Skip to main content

Posts

Showing posts with the label gionee pioneer p4

जियोनी पायनियर पी4 में होगा किटकैट अपडेट

चाइना की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी (Gionee) ने अपने स्मार्टफोन पायनियर पी4 (pioneer P4) में एंडराॅयड (Android) आॅपरेटिंग का नया वर्जन 4.4 किटकैट (Kitkat) पर अपडेट (Update) करने की घोषणा की है। यह अपडेट ओवर द एयर के साथ 808 एमबी आकार पर अपडेट होगा।  फोन को एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.2 जेलीबीन पर लाॅन्च किया गया था। इससे पहले कंपनी ईलाइफ ई7 मिनी (Elife E7 mini) और ईलाइफ एस 5.5 (Elife S5.5) में एंडराॅयड किटकैट अपडेट कर चुकी है। कंपनी द्वारा अपडेट किए गए पायनियर पी4 में अपडेट के साथ ही होम स्क्रीन ले-आउट व कुछ एप में भी बदलाव नजर आएंगे।  जियोनी की आॅफिशियली साइट पर पायनियर पी4 की कीमत 8,999 रुपए है। फोन के तकनीकी पक्ष की जानकारी के लिए इस लिंक http://mymobileh.blogspot.in/2014/04/4_14.html पर क्लिक करें। साथ ही इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए इस लिंक पर जाएं।   http://www.mymobile.co.in/news/gionee-pioneer-p4-got-android-4-4-kitkat-update/  

जियोनी की नई पेशकश पाइनियर पी4

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी (#Gionee) ने पिछले साल बाजार में उतारे गए स्मार्टफोन पाइनियर पी3 (#gionee pioneer p3) की सफलता के बाद अब पाइनियर पी4 (#gionee pioneer p4) नाम से स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  फिलहाल जियोनी की आॅफिश्यिली साइट पर इसकी कीमत की जानकारी नहीं दी गई है, वहां केवल इसके फीचर्स की जानकारी उपलब्ध है। किंतु कई आॅनलाइन साइट्स पर यह फोन 9,500 रुपए में उपलब्ध है।  एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.2 जेलीबीन आधारित जियोनी पाइनियर पी4 में डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है। फोन वजन में काफी हल्का है इसका वजन मात्र 40.5 ग्राम है।  फोन में 480x854 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.5 इंच का टीएफटी डिसप्ले है तथा फोन में एमटीके प्लेटफाॅर्म के साथ एमटी6582वी/एक्स (MT6582V/X Chipset)  चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।  फोन में मैमोरी के लिए दी गई 1जीबी रैम तथा 8जीबी रोम के अतिरिक्त उपभोक्ता माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 32जीबी तक एक्सपेंडेबल मैमोरी का उपयोग कर सकते हैं। कंपनी के अनुसार फोन में 1800 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 2जी पर 16.5 घंटे और 3जी पर 11 घंटे का टाॅ...