Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Ice cream Sandwich

जोश ने लॉन्च किया फार्च्यून एचडी स्मार्टफोन

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जोश ने अपने पोर्टफोलियो में एक और फोन शामिल किया है। फार्च्यून एचडी (Fortune HD) नाम से लॉन्च किए गए इस फोन में 3.5 इंच की उच्च स्तरीय स्क्रीन के साथ बेहतर मल्टीमीडिया का भी अनुभव लिया जा सकता है। आइसक्रीम सैंडविच 4.0.4 पर आधरित इस फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज डुअलकोर का उपयोग किया गया है। बेहतर इमेज व वीडियो के लिए इसमें 960x540 पिक्सल रेजल्यूशन की स्क्रीन है। फोन के अन्य फीचर्स पर नजर डालें तो इसमें 2जीबी रैम है जिसे सुविधानुसार 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 8.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा तथा 3.0 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरे के अलावा लंबे समय तक बैकअप के लिए 2400 एमएएच की बैटरी दी गई है। डुअल सिम आधारित इस स्टाइलिश फोन की कीमत 11,999 रुपए है। इसी कीमत में बाजार में उपलब्ध् कई ब्रांडेड फोन हैं जिनसे इसको कड़ी टक्कर मिल सकती है।

डेटाविंड ने लॉन्च किए तीन स्मार्टफोन

डेटाविंड कंपनी अब तक आकाश टैबलेट बनाने के लिए ही जानी जाती थी लेकिन अब डेटाविंड ने स्मार्टफोन के बाजार में कदम रखते ही पॉकेट सरफर 3जी5, पॉकेट सरफर 5 और पॉकेट सरफर 5 एक्स के नाम से एक साथ तीन स्मार्टफोन 5.0 इंच की टचस्क्रीन डिसप्ले के साथ लॉन्च किए हैं।  तीनों ही फोन में डुअल सिम सपोर्ट है। इन फोंस की कीमत में उनके तकनीकी पक्ष के आधार पर थोड़ा सा अंतर है।  पॉकेट सरफर 3जी 5 (Pocket Surfer 3G5) में 800x480 पिक्सल रेजोलूशन की 5.0 इंच डिसप्ले है और यह स्मार्टफोन 1.2 गीगाहर्ट्ज (Gigahertz) डुअल कोर कोर्टेक्स ए7 प्रोसेसर पर आधारित है साथ ही यह एंडरॉयड 4.0 आइसक्रीम सैंडविच पर कार्य करता है।  इसमें 5.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा है और 4जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ ही इसमें 32 जीबी तक का मैमोरी कार्ड उपयोग किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाईफाई, 3जी और ब्लूटूथ के आपॅशन मौजूद हैं। इस फोन की कीमत 6,499 रुपए है।  इसी तरह डेटाविंड द्वारा लॉन्च किए गए दूसरे फोन पॉकेट सरफर 5 (Pocket Surfer 5) में 800x480 पि...