Skip to main content

Posts

Showing posts with the label octacore proccesor

एचटीसी डिजायर 526जी प्लस स्नैपडील पर लाॅन्च

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचटीसी ने डिजायर सीरीज में एक और स्मार्टफोन शामिल करते हुए डिजायर 526जी प्लस लाॅन्च किया है। किंतु कंपनी ने इस फोन को एक्सक्लूजिलवी ईकाॅमर्स साइट स्नैपडील (Snapdeal.com) पर लाॅन्च किया है। यानी उपभोक्ता इसकी खरीददारी आॅनलाइन ही कर सकते हैं। एसर टू इन वन टैबलेट अमेजन पर उपलब्ध् कीमत-19,999 रुपए एचटीसी डिजायर 526जी प्लस (HTC Desire 526G Plus) एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट पर आधारित है तथा यह फोन 1.7 गीगाहर्ट्ज आॅक्टाकोर प्रोसेसर पर कार्य करता है। फोन में 540x960 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.7 इंच का डिसप्ले दिया गया है तथा फोन का वजन 154 ग्राम है।  एचटीसी डिजायर 526जी प्लस में फोटोग्राफी के लिए आॅटोफोकस (Auto Focus) के साथ 8.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा मौजूद है। साथ ही फोन में उपलब्ध 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के माध्यम से वीडियो काॅलिंग का भी आनंद लिया जा सकता है।  भारत में सैमसंग को पीछे छोड़ माइक्रोमैक्स सबसे आगे फोन में उपलब्ध अन्य कैमरा फीचर्स जियो टैगिंग और एलईडी फ्लैश (LED Flash) का उपयोग कर फोटोग्राफी को और भी बेहतर क...

इंटेक्स एक्वा पावर एचडी लाॅन्च, कीमत-9,444 रुपए

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्स ने एक्वा सीरीज में एक और फोन को शामिल करते हुए एक्वा पावर एचडी स्मार्टफोन लाॅन्च किया है। इंटेक्स एक्वा पावर एचडी स्मार्टफोन को कंपनी ने उपभोक्ताओं की साधारण जरूरतों को ध्यान में रखकर लाॅन्च किया है।  इंटेक्स एक्वा डिजायर लाॅन्च, कीमत-5,520 रुपए एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट पर आधारित एक्वा पावर एचडी में 5.0 इंच का एचडी डिसप्ले दिया गया है। साथ ही यह एंडराॅयड के नए वर्जन लाॅलिपाॅप पर अपग्रेडेबल है। यह फोन 1.4 गीगाहर्ट्ज सुप्रीम आॅक्टाकोर प्रोसेसर पर कार्य करता है तथा डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है।  इंटेक्स एक्वा पावर एचडी में फोटोग्राफी के लिए 13.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। वहीं फोन में दिए 5.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के माध्यम से वीडियो काॅलिंग तथा सेल्फी फोटोग्राफी का आनंद लिया जा सकता है। इंटेक्स एक्वा पावर एचडी में 2 जीबी रैम तथा 16 जीबी आंतरिक स्टोरेज उपलब्ध है। इसके अलावा 32 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से अतिरिक्त डाटा भी स्टोर किया जा सकता है।  मैप माई इंडिया से मिलेगी अब पोलिंग बूथ की जा...

4जी एलटीई के साथ जेडटीई ब्लेड एस6 लाॅन्च

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जेडटीई (ZTE) ने हांग कांग में हुए एक इवेंट के दौरान नया स्मार्टफोन ब्लेड एस6 लाॅन्च किया है। जिसकी कीमत भारतीय मुद्रा के अनुसार लगभग 15,300 रुपए है। ग्लोबली जेडटीई ब्लेड एस6 (ZTE Blade S6) स्मार्टफोन बाजार में 10 फरवरी से उपलब्ध होगा। उपभोक्ता इसे ईकाॅमर्स साइट अमेजन (Amazon) और ईबे (Ebay) से खरीद सकते हैं।  जेडटीई के अनुसार ब्लेड एस6 विश्व का पहला ऐसा फोन है जो कि क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन 615 आॅक्टाकोर प्रोसेसर पर कार्य करता है। फोन में 720x1280 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.0 इंच का डिसप्ले है तथा यह एंडराॅयड के नए आॅपरेटिंग 5.0 लाॅलीपाॅप (Android Lollipop) पर आधारित है। वीडियोकाॅन ने लाॅन्च किए बजट फोन श्रेणी में दो स्मार्टफोन जेडटीई ब्लेड एस6 में फोटोग्राफी के लिए आॅटोफोकस और एलईडी फ्लैश के साथ 13.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें उपयोगकर्त्ता जियो टेगिंग, फेस डिटेक्शन (Face Detection) और टच फोकस जैसे फीचर्स का उपयोग कर सकते हैं।  फोन में दिए गए 5.0 मेगापिक्सल कैमरे के माध्यम से वीडियो काॅलिंग के अलावा सेल्फी (Sel...

