Skip to main content

Posts

Showing posts with the label big screen phone

सोनी एक्सपीरिया जेड अल्ट्रा की कीमत में भारी कमी

सोनी एक्सपीरिया जेड अल्ट्रा (Sony xperia z ultra) लुक के मामले में तो न चाहते हुए भी आप इसकी तारीफ कर बैठेंगे। फोन देखने में बहुत ही शानदार है। बड़े आकार का यह फोन बेहद ही स्लीक है। इसकी मोटाई मात्र 6.5 एमएम है। अपने समय का यह सबसे स्लीक फोन में से एक था। भारतीय बाजार में फोन को 46 हजार रुपए में लाॅन्च किया गया था लेकिन आज यह 20 हजार से कम कीमत में उपलब्ध है। इकाॅमर्स स्टोर अमेजन डाॅट इन ( Amazon.in ) पर यह फोन 19,990 रुपए में रिटेल किया जा रहा है। फ्लिपकार्ट (Flipkarty.com) पर भी यह फोन 19,990 रुपए में ही उपलब्ध है और स्नैपडील पर लगभग 21 हजार रुपए में रिटेल किया जा रहा है। फोन में पुरान आॅपरेटिंग है लेकिन इस बजट में इसे बेहद ही शानदार कहा जाएगा। स्टाइलिश डिजाइन का यह फोन परफाॅर्मेंस के मामले में कमाल का है और इस रेंज में पिक्चर व डिसप्ले की बराबरी शायद ही कोई कर पाए। विश्व का पहला लेयर्ड फोन वाइब एक्स 2 भारत में उपलब्ध सोनी एक्सीरिया जेड अल्ट्रा ( Sony Xperi Z Ultra ) में 6.4 इंच की स्क्रीन है। इसकी मोटाई मात्रा 6.5 एमएम है। फोन में 2.2 गीगाहट्र्ज का क्वालकाॅम स्नैपड्र...

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस705: 4जी एलटीई तकनीक से लैस।

हमारे लिए यह बड़ी ही उत्सुकता भरा पल था जब सैमसंग का टैबलेट एस 705 (Samsung Galaxy Tab S705) परीक्षण के लिए आया। सैमसंग फोन की एक तरह की डिजाइन के लिए पहले भी काफी आलोचना हुई है लेकिन पिछले कुछ डिवाइस में हमने डिजाइन में काफी सुधार देखा है। जैसे गैलेक्सी ग्रांड 2 और सैमसंग गैलेक्सी एस5। नए टैबलेट के बारे में भी कुछ ऐसा ही कहा जा सकता है। पुराने सैमसंग गैलेक्सी टैब 2 और टैब 3 को देखने के बाद टैब एस आपको एक नया अहसास कराने में सक्षम है। इसके साथ ही डिवाइस अन्य खासियतों से भी लैस है। टैबलेट के बारे में आगे जानने से पहले एक नजर डालते हैं इसके लुक पर। रूप-रंग जैसा कि हम पहले भी बात कर चुके हैं कि सैमसंग गैलेक्सी टैब एस 705 ( Samsung Galaxy Tab S705 ) देखने में सैमसंग के पुराने टैबलेट की अपेक्षा बेहतर है। वहीं अपनी क्वालिटी के दम पर यह आपको महंगे टैबलेट का अहसास कराने में भी सक्षम है। बड़ी स्क्रीन के बावजूद यह बेहद ही स्लीक है। टैबलेट की मोटाई मात्र 6.6 एमएम है। भारतीय बाजार में बहुत कम ही टैबलेट उपलब्ध है जो इतना स्लीक हो।  इसके साथ ही डिवाइस का वजन भी बहुत कम है आप घ...

बड़ा डिसप्ले बड़े काम का

कभी बड़े-बड़े कीपैड के सामने छोटी सी स्क्रीन दिखती ही नहीं थी लेकिन आज स्क्रीन के बढ़ते साइज ने फोन से कीपैड को ही गायब कर दिया है। बड़ी स्क्रीन वाले फोन के बढ़ते ट्रेंड पर मुकेश कुमार सिंह की एक रिपोर्ट। मोबाइल फोन को लेकर अक्सर किसी न किसी से हमारी चर्चा होती रहती है। एक दिन एक महोदय हमारे आॅफिस में आए और मोबाइल तकनीक पर उन्होंने जिक्र शुरू कर दिया। मोबाइल ट्रेंड की बातें हुईं, टच स्क्रीन पर भी चर्चा की गई और बाद में प्रोसेसर व रैम तक का जिक्र आया। ये साधरण बातें थीं जो रोज हुआ करती थीं लेकिन एक मोबाइल ट्रेंड के बारे में उन्होंने कहा कि सर पंद्रह साल पहले का चलन एक बार फिर से मोबाइल में देखने को मिल रहा है। मैंने भी जानने में उत्सुकता दिखाई।  पूछा- वह क्या? उन्होंने कहा- जब भारत में फोन नया-नया आया था तो लोग उसे हाथ में लेकर चलते थे और दिखाते थे कि मेरे पास मोबाइल है। बीच में यह चलन खत्म हो गया था। परंतु हाल के दिनों में आप फिर से देख सकते हैं। लोग मोबाइल फोन दिखाने लगे हैं कि देखो मेरे पास फलां ब्रांड का मोबाइल फोन है। अब मोबाइल ज्यादा स्टाइलिश ह...

जोलो क्यू 2500 लाॅन्च, कीमत-14,999 रुपए

स्मार्टफोन बाजार में बढ़ती प्रतियोगिता के साथ ही हर कंपनी अपने डिवाइस को बेहतर साबित करने के लिए नई तकनीकों का उपयोग कर रही हैं।  कोई प्रोसेसर में बदलाव कर रहा है तो कोई नए एंडराॅयड आॅपरेटिंग के साथ अपना डिवाइस बाजार में उतार रहा है। वहीं आज कल उपभोक्ताओं द्वारा बड़ी स्क्रीन के डिवाइस अधिक पसंद किए जा रहे हैं।  बड़ी स्क्रीन डिवाइस की श्रेणी में भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जोलो (#xolo) ने क्यू सीरीज में 6.0 इंच डिसप्ले के साथ क्यू 2500 (#Q2500) लाॅन्च किया है। डुअल सिम सपोर्ट के साथ क्यू 2500 में 1280x720 पिक्सल रेजल्यूशन वाला एचडी आईपीएस डिसप्ले दिया गया है। क्यू 2500 में एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.2 जेलीबीन पर आधारित है जो कि जोलो की आॅफिशियली साइट के अनुसार यह एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट पर अपग्रेडेबल है।  क्यू 2500 आॅटोफोकस के साथ 8.0 मेगापिक्सल रियर और 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।  साथ ही 1जीबी रैम तथा 4जीबी इंटरनल मैमोरी के अतिरिक्त 32जीबी तक एक्सपेंडेबल मैमोरी की भी सुविधा दी गई है।...
नोकिया लुमिया 1520 की पहली झलक बहुत दिनों से चर्चा थी कि नोकिया एक बड़ी स्क्रीन का फ़ोन बाजार में उतारने वाला है और अंतः कंपनी ने लुमिया 1520 को भारत में लॉन्च कर दिया। यह कंपनी का पहला फ़ोन है जिसमे  6.0 इंच की फुल एचडी डिसप्ले स्क्रीन दी गई है इसे नोकिया का पहला टैबलेट भी कह सकते है।  हालांकि इसका परीक्षण तो हम बाद में पेश करेंगे लेकिन तब तक इसकी एक झलक आप देख सकते है।