अभी कुछ समय पहले किंडल पेपर व्हाइट (Kindle Paper White) को भारत में लॉन्च किया गया और कंपनी द्वारा जल्द ही इसे बाजार में उपलब्ध कराने की भी बात कही गई थी। हालांकि कंपनी ने लॉन्चिंग के साथ ही भारतीय वेब साइट ( http://www.amazon.in ) अमेजन डॉट इन से ऑनलाइन इसकी बुकिंग शुरू कर दी थी। किंतु अब यह डिवाइस भारतीय बाजार में उपलब्ध हो चुका है। भारतीय बाजार में इस डिवाइस की कीमत 10,999 रुप्ए है। साथ ही, इस नए ई- रीडर किंडल पेपर व्हाइट की खासियत है कि यह वाईफाई के साथ उपलब्ध् है। वहीं किंडल पेपर व्हाइट 3जी की कीमत 13,999 रूपए है। इस नए पेपर व्हाइट में पहले की बजाय 25 प्रतिशत तेज प्रोसेसर के अलावा ज्यादा कंट्रास्ट डिसप्ले है। टैबलेट के स्टाइल के इस डिवाइस को विशेष रूप से ईबुक रीडिंग के लिए बनया गया है। हालांकि इसमें फेसबुक और ट्विटर जैसे कुछ एप्लिकेशन का उपयोग कर सकते हैं। पावर बैकअप के लिए कंपनी 7 दिन की बैटरी बैकअप का दावा करती है। देखने में अच्छा होने के साथ साथ इसमें बेहतरीन टच...