Skip to main content

Posts

Showing posts with the label lenovo vibe z2 pro

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं फोन खरीदना चाहता हूं किंतु मैं एंडराॅयड फोन (Android) और आईफोन (iphone) के बीच असमंजस में हूं। कृपया मुझे सलाह दें कि इनमें से कौन सा बेहतर होगा। मुझे फोन में अच्छा कैमरा चाहिए तथा उपयोग के समय उसमें हैंग होने जैसी समस्या नहीं होनी चाहिए। स्मूथ टचस्क्रीन तथा अच्छा बैटरी बैकअप हो। सबसे महत्वपूर्ण है कि फोन में बड़ी स्क्रीन हो। मेरा बजट 20,000 से 40,000 रुपए है। -अभय पांडे आपकी आवश्यकता यदि बड़ी स्क्रीन है तो आप आईओएस आॅपरेटिंग (ios os) पर आधारित आईफोन 6 प्लस (iphone 6 plus) ले सकते हैं। वैसे हम आपको सैमसंग गैलेक्सी एस5 (Samsung Galaxy S5) लेने की सलाह देंगे जो कि आॅक्टाकोर प्रोसेसर (Octacore Processor) पर आधारित है तथा फुल एचडी डिसप्ले (Full HD Display) है। इसके अलावा आईफोन 5सी (iphone 5c) भी देख सकते हैं जिसमें शानदार कैमरा क्वालिटी है और हैंग होने जैसी कोई समस्या नहीं है। आपके बजट में लेनोवो वाइब जेड2 प्रो (Lenovo vibe z2 pro) भी अच्छा डिवाइस है इसमें क्वाड एचडी डिसप्ले और 16.0 मेगापिक्सल कैमरा  उपलब्ध है।   

जल्द देगा दस्तक लेनोवो वाइब जेड2 प्रो

लेनोवो (Lenovo) जल्द ही वाइब (Vibe) सीरीज पोर्टफोलियो में एक और फोन शामिल करने वाली है।  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी लेनोवो वाइब जेड2 प्रो (vibe Z2 pro) नाम से स्मार्टफोन लाॅन्च करने की तैयारी में है।  जिसकी घोषणा कंपनी ने अपनी सोशल साइट के माध्यम से भी दी है। कंपनी द्वारा फोन की कीमत के बारे में खुलासा नहीं किया गया है किंतु कंपनी का कहना है कि फोन की बिक्री सितंबर में शुरू हो जाएगी।  जानकारी के मुताबिक फोन में 1440x2560 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 6.0 इंच का क्वाड एचडी डिसप्ले (Quad HD Display) दिया गया है। लेनोवो वाइब जेड 2 एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट के साथ कंपनी के यूजर इंटरफेस 2.0 (User interface 2.0) पर आधारित है।  फोन में डुअल सिम (Dual sim) सपोर्ट दिया गया है तथा 2.5 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन 801 (Quad core Qualcomm snapdragan 801) प्रोसेसर पर कार्य करता है। लेनोवो वाइब जेड 2 प्रो में शानदार फोटोग्राफी के अनुभव के लिए 16.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा 5.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। फोन में पावर ...