आॅक्टाकोर आधारित आईबाॅल आॅक्टा ए41 टैबलेट लाॅन्च

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आईबाॅल (iball) ने अपने पोर्टफोलियो में एक और डिवाइस शामिल करते हुए आॅक्टा ए41 टैबलेट (Tablet) लाॅन्च किया है।  इसकी खासियत है कि यह भारत में लाॅन्च होने वाला पहला 7 इंच आॅक्टाकोर टैबलेट है। जिसमें शानदार गेमिंग का आनंद लिया जा सकता है।  आईबाॅल आॅक्टा ए41 (iball Octa A41) टैबलेट 1.7 गीगाहर्ट्ज आॅक्टाकोर एआरएम कोर्टेक्स प्रोसेसर (Octacore ARM cortex processor) पर कार्य करता है। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android Kitkat) पर आधारित आॅक्टा ए41 टैबलेट में 1920x1200 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 8.0 इंच का आईपीएस डिसप्ले (ips display) दिया गया है।  माइक्रोमैक्स यू फोन लॉन्च, कीमत-8,999 रुपए डिवाइस में 2जीबी रैम तथा 16जीबी आंतरिक स्टोरेज उपलब्ध है। इसके अलावा अतिरिक्त डाटा स्टोर करने के लिए 32 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग किया जा सकता है। आॅक्टा ए41 टैबलेट में आॅटोफोकस (Auto Focus) और एलईडी फ्लैश (LED Flash) के साथ 8.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा है।  वहीं वीडियो काॅलिंग (Video Calling) व सेल्फी (Selfie) की सुविधा के लि...

आईबाॅल बेबी पांथर लाॅन्च, कीमत-7,599 रुपए

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कपंनी आईबाॅल (iball) ने पांथर सीरीज में एक और फोन शामिल करते हुए बेबी पांथर लाॅन्च किया है। भारतीय बाजार में आईबाॅल बेबी पांथर (iball baby panther) की कीमत 7,599 रुपए है।  कंपनी के मुताबिक आईबाॅल बेबी पांथर 4.5 इंच डिसप्ले के साथ आॅक्टाकोर प्रोसेसर (Octacore Processor) पर कार्य करने वाला पहला भारतीय स्मार्टफोन है। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (android kitkat) पर आधारित आईबाॅल बेबी पांथर में 4.5 इंच का क्वाड एचडी आईपीएस डिसप्ले है।  आॅईबाॅल एंडी 4.5एम इनिग्मा : हर किसी पर छाएगा सेल्फी का जादू फोन के लाॅन्च पर आईबाॅल के डायरेक्टर संदीप परसरामपुरिया ने कहा कि ‘हमें आईबाॅल एंडी पांथर सीरीज में बेबी पांथर को लाॅन्च करते हुए काफी खुशी हो रही है। यह फोन कम कीमत में शानदार तकनीकी फीचर्स का अनुभव देने में सक्षम है। बेबी पांथर न केवल स्टाइलिश है बल्कि आज के समय 4.5 इंच डिसप्ले वाला बेहतरीन स्मार्टफोन भी है।’  आईबाॅल बेबी पांथर के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें 1 जीबी रैम तथा 8जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसके अलावा माइक्रोएसड...

बड़ी बैटरी के साथ स्लिम डिजाइन- इंटेक्स एक्वा पावर

इंटेक्स (Intex) ने आॅक्टाकोर प्रोसेसर (Octacore Processor) पर आधारित एक्वा पावर (Intex Aqua Power) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  फोन में 4000 एमएएच की शानदार की बैटरी दी गई है जो कि कंपनी के अनुसार 10 से 11 घंटे का टाॅकटाइम तथा 500 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है।  इंटेक्स एक्वा पावर में 9 एमएम की स्लिम बाॅडी (Slim Body) दी गई है। यह फोन 1.4 गीगाहर्ट्ज आॅक्टाकोर प्रोसेसर पर कार्य करता है। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android Kitkat) पर आधारित इंटेक्स एक्वा पावर में 5.0 इंच का आईपीएस डिसप्ले दिया गया है।  फोन में 1 जीबी रैम तथा 8 जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है। वहीं एक्सपेंडेबल स्टोरेज के लिए माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 32 जीबी तक डाटा स्टोर किया जा सकता है। इंटेक्स एक्वा पावर में फोटोग्राफी के लिए 8.0 मेगापिक्सल रियर तथा 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। जिसमें पैनोरामा (Panorama), फेस ब्यूटी (Face beauty), लाइव फोटो (Live Photo), फेस डिटेक्शन (Face Detection) और एचडीआर (HDR) जैसे कैमरे से जुड़े खास फीचर्स भी उपलब्ध हैं।  जियोनी मैराथन...

