Skip to main content

Posts

Showing posts with the label 16GB

सैमसंग गैलेक्सी एस5 51,500 रुपए में उपलब्ध

सैमसंग (#samsung) का अब तक सबसे बड़ा डिवाइस गैलेक्सी एस5 भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुका है जिसका उपभोक्ता काफी समय से इंतजार कर रहे थे।  सैमसंग ई-स्टोर (#samsung e-store) पर यह डिवाइस 51,500 रुपए में उपलब्ध है। अन्य आॅनलाइन साइट्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट डाॅट काॅम (#flipkart.com) पर यह फोन 53,499 रुपए में मिल रहा है। फ्लिपकार्ट अभी से ही एस5 पर ईएमआई आॅफर (EMI Offer)  मुहैया करा रहा है।  गैलेक्सी एस 5  (Samsung Galaxy S5) में 5.1 इंच की सुपर एमोलेड स्क्रीन है जो बेहतर डिसप्ले के लिए जानी जाती है। स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड (Corning gorilla glass 3 ) है जो छोटे मोटे रगड़ से बचाने में सक्षम है।  इसके साथ ही अच्छी बात यह कही जा सकती है कि फोन आईपी67 सर्टिफाइड (IP67 certifiedIP67 certified ) है। अर्थात फोन धूल व पानी आवरोधक है(dust and water resistant)। इसके साथ आईफोन की तरह नए गैलेक्सी में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।  फोन दो मैमोरी विकल्प 16 जीबी और 32 जीबी के साथ पेश किया गया है और दोनों माॅडल क...

मोटो जी पर एक्सचेंज आॅफर

अभी कुछ समय पहले मोटोरोला (#motorola) द्वारा लाॅन्च किया स्मार्टफोन मोटो जी (#moto g) उपभोक्ताओं के बीच काफी लोकप्रिय रहा, इसकी लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी ने मोटो एक्स भी बाजार में लाॅन्च किया है।  दोनों ही फोन आॅनलाइन साइट फ्लिपकार्ट पर ही उपलब्ध हैं और अब फ्लिपकार्ट ने मोटो जी पर खास एक्सचेंज आॅफर पेश किया है। इस आॅफर के अंतर्गत पुराना स्मार्टफोन देने पर मोटो जी पर 2,000 रुपए की छूट दी गई है।  भारत में मोटो जी को दो वर्जन में पेश किया है इनमें 8जीबी की कीमत 12,499 रुपए है किंतु एक्सचेंज आॅफर के साथ यह फोन केवल 10,499 रुपए में उपलब्ध होगा।  वहीं मोटो जी 16जीबी की कीमत 13,999 है लेकिन आॅफर के साथ इस फोन को 11,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस एक्सचेंज की वैधता स्टाॅक खत्म होने तक है, तथा फ्लिपकार्ट पर दी गई आसान प्रक्रिया के माध्यम से उपभोक्ता इस आॅफर का लाभ उठा सकते हैं। 

सैमसंग ने लाॅन्च किए टैब 4 सीरीज में तीन टैबलेट

गैलेक्सी टैब की सफलता के बाद अब सैमसंग ने गैलेक्सी टैब 4 सीरीज में तीन टैबलेट गैलेक्सी टैब4 7.0, गैलेक्सी टैब4 8.0, गैलेक्सी टैब4 10.1 को लाॅन्च किया है। कंपनी का कहना है कि यह टैबलेट 2014 के तिमाही तक बाजार में उपलब्ध हो जाएंगे, किंतु फिलहाल इनकी कीमत की घोषणा नहीं की गई है। इससे पहले कंपनी ने टैब3 को बजट टैबलेट के रूप में पेश किया था तो उम्मीद की जा सकती है कि इनकी भी कीमत बहुत अधिक नहीं होगी। तीनों ही टैबलेट के सभी फीचर्स लगभग मिलते जुलते ही है, स्क्रीन रेजल्यूशन 1280x800 पिक्सल है तथा 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर पर आधारित होने के साथ ही इन्हें नए एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट पर पेश किया गया है। साथ ही 1.5 जीबी रैम के अलावा कनेक्टिविटी आॅप्शन के लिए वाईफाई, 3जी और एलईटी की सुविधा दी गई है। गैलेक्सी टैब4 7.0 में 8जीबी और 16जीबी वर्जन के साथ इंबिल्ट स्टोरेज उपलब्ध है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 3जी पर 32जीबी और एलटीई पर 64जीबी तक एक्सपेंड की जा सकती है। वहीं गैलेक्सी टैब4 10.1 भी 16 जीबी इंबिल्ट स्टोरेज दिया गया है जो कि 64 जीबी तक माइक्रोएसडी कार...

