल मिनट में भी कटौती की है। साथ ही कंपनी ने यह भी कहा कि यह काॅल दरें 25 अप्रैल 2014 से लागू हो जाएंगी।  रिलाइंस कम्यूनिकेशन के सीईओ गुरदीप सिंह का कहना है कि "काॅल दरों में यह इजाफा 2जी स्पैक्ट्रम में ऊंची बोली लगाने के कारण हुआ है और इसीलिए अब हमारा ध्यान मुनाफे की तरफ है। हमें उम्मीद है कि आने वाले कुछ समय में हमें सकारात्मक परिणाम मिलेगा।"