फिलीप्स मोबाइल में एक और फोन शामिल ‘आई928’

स्मार्टफोन बाजार में तकनीकी कंपनी फिलीप्स (Philips) भी पीछे नहीं है इसने भी कई फोन बाजार में उतारे हैं। अब फिलीप्स ने अपने स्मार्टफोन सीरीज में एक और फोन को शामिल करते हुए आई908 (i908) लाॅन्च किया है।  फिलीप्स आई908 कंपनी की आॅफिशियली साइट पर उपलब्ध है किंतु फिलहाल इसकी कीमत से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई है। फोन में 1080x1920 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.0 इंच का आईपीएस डिसप्ले (IPS Display) दिया गया है।  एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android Kitkat) पर आधारित इस फोन में डुअल सिम (Dual Sim) सपोर्ट के साथ 2 जीबी रैम है। यह 1.7 गीगाहर्ट्ज मीडिया टेक आॅक्टाकोर प्रोसेसर (Octacore Processor) पर कार्य करता है। इसमें फोटोग्राफी के लिए 13.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जिसमें आॅटो फोकस (Auto focus) की सुविधा दी गई है।  इसके अतिरिक्त वीडियो काॅलिंग (Video Calling) के लिए 5.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। वहीं फोन में शानदार पावर बैकअप के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि कंपनी के अनुसार 1080 घंटे का स्टैंडबाय टाइम तथा 25 घंटे का टाॅकटाइम देने में ...

3 नवंबर को आ सकता है लेनोवो वाइब एक्स 2

हाल में लेनोवो (Lonovo) ने अपने फ्लैगशिप फोन माॅडल वाइब (Vibe) का नया संस्करण वाइव जी 2 प्रो (Lenovo Vibe G2 Pro) को भारत में पेश किया है। यह फोन फिलहाल आॅन लाइन ईकाॅमर्स साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart.com) पर उपलब्ध है। कंपनी ने इसे क्वालकाॅम स्नैपड्रैन 801 (Qualcomm Snapdragon 801) चिपसेट पर पेश किया है जिसमें 2.5 गीगाहट्र्ज का प्रोसेसर दिया गया है। भारतीय बाजार में फोन की कीमत (Price In India) 32,999 रुपए है। वहीं अब कंपनी वाइब सीरीज में ही इस साल का अपना दूसरा माॅडल वाइब एक्स2 (Lenovo Vibe X2) को पेश करने वाली है। हालांकि इस फोन के स्पेसिफिकेशन पहले से उपलब्ध हैं लेकिन कीमत के बारे में कंपनी ने किसी भी प्रकार की टिपण्णी करने से मना कर दिया। परन्तु सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह फोन 3 नवंबर को भारत में उपलब्ध होगा और  जहां तक कीमत की बात है तो वाइब एक्स 2 (Lenovo Vibe X2) की कीमत 25 हजार से कम हो सकती है।  पिछले साल भी कंपनी ने अपने वाइब जेड सीरीज में एक फोन 30 हाजार से ऊपर की बजट में पेश किया था जबकि वाइब सीरीज का ही दूसरा फोन वाइब एक्स 25 हजार क...

