Skip to main content

Posts

Showing posts with the label xizomi

ओपो फाइंड 7 फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध

चाइना की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओपो ने भारतीय स्मार्टफोन ओपो फाइंड 7 को प्रदर्शित किया था। भारत में इसकी बिक्री के लिए कंपनी ने इसे फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिवली लाॅन्च किया है। कंपनी ने इसे भारतीय उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराने के लिए ई-काॅमर्स साइट फ्लिपकार्ट से साझेदारी की है। वैसे भी कई स्मार्टफोन कंपनियां ई-काॅमर्स साइट पर अपने स्मार्टफोन लाॅन्च कर रही है।  ओपो एन1 मिनी भारत में लाॅन्च, कीमत-26,990 रुपए जिनमें मोटोरोली सहित भारतीय बाजार में दस्तक दे चुकी नई स्मार्टफोन कंपनी शियाओमी भी शामिल है। ओपो फाइंड 7 के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें 5.5 इंच का क्वाड एचडी डिसप्ले है। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.3 पर जेलीबीन पर आधारित इस फोन में 3 जीबी रैम भी उपलब्ध है। फोन से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए इस लिंक http://mymobileh.blogspot.in/2014/06/7.html  पर क्लिक करें। ई-काॅमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ओपो फाइंड 7 की कीमत 37,990 रुपए है। 

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में जियाओमी ने दी दस्तक

चाइना की प्रमुख हेंडसेट निर्माता कंपनी जियाओमी (Xiaomi) ने कुद ही समय पहले भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपना पहला स्मार्टफोन एमआई3 (Mi3) पेश किया था जिसे अब आॅफिशियली तौर पर लाॅन्च कर दिया है। इसके अतिरिक्त कंपनी ने रेडमी नोट (Redmi Note) और रेडमी1एस (Redmi 1s) को भी लाॅन्च किया है।  रेडमी 1 एस में 1280x720 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.7 इंच का डिसप्ले दिया गया है तथा क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन 400 के साथ 1.6 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर (Quadcore) है। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.3 जेलीबीन पर आधारित इस फोन में 1जीबी रैम है।  रेडमी 1एस में एलईडी फ्लैश के साथ 8.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियो काॅलिंग की सुविधा के लिए 1.6 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। भारतीय बाजार में रेडमी 1एस की कीमत 6,999 रुपए है।  वहीं रेडमी वन नोट में 5.5 इंच का मल्टिटच डिसप्ले दिया गया है तथा एंडराॅयड आॅपरेटिंग आधारित इस फोन में 1.7 गीगाहर्ट्ज का 8 कोर प्रोसेसर है। फोन में 13.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा 5.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। इस फोन की कीमत 9,999 रुपए है।...