मोटो एक्स लाॅन्च, कीमत- 23,999 रुपए

मोटोरोला (#motorola) द्वारा कुछ ही समय पहले लाॅन्च किए गए मोटो जी (#moto G) की सफलता के बाद अब कंपनी मोटो एक्स (#moto X) बाजार में लेकर आई है।  भारत में इसकी कीमत 23,999 रुपए है। यह फोन भी मोटो जी की भांति आॅनलाइन साइट फ्लिपकार्ट पर ही उपलब्ध होगा।  मोटो एक्स भारत में दो माॅडल में  प्राप्त   होगा। एक साधरण मोटो एक्स जिसकी कीमत 23,999 रुपए है। दूसरा वुड बैक पैनल (wood back panel) के साथ, जिसकी कीमत 25,999 रुपए है।  मोटो एक्स को 16जीबी व 32जीबी वर्जन के साथ पेश किया गया है। किंतु भारत में  फिलहाल 16जीबी ही पेश किया गया है। जो कि काले और सफेद रंगों में उपलब्ध होगा।  मोटोरोला मोटो एक्स में 4.7 इंच की स्क्रीन है और मोटो जी की तरह इसे भी क्वालकाॅम स्नैपड्रैगन चिपसेट पर पेश किया गया है।  फोन में 1.7 गीगाहटर्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर है और एड्रीनो 320 जीपीयू दिया गया है। फोन में नया एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट देखने को मिलेगा।  फोटोग्राफी के लिए 10.0 मैगापिक्सल का कैमरा दिया गया है और फोन में 2जीबी की रैम मैमो...

सैनडिस्क के भारत में दो नए यूएसबी

सैनडिस्क (SanDisk) ने अपने पोर्टफोलियों में दो और यूएसबी को शामिल करते हुए इन्हें भारत में लॉन्च करने की घोषणा की है। इससे पहले सैनडिस्क तेज गति से कार्य करने में सक्षम यूएसबी 2.0 बाजार में उतार चुकी है। किंतु कंपनी का कहना है कि लॉन्च किए दोनों यूएसबी पहले से अधिक तीव्र गति से कार्य करेंगे।  सैनडिस्क एक्सट्रीम प्रो यूएसबी 3.0 ( SanDisk Extreme PRO USB 3.0 drive)  और सैनडिसक अल्ट्रा डुअल यूएसबी ड्राइव ( SanDisk Ultra Dual USB Drive) के नाम से लॉन्च किए गए यह दोनों यूएसबी हाई पर्फोमेंस पर आधारित हैं। सैनडिस्क एक्सट्रीम प्रो यूएसबी 3.0 फ़्लैश ड्राइव प्रोफेशनल कार्यो को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो कि यूएसबी 2.0 ड्राइव से 60 गुना ज्यादा तीव्र गति से कार्य करती है। इसमें 128 जीबी स्टोरेज की क्षमता है।  कंपनी के अनुसार यह यूएसबी पर लिखने की गति 240 एमबी (एक सेकेंड) तथा पढ़ने की गति 260 एमबी (एक सेकेंड) है।  इसकी गति से उपभोक्ता एक सेकेंड में मूवी ट्रांसफर करने के अलावा 1,000 उच्च रेज के फोटो 35 सेकेंड में ट्रांसफर कर सकते हैं। सैन...