नए मोटो जी से सीधी टक्कर लेगा कैनवस नाइट्रो

Mobile Review: माइक्रोमैक्स कैनवस नाइट्रो माइक्रोमैक्स ही नहीं, सभी भारतीय ब्रांड की कोशिश होती है कि अंतर्राष्ट्रीय निर्माताओं को फीचर के बल पर टक्कर दी जाए। इन निर्माताओं की कोशिश ऊँचे फोन के फीचर को कम रेंज में पेश करने की होती है। शुरुआत तो भारतीय निर्माताओं की काफी धीमी रही थी लेकिन अब वे अंतर्राष्ट्रीय निर्माताओं को कड़ी टक्कर दे रहे हैं बल्कि कई निर्माताओं से आगे भी निकल चुके हैं। हालांकि भारतीय निर्माताओं के साथ क्वालिटी की थोड़ी समस्या रही है। परंतु इस बार माइक्रोमैक्स ने बेहतर क्वालिटी का भरोसा दिलाते हुए कम बजट में आॅक्टाकोर प्रोसेसर के साथ कैनवास नाइट्रो पेश किया है। अब देखना यह है कि यह फोन माॅय मोबाइल में कसौटी पर कितना सफल होता है? रूप रंग माइक्रोमैक्स कैनवस नाइट्रो देखने में अच्छा है लेकिन इससे पहले हमने कैनवस सीरीज में नाइट और टर्बो देखे जो कहीं ज्यादा बेहतर कहे जा सकते हैं। इस फोन को भी आप खराब नहीं कहेंगे लेकिन उनके बराबर का नहीं है। यह फोन बहुत हद तक हाल ही में माइक्रोमैक्स के ही माॅडल यूनाइट 2 से मिलता-जुलता है। दोनों के बैकपैनल में का...

जोलो प्ले 8एक्स-1100 लाॅन्च, कीमत- 14,999 रुपए

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जोलो (Xolo) ने भारतीय बाजार में जोलो प्ले 8एक्स-1100 (Xolo Play 8x-1100) लाॅन्च किया है जो कि उपभोक्ताओं को शानदार तरीके से मोबाइल गेम (Mobile Game) का आनंद देने में सक्षम है।  एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android 4.4 kitkat) पर आधारित इस फोन में डुअल सिम (Dual sim)  सपोर्ट दिया गया है।  जोलो प्ले 8एक्स-1100 में 5.0 इंच का एचडी आईपीएस डिसप्ले (IPS Display) है जो कि काॅर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 (Corning gorilla glass 3) से कोटेड है।  फोन में 1.7 गीगाहर्ट्ज आॅक्टाकोर प्रोसेसर (Octacore processor) तथा 2 जीबी रैम दी गई है। इसके अलावा 16 जीबी इंबिल्ट स्टोरेज के अतिरिक्त माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 32 जीबी तक एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर किया जा सकता है।  एलईडी फ्लैश के साथ 13.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है जो कि सोनी एक्समोर आरएस सेंसर (sony exmor  RS Sensor) पर कार्य करता है। वहीं वीडियों काॅलिंग (video calling) की सुविधा के लिए बीएसआई सेंसर (BSI Sensor) के साथ 5.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।...

वीकेडलीक की नई पेशकश वैमी नोट 3

भारत की प्रचलित स्मार्टफोन और टैबलेट निर्माता कंपनी वीकेडलीक (wickedleak) ने आॅक्टाकोर प्रोसेसर (Octacore processor) आधारित स्मार्टफोन वैमी नोट 3 (Wammy note 3) प्रदर्शित किया है।  वीकेडलीक वैमी नोट 3 में मीडियाटेक का 1.7 गीगाहर्ट्ज ट्रू आॅक्टाकोर प्रोसेसर (True octacore processor) उपयोग किया गया है। कंपनी द्वारा लाॅन्च किया गया यह पहला आॅक्टाकोर स्मार्टफोन है।  डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस स्मार्टफोन में एंडराॅयड 4.4 किटकैट (android kitkat) तथा 2 जीबी रैम है। वहीं फोन में 1920x1080 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.2 इंच का आईपीएस डिसप्ले (IPs Display) दिया गया है, जिस पर छोटे-मोटे स्क्रेच से बचाव के लिए ड्रेगलट्रेल ग्लास (Dragan trail glass) का उपयोग किया गया है।  फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश (Flash) के साथ 13.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा उपलब्ध है। वीडियो काॅलिंग (video calling) के लिए 5.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी मौजूद है।  वीकेडलीक वैमी नोट 3 में 8 जीबी इंटरनल मैमोरी के अतिरिक्त माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 32 जीबी तक एक्सपेंडेबल डाटा स्टो...

