आज बाजार में ज्यादातर लांच होने वाले स्मार्टफोन में माइक्रो SIM (micro SIM) का उपयोग हो रहा है। परंतु उपभोक्ताओं की परेशानी यह है कि बाजार में दुकानदार के पास माइक्रोसिम उपलब्ध ही नहीं होता। ऐसे में मिनी SIM को यदि माइक्रोसिम बनाना चाहते हैं तो आपको एक मशीन खरीदनी होगी जिसकी कीमत 200-250 रुपए है। इस मशीन में भी सिम कटिंग के दौरान सिम खराब होने का अक्सर खतरा बना होता है। वहीं दूसरा उपाय है कि किसी दूकानदार से सिम को कटवा लें। जहां आपको 40-50 रुपए चुकाने होते हैं। इतने में नया सिम कालिंग बैलेंस के साथ आ जाता है और सिम खराब होने का खतरा यहां भी बना होता है। परंतु वोडाफोन ने ऐसा स्मार्ट तरीका निकाला है जिसमें आपको माइक्रो SIM बनाने के लिए सिम काटने की जरूरत नहीं है। वहीं आप चाहें तो माइक्रो सिम का उपयोग फिर से मिनी SIM के रूप में कर सकते हैं। इन चित्रों में वोडाफोने स्मार्ट सिम तरीके को समझाने की कोशिश की गई है। इस सिम को आप साधरण सिम और माइक्रो SIM के रूप में उपयोग कर सकते हैं। साधारण SIM का उपयोग करने के लिए आपको ऐसे सिम निकालना है। माइक्रो SIM का उप...