Skip to main content

Posts

Showing posts with the label social networking site

फेसबुक लाया नया ग्रुप एप्लिकेशन

हाल ही में लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग (Social Networking) साइट फेसबुक (FaceBook) ने से थेक्स (Say Thanks) नाम से एप्लिकेशन (Application) लाॅन्च किया था जिसके माध्यम से आप किसी भी थेक्स कहकर अपनी भावनाएं प्रकट कर सकते हैं।  वहीं अब फेसबुक एक और एप्लिकेशन ग्रुप एप (Group Application) लेकर आया है जिसके द्वारा आप एक साथ कई लोगो से टच में रह सकते हैं। ग्रुप एप में आप आसानी से ग्रुप में शेयरिंग (Sharing) आदि भी कर सकते हैं।  फेसबुक से जुड़ा नया फीचर, ‘से थेक्स’ इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है, जब आप इस एप को ओपन करेंगे तो आपके सभी ग्रुप एक जगह एक साथ नजर आएंगे। आप चाहें तो और भी ग्रुप क्रिएट करने के अलावा ग्रुप हटा भी सकते हैं। कंपनी के अनुसार लगभग 700 मिलियन लोग रोजाना फेसबुक ग्रुप का उपयोग करते हैं। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर जाएं:-  http://www.mymobile.co.in/news/facebook-groups-app-launched-facebook/

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं स्मार्टफोन (smartphone) खरीदना चाहता हूं किंतु आॅपरेटिंग सिस्टम को लेकर असमंजस में हूं। एंडराॅयड (Android), आईओएस (ios) और बीबी10 (BB10) में से कौन सा बेहतर है। मैंने लेनेवो के900 (Lenovo), एप्पल आईफोन 5सी ( Apple iPhone 5C ) और ब्लैकबेरी जेड 30 (Blackberry Z30) का चयन किया है। कृप्या मुझे सलाह दें कि इनमें से कौन सा फोन अच्छा है। -विकास पुरी   यह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है वैसे एंडराॅयड और आईओएस उन लोगों के लिए काफी काफी अच्छे आॅपरेटिंग सिस्टम हैं जिन्हें एप्लिकेशंस (Applications) और सोशल नेटवर्किंग (Social networking) साइट्स का अधिक उपयोग करते हैं। वहीं बीबी10 मेल (Mail) और मैसेज के लिए अच्छा ऑप्शन है। आपके द्वारा दिए गए तीन डिवाइस में से हम आपको आईफोन 5सी लेने की सलाह देंगे जो कि देखने में भी अच्छा है और इसमें अत्यधिक मल्टिमीडिया (Multimedia) का उपयोग किया गया है।   

आॅरकुट की होगी विदाई

यदि आप सोशल नेटवर्किंग साइट (Social networking site) उपयोग करते हैं तो आॅरकुट (Orkut) के नाम से अंजान तो बिल्कुल नहीं होगे।  यही वह साइट है जिसके भारत में आने के बाद लगभग सभी की जुबान पर एक ही बात थी ‘आॅरकुट पर हो क्या’। काॅलेज स्टूडेंट हों या फिर प्रोफेशनल सभी ने इसका उपयोग किया और यह काफी लोकप्रिय भी हुई।  किंतु अब गूगल (Google) के सबसे पुरानी सोशल नेटवर्किंग साइट आॅरकुट जल्द ही बंद होने जा रही है। गूगल ने घोषणा की है कि लोगों की यह पसंदीदा साइट 30 सितंबर 2014 को बंद हो जाएगी तथा इसकी विदाई के बारे में जानकर लोगों ने इसे फेसबुक (Facebook) व ट्विटर (Twitter) के माध्यम से श्रद्धांजली भी दी। भारतीयों के लिए सबसे पहली सोशल नेटवर्किंग साइट आॅरकुट ही थी जो कि शुरूआत में काफी लोकप्रिय भी रही। किंतु अब यूट्यूब (Youtube), ब्लाॅगर (Blogger) और गूगल प्लस (google plus) की लोकप्रियता के आगे इसका उपयोग लगभग समाप्त ही हो गया है यही कारण रहा कि गूगल ने इसे बंद करने का ऐलान किया है।  आॅरकुट का सबसे अधिक उपयोग ब्राजील में हुआ तथा दूसरे नंबर पर भारत ह...