Skip to main content

Posts

Showing posts with the label social app

बिना इंटरनेट लें फेसबुक का आनंद

सोशल नेटवर्किंग (#social networking) साइट फेसबुक (#facebook) काफी प्रचलित है और इस पर हर वक्त कुछ न कुछ अपडेट करना हमारी आदत हो चुकी है। या ये कहें कि व्यस्त जीवन में समाज से जुड़े रहने का यह सबसे आसान तरीका है।  फेसबुक हो या कोई भी अन्य वेबसाइट आप बिना इंटरनेट (#internet) के इनका उपयोग नहीं कर सकते। लोगों के फेसबुक के प्रति बढ़ते लगाव को देखते हुए बीएसएनएल (#BSNL) अपने उपभोक्ताओं के लिए एक खास सर्विस लेकर आई है।  इस सर्विस के माध्यम से बीएसएनएल उपभोक्ता बिना इंटरनेट कनेक्टिविटी के फेसबुक को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। जिसके लिए केवल आपको 4, 10 और 20 रुपए का 3 दिन, हफ्ते और महीने का रिचार्ज कराना होगा।  बिना इंटरनेट के फेसबुक एक्सेस की सुविधा के लिए बीएसएनएल ने यू2ओपिया (#U2opia) मोबाइल से साझेदारी की है। फिलहाल यह सर्विस भारत में केवल ईस्ट व साउथ जोन में उपलब्ध कराई जाएगी।  इस सुविधा के लिए कंपनी द्वारा यूएसएसडी (#USSD) सर्विस का उपयोग किया गया है जिसके लिए इंटरनेट की कोई आवश्यकता नहीं होती। साधारण शब्दों में कहें तो इसी को...

ब्लैकबेरी ओएस 10.2 क्यों है खास

ब्लैकबेरी ने नए बीबी10 आॅपरेटिंग के नए संस्करण 10.2 को पेश किया है। नए आॅपरेटिंग का अहसास और भी बेहतर हो गया है। ब्लैकबेरी की विशेषताओं के बारे में बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। ब्लैकबेरी का नाम सुनते ही जहन में काले रंग के क्वर्टी फोन की याद ताजा हो जाती है। हालांकि कंपनी के पोर्टफोलियो में कई टच स्क्रीन फोन थे बावजूद इसके क्वर्टी का वह अहसास लोग भूल नहीं पाए। 25 फरवरी 2013 को कंपनी ने भारत में ब्लैकबेरी जेड 10 माॅडल पेश किया। इसके माध्यम से कंपनी ने अपनी क्वर्टी वाली छवि बदलने की कोशिश की थी लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई।  टच स्क्रीन आधारित इस डिवायस को ब्लैकबेरी के नए आॅपरेटिंग ब्लैकबेरी 10 पर लाॅन्च किया गया था। नया आॅपरेटिंग पूरी तरह टच स्क्रीन सपोर्ट करने में सक्षम था। यही वजह है कि ब्लैकबेरी 10 आॅपरेटिंग पर लाॅन्च किए गए सारे फोन टच फीचर से लैस हैं।  परंतु शायद ब्लैकबेरी टच स्क्रीन फोन टाइपिंग का वह अहसास कराने में सक्षम नहीं थे जो उपभोक्ता क्वर्टी कीपैड वाले फोन में पा रहे थे। इसे देखते हुए कंपनी ने बीबी10 आॅपरेटिंग आधारित दो फोन को क्वर्टी से लैस भी कि...