Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Htc Desire 820

लेनोवो वाइब एक्स2 तस्वीरों में

आज फोन में डिजाइन की बात हो और लेनोवो का जिक्र न आए तो शायद कमी होगी। कंपनी ने डिजाइन का लोहा योगा टैबलेट से मनावा लिया था और इस बार फिर लेनोवो वाइब एक्स2 में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। कमल का डिज़ाइन है इस फ़ोन का।

यह है विश्व का पहला लेयर्ड और आॅलवेज आॅन कैमरा फोन

लेनोवो वाइब एक्स2 ( Lenovo Vibe X2) लाॅन्च होने से पहले ही हम फोन का दीदार कर चुके थे और यह मालूम था कि यह लाॅक स्क्रीन में भी तस्वीर ले सकता है। परंतु फोन लाॅन्च के दौरान आयोजीत इवेंट में जाने पर पता चला कि यह सिर्फ विश्व का पहला आॅलवेज आॅन कैमरा फोन नहीं है बल्कि विश्व का पहला लेयर्ड फोन है, विश्व का पहला आॅक्टाकोर फोन है जो एलटीई के सपोर्ट के साथ उपलब्ध है और लेनोवो वाइब एक्स2 पहला फोन है जो मीडिया टेक एमटी6595एम ट्रू8कोर चिपसेट पर पेश किया गया है। इस वीडियो में विश्व के इस पहले लेयर्ड फोन का दीदार आप भी कर सकते हैं।

लेनेवो वाइब एक्स2 लाॅन्चः लाॅक स्क्रीन में भी लेगा तस्वीर

लेनोवो ने वाइस सीरीज में एक्स2 (Lenovo Vibe X2) माॅडल को भारत में पेश किया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे मीडियाटेक के नए चिपसेट एमटी6595 ( MediatTek MT6595m True8Core)  पर पेश किया गया है। एक्स 2 में 2.0 गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है और 2 जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। सबसे अच्छी बात कही जा सकती है कि इसमें 4जी एलटीई (4G LTE) सपोर्ट है और आप दोनों सिम पर 4जी चला सकते हैं। फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जबकि सेकेंडरी कैमरा 5.0 मेगापिक्सल का है। वाइब एक्स 2 की इंटरनल मैमोरी 32 जीबी है और उपभोक्ता को इसी पर निर्भर रहना होगा। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है।  5.0 इंच डिसप्ले के साथ पेश किए गए इस फोन को फुल एचडी रेजल्यूशन के साथ पेश किया गया है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1080x1920 पिक्सल है। 5.0 इंच स्क्रीन के बावजूद यह काफी स्लीक और काॅम्पैक्ट है। फोन की मोटाई 7.3 एमएम है जबकि चैड़ाई 68.6 एमएम। परंतु इसमें सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि आप लाॅक स्क्रीन में भी डबल टैप कर तस्वीर ले सकते हैं। लेनोवो वाइब एक्स2 में लाॅक...