Skip to main content

MWC में नोकिया का धमाका, तीन एंडराॅयड सहित दो फीचर फोन

आखिर वह पल आ ही गया जिसका लोगों को बेसर्बी से इंतजार था। नोकिया ने अपने एंडराॅयड (Android) फोन नोकिया एक्स का प्रदर्शन कर दिया। हालांकि कंपनी ने एंडराॅयड आॅपरेटिंग में कुछ बदलाव कर उसे नाॅरमेंडी आॅपरेटिंग का नाम दिया है और यह फीचर के मामले में भी अन्य एंडराॅयड फोन से अलग है।

बर्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (Mobile world congress) में नोकिया ने पांच फोन का प्रदर्शन किया। इनमें दो बजट फोन हैं जिन्हें स्मार्टफोन के समान फीचर से लैस किया गया है। वहीं तीन एंडराॅयड फोन भी शामिल है।

नोकिया द्वारा पेश किए गए एंडराॅयड फोन को नोकिया एक्स (Nokia X), नोकिया एक्स प्लस (Nokia X+) और नोकिया एक्सएल (Nokia XL) नाम दिया गया है तथा तीनों फोन डुअल सिम आधारित है। 

नोकिया एक्स और नोकिया एक्स प्लस में लगभग समान फीचर्स का उपयोग किया गया है। दोनों फोंस में 400x800 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 4.0 इंच की स्क्रीन है। 1 गीगाहर्ट्ज डुअलकोर क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन एस4 प्रोसेसर पर आधारित है। दोनो ही फोनों में 4जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है। 

वहीं माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 32जीबी तक एक्सपेंडेबल मैमोरी का उपयोग किया जा सकता है तथा पावर बैकअप के लिए 1500 एमएएच बैटरी दी गई है। नोकिया एक्स में 512 एमबी रैम और नोकिया एक्स प्लस में 768 एमबी रैम शामिल है। 

नोकिया एक्सएल में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 5.0 इंच का डिसप्ले है। मैमोरी स्टोरेज के लिए 768 एमएबी रैम तथा 5.0 मैगापिक्सल कैमरा दिया गया है। 

वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है। 

एमडब्ल्यूसी के दौरान कंपनी ने नोकिया 220 और नोकिया आशा 230 को प्रदर्शित किया। 

नोकिया 220 की कीमत जहां 2,500 रुपए के आस-पास होने की संभावना है वहीं आशा 230 की कीमत 3,800 रुपए के आस-पास हो सकती है। 

दोनों ही फोन डुअल सिम आधारित है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि कम बजट के फोन में भी फेसबुक और इंटरनेट इंटीग्रेश्न मिलेगा। 

नोकिया 220 में 2.4 इंच का एलसीडी डिसप्ले है। फोन में 2.0 मैगापिक्सल कैमरा तथा माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 32जीबी तक एक्सपेंडेबल मैमोरी उपयोग की जा सकती है। नोकिया 220 में कनेक्टिविटी आॅप्शन के लिए माइक्रो  यूएसबी, ब्लूटूथ तथा 2जी इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध है। 

फोन में पावर बैकअप के लिए 1100 एमएएच की बैटरी दी गई है तथा कंपनी का दावा है कि बैटरी 15 घंटे का टाॅकटाइम और 24 दिन का स्टैंडबाय टाइम देती है। 

नोकिया 220 को 2,500 रुपए की किफायती कीमत के साथ काले, सियान, लाल, सफेद और पीले पांच रंगों में पेश किया गया है। 

इसी के साथ आशा सीरीज में पेश किया गया आशा 230 में 240x320 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 2.8 इंच का डिसप्ले है। 

फोन में फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विट्रर, लाइन और वीचैट जैसे प्रचलित एप्लिकेशन प्रीलोडेड हैं। फोन की कीमत 3,900 रुपए तक हो सकती है तथा इसे ब्राइट रेड, ब्राइट ग्रीन, काले, सफेद, सियान और पीले रंग में बाजार में उपलब्ध होगा। 

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...