Skip to main content

Posts

Showing posts with the label HTC One (E8)

एचटीसी वन (ई8) : मैटल का कवच नहीं, प्लास्टिक की चादर।

कुछ माह पहले एचटीसी ने अपनी वन सीरीज में एम8 माॅडल पेश किया था। यह कंपनी का फ्लैगशिप फोन था और काफी ऊँची रेंज में पेश किया गया था। वन सीरीज का यह दूसरा फोन था जिसे मैटल बाॅडी में पेश किया गया था। हाल में कंपनी ने एम8 का प्लास्टिक संस्करण ई8 पेश किया है। फोन के लुक और स्पेसिफिकेशन वहीं हैं जो एम8 में देखने को मिले थे लेकिन प्लास्टिक बाॅडी की वजह से कीमत में अंतर जरूर है। अब देखना यह है कि मैटल के बजाय प्लास्टिक की चादर ओढ़े यह फोन अपने पुराने साथी के दम-खम की बराबरी कर पाता है या नहीं।  क्यों खरीदें प्लास्टिक की बाॅडी होने के बावजूद फोन की हार्डवेयर क्वालिटी शानदार है। वहीं कैमरा परफाॅर्मेंस भी शानदार है। एचडी स्क्रीन भी आपको बेहतर डिसप्ले का अहसास कराएगी। क्यों न खरीदें वन (ई8) देखने के बाद शायद आपको इसकी प्लास्टिक बाॅडी पसंद न आए। इसके अलावा फोन 5.0 इंच स्क्रीन के बावजूद थोड़ा ज्यादा बड़ा दिखाई देता है। रूप-रंग एचटीसी वन ई8 देखने में अपने पुराने साथी एम8 के समान है। फर्क सिर्फ बाॅडी का है। पहले जहां यह मैटल का अहसास कराता था वहीं अब प्लास्टिक टच देगा। हालांकि ऐस...

एचटीसी वन (ई8) उपलब्ध: कीमत 34,900 रुपए

विश्व की प्रमुख स्मार्टफोन (Smartphone)  निर्माता कंपनी एचटीसी (HTC) ने अपने वन सीरीज में नए डिवाइस एचटीसी वन (ई8) (HTC One (E8)) को पेश किया है। यह एचटीसी वन (एम8) (HTC One (M8))का ही प्लास्टिक संस्करण है। फोन के स्पेसिफिकेशन वहीं हैं जो हमें एचटीसी वन (एम8) में देखने को मिले थे। फोन को दोहरा कर्व डिजाइन के साथ पेश किया गया है जो इसके पकड़ने में आरामदायक बनाता है। वन (ई8) 5.0 इंच की स्क्रीन है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080x9120 पिक्सल है जो बहुत बेहतर कहा जा सकता है। एचटीसी वन (ई8) (HTC One (E8)) को क्वालकाॅम स्नैपड्रैगन 801 चिपसेट पर पेश किया गया है। वन (ई8) में भी यही चिपसेट देखने को मिला था। प्रोसेसिंग की बात करें तो इसमें 2.5 गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर कार्ट 400 प्रोसेसर है। फोन की इंटरनल मैमोरी 16 जीबी है और 2 जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। हालांकि उपभोक्ता के लिए लगभग 10 जीबी ही उपलब्ध हो पाएगा। वन (ई8) में दोहरा सिम सपोर्ट है और दोनों स्लाॅट में जीएसएम का सिम का उपयोग किया जा सकता है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि पफोन में 4जी एलटीई सपोर्ट है। पावर बैकअप के लिए...

एचटीसी वन (एम8) के बाद वन (ई8) की तैयारी

विश्व की प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचटीसी (#HTC) ने अपने वन सीरीज में नए डिवाइस एचटीसी वन (ई8) (HTC One (E8))  को पेश किया है। हा में कंपनी ने अपने फ्लैगशिप फोन वन (एम8) (HTC One (M8)) को पेश किया था। एचटीसी वन (ई8) (HTC One (E8)) को वन (एम8) के ही मिनि संस्करण  के रूप में देखा जा रहा है। दोहरे कर्व डिजाइन के साथ पेश किए गए इस फोन में 4.7 इंच की स्क्रीन दी गई है। यह एम8 की अपेक्षा छोटा है। एम8 में 5.0 इंच की स्क्रीन उपलब्ध है। वन (एम8) (One M8)  में जहां आपको मैटल बाॅडी देखने को मिली थी वहीं वन वन (ई8) (One E8) की बाॅडी पाॅलिकार्बोनेट की बनी है। हालांकि इस बारे में साफ नहीं है कि ई8 को एम8 की तरह क्वालकाॅम स्नैपड्रैगन 801 चिपसेट पर पेश किया जाएगा या नही लेकिन कंपनी ने 16 जीबी इंटरनल मैमोरी और माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के बारे में जानकारी दी है। एचटीसी वन (एम8) (HTC One (M8)) में जहां एक सिम सपोर्ट था वहीं एचटीसी वन (ई8) को दोहरा सिम फंक्शनालिटी के साथ पेश किया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 2600 एमएएच की बैटरी दी गई है। जहां तक मल्टी...