आईबाॅल का पहला आॅक्टाकोर डिवाइस, कीमत-10,499 रुपए

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आईबाॅल (iball) ने उपभोक्ताओं की पसंद व जेब को ध्यान में शानदार स्मार्टफोन आईबाॅल एंडी 5के पांथर (iball andi 5k panther) लाॅन्च किया है। आईबाॅल द्वारा लाॅन्च किया गया यह पहला आॅक्टाकोर (Octacore) डिवाइस है जिसकी कीमत मात्र 10,499 रुपए है। आईबाॅल एंडी 5के का डिजाइन काफी स्टाइलिश व आकर्षक है जो कि कंपनी के अनुसार भारतीय स्मार्टफोन बाजार में नए बेंचमार्क के रुप में पेश किया गया है। फोन में 960x540 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.0 इंच का आईपीएस डिसप्ले (IPS Display) है तथा कंपनी का दावा है कि यह फोन उपभोक्ताओं को बेहतरीन अनुभव देने में सक्षम साबित होगा। फोन में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश (LED Flash) के साथ 8.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा उपलब्ध है जो कि हर प्रकार के प्रकाश में शानदार इमेज दे सकता है। वहीं वीडियों काॅलिंग (video calling) की सुविधा के लिए एंडी 5के पांथर में 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। जिसके द्वारा आप खूबसूरत व क्रिएटिव इफेक्ट के साथ शानदार  सेल्फी   (Selfi) का आनंद ले सकते हैं। आईबाॅल एंडी 5के पांथर एंडराॅयड आॅपरे...

एचटीसी का पहला आॅक्टाकोर फोन, डिजायर 616

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचटीसी (HTC) ने अपना पहला ओक्टाकोर प्रोसेसर (Octacore processor) आधारित फोन भारतीय बाजार में लाॅन्च कर दिया है।  डिजायर 616 (HTC Desire) नाम से लाॅन्च किए गए इस स्मार्टफोन की कीमत 16,900 रुपए है। फोन के तकनीकी पक्ष की बात करें तो इसमें डुअल सिम (Dual sim) सपोर्ट के साथ 720x1280 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.0 इंच का डिसप्ले दिया गया है।  फोन में आॅपरेटिंग के तौर पर एंडराॅयड (Android) के साथ एचटीसी ब्लिंगफीड (Htc Blinkfeed) दिया गया है। डिजायर 616 में 1.4 गीगाहर्ट्ज आॅक्टाकोर प्रोसेसर तथा 1जीबी रैम है।  फोटोग्राफी के लिए आॅटोफोकस (Auto focus) के साथ 8.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियो काॅलिंग (Video calling) की सुविधा के लिए 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी मौजूद है।  फोन में 4जीबी इंबिल्ट मैमोरी दी गई है तथा एक्सपेंडेबल स्टोरेज के लिए 32जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड उपयोग किया जा सकता है। डिजायर 616 में पावर बैकअप के लिए 2,000 एमएएच की बैटरी दी गई है तथा कनेक्टिविटी आॅप्शन के लिए ब्लूटूथ, वाईफाई, 3जी, जीपीआरएस और एज...

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस भारत में लाॅन्च

सैमसंग (Samsung) ने सुपर एमोलेड डिसप्ले (AMOLED Display) के साथ गैलेक्सी टैब एस (Galaxy tab s) भारत में लाॅन्च किया है जो कि आकार में स्लिम (Slim) होने के साथ ही वजन में भी हल्का है।  कंपनी द्वारा सैमसंग गैलेक्सी टैब एस को 10.5 इंच और 8.4 इंच के दो वर्जन के साथ पेश किया है। सैमसंग गैलेक्सी टैब एस दिखने में काफी माॅर्डन और स्लीक हैं साथ ही वजन में हल्के होने के कारण इसे संभालना भी काफी आसान है।  गैलेक्सी टैब एस 10.5 इंच का वजन मात्र 467 ग्राम तथा गैलेक्सी टैब एस 8.4 इंच का वजन मात्र 298 ग्राम है। दोनों के तकनीकी पक्ष लगभग समान ही हैं, सैमसंग गैलेक्सी टैब एस एंडराॅयड (Android) आॅपरेटिंग के नए वर्जन 4.4 किटकैट (Kitkat) पर आधारित है। एक्सनोस 5 आॅक्टाकोर प्रोसेसर (octacore processor) पर कार्य करता है तथा टैबलेट में 3जीबी रैम, 16जीबी इंटरनल मैमोरी के अतिरिक्त माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 128 जीबी तक एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है।  फोटोग्राफी के लिए 8.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जिसके द्वारा उच्च क्वालिटी का फुल एचडी वीडियो (HD Video) ब...

