नोकिया लुमिया सीरीज खास तौर से विंडोज फोन (Windows Phone) आॅपरेटिंग पर उपलब्ध हैं। अक्टूबर 2011 से नोकिया ने लुमिया 800 (Nokia Lumia 800) से इसकी शुरूरुआत की थी । कंपनी ने सिंबियन (Symbian) से हटकर पहली बार विंडोज फोन का प्रदर्शन किया था और तब से अब तक लुमिया सीरीज में कपंनी 15 से ज्यादा डिवायस लाॅन्च कर चुकी है लेकिन इनमें से किसी में भी फोन में डुअल सिम का प्रयोग नहीं किया गया था । आज नई दिल्ली (New Delhi) में आयोजित एक समारोह के दौरान नोकिया ने लुमिया 630 डुअल सिम (Nokia Lumia 630 Dual SIM) माॅडल का प्रदर्शन किया। लुमिया सीरीज का यह पहला फोन है जिसे दोहरा सिम फीचर से लैस किया गया है। लुमिया 630 ( Nokia Lumia 630 ) में सिंगल सिम (1 सिम) और डुअल सिम (2सिम) माॅडल है। नोकिया आशा (Nokia Asha) सीरीज की तरह लुमिया डुअल सिम में भी एक मास्टर सिम है जबकि दूसरा स्लेव सिम है। स्लेव सिम हाॅट स्वेपेबल है आप फोन को बगैर आॅफ किए इसे निकाल और लगा सकते हैं। दोनों स्लाॅट में माइक्रोसिम (Micro SIM) का प्रयोग होता है और इसमें दोहरा जीएसएम (GSM) सपोर्ट है। मास्टर सिम में आप 3जी...