हमारे लिए यह बड़ी ही उत्सुकता भरा पल था जब सैमसंग का टैबलेट एस 705 (Samsung Galaxy Tab S705) परीक्षण के लिए आया। सैमसंग फोन की एक तरह की डिजाइन के लिए पहले भी काफी आलोचना हुई है लेकिन पिछले कुछ डिवाइस में हमने डिजाइन में काफी सुधार देखा है। जैसे गैलेक्सी ग्रांड 2 और सैमसंग गैलेक्सी एस5। नए टैबलेट के बारे में भी कुछ ऐसा ही कहा जा सकता है। पुराने सैमसंग गैलेक्सी टैब 2 और टैब 3 को देखने के बाद टैब एस आपको एक नया अहसास कराने में सक्षम है। इसके साथ ही डिवाइस अन्य खासियतों से भी लैस है। टैबलेट के बारे में आगे जानने से पहले एक नजर डालते हैं इसके लुक पर। रूप-रंग जैसा कि हम पहले भी बात कर चुके हैं कि सैमसंग गैलेक्सी टैब एस 705 ( Samsung Galaxy Tab S705 ) देखने में सैमसंग के पुराने टैबलेट की अपेक्षा बेहतर है। वहीं अपनी क्वालिटी के दम पर यह आपको महंगे टैबलेट का अहसास कराने में भी सक्षम है। बड़ी स्क्रीन के बावजूद यह बेहद ही स्लीक है। टैबलेट की मोटाई मात्र 6.6 एमएम है। भारतीय बाजार में बहुत कम ही टैबलेट उपलब्ध है जो इतना स्लीक हो। इसके साथ ही डिवाइस का वजन भी बहुत कम है आप घ...