अब आया नेक्सस 5 रेड

नेक्सस 5 (Nexus 5) अब तक बाजार में केवल सफेद और काले रंग में ही उपलब्ध् था किंतु अब गूगल प्ले पर यह लाल रंग के साथ 16जीबी व 32जीबी वर्जन में उपलब्ध हो रहा है।  एंडरॉयड ऑपरेटिंग 4.4 किटकैट पर आधारित इस फोन का वजन 150 ग्राम है तथा 5.0 इंच की फुल एचडी डिसप्ले है।  नेक्सस 5 के अन्य तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें 8.0 मैगापिक्सल रियर व 1.3 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।  क्वालकॉम ड्रेगन 800 प्रोसेसिंग के साथ 2.26 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। इसके अतिरिक्त छोटी-मोटी रगड़ से बचाने के लिए फोन में कार्निंग गोरिल्ला ग्लास3 (corning gorilla glass 3) का इस्तेमाल किया गया है।  वहीं पावरफुल बैकअप के लिए 2300 एमएएच बैटरी दी गई है जो कि कंपनी की मानें तो 17 घंटे का टॉकटाइम देती है। इसी के साथ फोन में वायरलैस चार्जिंग की भी सुविधा है।  यह 2जी, 3जी, 4जी और एलईटी नेटवर्क को सपोर्ट करता है। भारतीय बाजार में नेक्सस 5 16जीबी वर्जन की कीमत 28,999 रुपए व 32जीबी वर्जन 32,999 रुपए में उपलब्ध होगा।  

नमो फोन पर भारी छूट

नरेन्द्र मोदी की फिलहाल यही कोशिश है कि किसी भी तरह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी पहुंच बनाई जाए। ऐसे में जहां भाजपा ने हाल में इंडिया 272+ एप्लिकेशन को लॉन्च किया। वहीं दूसरी ओर नरेन्द्र मोदी के चाहने वाले भी इसमें कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते। अभी हाल में नरेन्द्र मोदी के चाहने वालों ने नमो फोन को भारत में लॉन्च किया था। वहीं आज से फोन की कीमत में भारी कटौती की है। नमो सैफरॉन वन (Smart Namo Saffron one) नाम से लॉन्च किए गए इस फोन की शुरुआती कीमत 18,000 रुपए थी जबकि आज यह 11,990 रुपए में उपलब्ध् है। मॉय मोबाइल को ईमेल के माध्यम से कंपनी ने जानकारी दी कि इस चुनावी माहौल में फोन के दाम में कमी इसलिए की गई है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को नरेन्द्र भाई मोदी से जोड़ा जा सके। डुअल सिम आधारित इस फोन में 5.0 इंच की कपैसिटिव टच स्क्रीन है। फोन को एंडरॉयड ऑपरेटिंग 4.2.1 जेलीबीन पर पेश किया गया है। इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है और 1 जीबी की रैम है। 16जीबी इंटरनल मैमोरी के अतिरिक्त 64जीबी तक एक्सटर्नल मै...

ताकतवर कैमरे के साथ जियोनी का ईलाइफ ई7

बहुत दिनों से चर्चा थी कि जियोनी (Gionee) जल्द की स्नैपड्रैगन प्रोसेसर वाला फोन भारतीय बाजार में पेश कर सकता है। इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए कंपनी ने अंततः जियोनी ईलाफ ई7 ( Gionee ELIFE E7 ) को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। फोन कई खासियतों से चर्चा में है। जहां एक ओर कंपनी ने इसे क्वालकॉम के नए चिपसेट स्नैपड्रैगन 800 ( Qualcomm Snapdragon 800 ) पर पेश किया है। वहीं दूसरी ओर कंपनी इसे अब तक का सबसे बेहतर कैमरे वा ला एंडरायड फोन होने का दावा भी कर रही है। एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 4.2 (Android Operating Systam 4.2) आधारित इस डिवायस के यूजर इंटरफेस में कई बदलाव किया गया है। एंड्रॉयड आधारित इस यूजर इंटरफेस को कंपनी ने अमिगो ( AMIGO ) का नाम दिया है। ईलाइफ ई7 को 3जी और 4जी के दो मॉडल में पेश किया गया है। हालांकि भारत में फिलहाल 3जी संस्करण ही उपलब्ध् होगा। जियोनी ईलाफ ई7 को 16 और 32 जीबी सहित दो मैमोरी विकल्प में पेश किया गया है। हालांकि दोनों मॉडल में 2.2 गिगाहट्र्ज का क्वालकॉम स्नैपड्रैगन क्वाडकोर प्रोसेसर है जबकि 16 जीबी मैमोरी वाले डिवायस में 2 जीबी की रैम...