स्मार्टफोन बाजार में लगातार फोन के आकार व तकनीक में बदलाव दिखने को मिलता है। वहीं अब पतले फोन (Slim Phone) बाजार में दस्तक दे रहें हैं। अब कई ऐसी कंपनियां हैं जो स्लिम फोन बाजार में उतार हैं। इसी श्रेणी में ओपो (Oppo) भी शामिल है। ओपो ने अपने स्लिम फोन डिवाइस के रूप में ओपो आर 5 (Oppo R5) भारतीय बाजार में लाॅन्च किया है। अब तक ओपो आर 5 केवल चाइना में ही उपलब्ध था जहां इसकी कीमत 499 डाॅलर (लगभग 30,600 रुपए) है। अब कंपनी ने इस फोन को भारतीय बाजार में 29,990 रुपए की कीमत के साथ लाॅन्च किया है। ओपो एन1 मिनी भारत में लाॅन्च, कीमत-26,990 रुपए ओपो आर 5 की प्रीबुकिंग (Pre-booking) 1 जनवरी 2015 से शुरू होगी। ओपो आर 5 में 4.85 एमएम (4.85 mm) की बाॅडी है तथा 1.5 गीगाहर्ट्ज क्वालकाॅम (Qualcomm) के साथ स्नैपड्रेगन 615 आॅक्टाकोर प्रोसेसर पर कार्य करता है। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android Kitkat) पर आधारित इस फोन में 5.2 इंच का फुल एचडी डिसप्ले (Full HD Display) दिया गया है। यह है विश्व का सबसे स्लिम फोन: कीमत 32,980 रुपए ...