पिछले साल सैमसंग ने स्मार्टवॉच गैलेक्सी गियर को भारत में लाॅन्च किया था। वहीं साल कंपनी ने तीन नए गियर को लाॅन्च करने की घोषणा की है। सैमसंग गियर फिट (Samsung Gear Fit) और गियर 2 (Samsung Gear 2 Neo) नियो की कीमत 15,990 रुपए है। जबकि गियर 2 (Samsung Gear 2) को 21,900 रुपए में लाॅन्च किया गया है। गैलेक्सी गियर फिट (Samsung Gear Fit) को सैमसंग गैलेक्सी एस5 सहित अन्य एंडराॅयड फोन जिसमें ब्लूटूथ 4.0 सपोर्ट है के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। डिवायस में 1.84 इंच की कर्व सुपर एमोलेड स्क्रीन है। इसके साथ ही इसे कई शानदार फीचर से भी लैस किया गया है। Samsung Gear Fit आईपी67 सर्टिफाइड यह एस 5 की तरह ही पानी और धूल अवरोधक है। फिट को एक्सेलेरो मीटर, जायरोस्कोप और हर्टरेट सेंसर से लैस किया गया है। घड़ी की तरह इसमें रबर बैंड दिया गय है और आप आसानी से अपनी कलाई पर इसे बांध सकते हैं। पहले गियर में जहां कंपनी को खराब बैटरी रफाॅर्मेंस के लिए आलोचना झेलनी पड़ी थी वहीं इस बार काफी बेहतर किया गया है। कंपनी का दावा है क...