Skip to main content

Posts

Showing posts with the label micro SD Card slot

एलजी जी 3 भारत में लाॅन्च

एलजी इलेक्ट्राॅनिक्स (LG electronics) के जी 3 (LG G3) माॅडल का भारतीय उपभोक्ता काफी समय से इंतजार कर रहे थे और अब कंपनी ने इस इंतजार को समाप्त करते हुए फोन को भारत में लाॅन्च कर दिया है। एलजी जी 3 को 16 जीबी (16 GB) तथा 32 जीबी (32 GB) के वर्जन में पेश किया गया है और दोनों ही माॅडल के तकनीकी पक्ष समान हैं।  एलजी जी 3 के तकनीकी पक्ष की बात करें तो इसमें 2560x1440 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.5 इंच का क्वाड एचडी आईपीएस डिसप्ले (Quad Hd IPS Display) दिया गया है।  यह फोन एंडराॅयड आॅपरेटिंग के नए वर्जन 4.4.2 किटकैट (Kitkat) पर आधारित है तथा क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन 801 के साथ 2.5 गीगाहर्ट्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर (quad core processor) दिया गया है। फोन में फोटोग्राफी के लिए लेजर आॅटो फोकस (Auto focus) और डुअल फ्लैश (Dual flash) के साथ 13.0 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है तथा वीडियों काॅलिंग (video calling) की सुविधा के लिए 2.1 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी मौजूद है।  16जीबी तथा 32जीबी माॅडल के इस फोन में एक्सपेंडेबल मैमोरी की सुविधा के लिए माइक्रोएस...

स्पाइस की नई पेशकश स्मार्टवाॅच, कीमत-3,999 रुपए

स्पाइस (Spice) रिटेल ने भी स्मार्टवाॅच बाजार में कदम रखते हुए अपनी पहली स्मार्टवाॅच स्पाइस स्मार्ट प्लस एम 9010 (Spice Smart plus M9010) लाॅन्च की है। वाॅयस काॅलिंग की सुविधा व 2जी (2G network) सपोर्ट के साथ यह स्मार्टवाॅच डुअल सिम आधारित है।  इसमें 280x320 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4 सेमी. का टच स्क्रीन डिसप्ले है तथा इसके द्वारा उपभोक्ता स्मार्टफोन की ही भांति नोटिफिकेशंस (Notifications) देखने के अलावा काॅल रिसीव (Call receive), एसएमएस (SMS) के लिए भी कर सकते हैं।  वहीं इस स्मार्टवाॅच में डिजीटल कैमरा (Digital Camera) भी दिया गया है जिसके द्वारा आप फोटोग्राफी का आनंद ले सकते हैं। स्पाइस स्मार्ट प्लस एम 9010 स्मार्टवाॅच में माइक्रो एसडी कार्ड स्लाॅट (SD Card slot) दिया गया है जिसमें 8जीबी तक डाटा स्टोर किया जा सकता है।  इसके अतिरिक्त मनोरंजन के लिए इस स्मार्टवाॅच में आॅडियो प्लेयर, एफएम और एमपी 3 (MP3) शामिल है। कनेक्टिविटी आॅप्शन के लिए इसमें 2जी, जीपीआरएस, एज और ब्लूटूथ दिए गए हैं।  स्मार्टवाॅच हिंदी व अंग्रेजी भाषा को सपोर्ट करती है त...

एचटीसी वन मिनी के बाद वन मिनी 2 की तैयारी

एचटीसी (#HTC) ने वन एम8 (#one m8)  और वन मिनी (#one mini)  की सफलता के बाद इसी सीरीज में वन मिनी 2 (#one mini 2) बाजार में लाॅन्च किया है। यह फोन फिलहाल में उपलब्ध नहीं है किंतु उम्मीद है कि जल्द ही भारत में भी लाॅन्च हो सकता है। एचटीसी वन मिनी 2 का लुक व डिजाइन काफी हद तक एचटीसी वन एम 8 से मिलता-जुलता है। फोन के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें 720x1280 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.5 इंच का डिसप्ले दिया गया है। जिस पर काॅर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड का इस्तेमाल किया गया है। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (#android 4.4 kitkat) पर आधारित एचटीसी वन मिनी 2 में क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन 400 तथा 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर के साथ एड्रीनो 305 जीपीयू का उपयोग किया गया है। फोन का वजन मात्र 137 ग्राम है तथा 1जीबी रैम दी गई है। 16जीबी इंटरनल मैमोरी के अतिरिक्त माइक्रोएसडी कार्ड स्लाॅट भी उपलब्ध है जिसके द्वारा 128 जीबी डाटा स्टोरेज की सुविधा उपलब्ध है। फोन में बूम साउंड स्टीरियों स्पीकर (#boom stereo speaker) का उपयोग किया गया है जो कि बेहतरीन म्यूजिक का आनंद देने...

स्वाइप टेलीकाॅम ने लाॅन्च किया 3जी फैबलेट

भारतीय टेलीकाॅम कंपनी स्वाइप (#swipe) ने भारतीय बाजार में अपना 3जी काॅलिंग फैबलेट (#fablet) लाॅन्च किया है। हेलो फोन (#hello fone) नाम से लाॅन्च किए गए इस फैबलेट को भारतीय उपभोक्ताओं के बजट को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। हेलो फोन फैबलेट की कीमत केवल 6,999 रुपए है और इसका इसकी स्लीक बाॅडी व खूबसूरत डिजाइन उपभोक्ताओं को आकर्षित करने के लिए काफी है। हेलो फोन को स्मार्टफोन व टैबलेट का मिश्रण भी कहा जा सकता है। इसका वजन मात्र 235 ग्राम है और उच्च क्वालिटी के साथ 800x480 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 6.5 इंच का एलसीडी डिसप्ले दिया गया है। जिसमें वन ग्लास सोल्यूशन कपैसिटीव टचस्क्रीन डिसप्ले का इस्तेमाल किया गया है। हेलो फोन फैबलेट को संभालना भी काफी आसान है इसे आराम से जेब में रखा जा सकता है। डुअल सिम सपोर्ट के साथ यह फैबलेट एंडराॅयड 4.2 आॅपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है तथा पावर बैकअप के लिए 2800 एमएएच की बैटरी दी गई है। फैबलेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर के साथ 512 एमबी रैम दी गई है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 2.0 मैगापिक्सल प्राइमरी कैमरा तथा 3जी वीडियो काॅलिंग ...