मोबाइल डाॅक्टर (Mobile doctor)

मैं 15,000 से 20,000 तक की कीमत का स्मार्टफोन खरीदना चाहता हूं। जिसमें बेहतरीन कैमरे के साथ ही बाॅडी भी अच्छी होनी चाहिए। इसके अलावा फोन में बेहतरीन कार्यक्षमता भी हो। मैंने माइक्रोमैक्स कैनवस टर्बो (#micromax canvas turbo) का चयन किया है यदि आपके पास इससे बेहतर कोई सुझाव है तो बताएं। श्रेयांश शाहू वैसे आपके द्वारा चयन किया गया माइक्रोमैक्स कैनवस टर्बो एक अच्छा डिवाइस है लेकिन फिर भी हम आपको माइक्रोमैक्स कैनवस नाइट (#micromax canvas knight) लेने की सलाह देंगे।  इसमें बेहतरीन कार्यक्षमता के लिए शक्तिशाली आॅक्टाकोर प्रोसेसर (#octacore processor) दिया गया है, कैमरा भी बहुत अच्छा है और डिजाइन भी काफी आकर्षक है। इसकी कीमत 19,990 रुपए है जो कि आपके बजट में भी है। 

जियोनी ईलाइफ एस5.5 भारतीय बाजार में उपलब्ध

विश्व का सबसे स्लिम फोन ईलाइफ एस 5.5 (#gionee elife s5.5) लाॅन्च करने के बाद स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी उपभोक्ताओं के मध्य काफी लोकप्रिय हो रही है। कंपनी ने सबसे पहले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (#mobile world congress) के दौरान ईलाइफ एस 5.5 को पेश किया था और तभी से उपभोक्ता इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  अब उपभोक्ताओं के इस इंतजार को खत्म करते हुए कंपनी ने जियोनी ईलाइफ एस5.5 को भारतीय बाजार में ब्रिकी के लिए उपलब्ध करा दिया है। कंपनी के आॅनलाइन स्टोर (#online store) पर सफेद रंग में उपलब्ध इस स्मार्टफोन की कीमत 22,999 रुपए है।  मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में ईलाइफ एस 5.5 को पेश करते हुए कंपनी ने दावा किया था कि यह दुनिया का सबसे स्लिम फोन (#slim phone) है इसकी मोटाई केवल 5.5 एमएम है। फोन में 5.0 इंच की फुल एचडी सुपर एमोलेड प्लस स्क्रीन दी गई है।  प्रोसेसर के तौर पर जियोनी ईलाइफ एस 5.5 में आॅक्टाकोर के साथ 1.7 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए 13.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा और 5.0 मैगापिक्सल फ्रंट कैम...

क्वाडकोर आधारित कार्बन टाइटेनियम एस1 प्लस लाॅन्च

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कार्बन (#Karbonn) ने भारतीय बाजार में टाइटेनियम एस1 प्लस (#titanium S1 plus) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है, जो कि 5,749 रुपए में उपलब्ध होगा।  कार्बन टाइटेनियम एस1 प्लस की खासियत है कि यह कम कीमत में उपलब्ध होने वाला क्वाडकोर प्रोसेसर (#quad core processor) आधारित फोन है। फोन में डुअल सिम सपोर्ट है तथा 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का डिसप्ले दिया गया है।  एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.3 जेलीबीन पर आधारित कार्बन टाइटेनियम एस1 प्लस 1.2 गीगाहर्ट्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है तथा 1 जीबी रैम उपलब्ध है। फोन में 4जीबी इंबिल्ट मैमोरी के अलावा माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 32जीबी तक डाटा स्टोरेज की सुविध भी है।  फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 5.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है तथा वीडियो काॅलिंग के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा भी उपलब्ध है। कनेक्टिविटी आॅप्शन के लिए कार्बन टाइटेनियम एस1 प्लस में 3जी, जीपीआरएस, एज, एफएम रेडियो, वाईफाई, ब्लूटूथ और जीपीएस उपलब्ध है। फोन में पावर बैकअप के लिए 1500 एमएएच की बै...

जियोनी ईलाइफ 7 मिनी, कीमत-18,999

बर्सिलोना में हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (#mobile world congress 2014) के दौरान स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी ने ईलाइफ7 मिनी (#gionee elife7 mini) प्रदर्शित किया था। साथ ही उसे जल्दी ही बाजार में उपलब्ध कराने की भी बात कही थी।  उपभोक्ताओं के इंतजार को खत्म करते हुए आखिरकार जियोनी ने ईलाइफ7 मिनी को भारतीय स्मार्टफोन बाजार में लाॅन्च कर दिया है।  जियोनी ईलाइफ7 मिनी की खासियत है कि इसमें 13.0 मैगापिक्सल रोटेटिंग कैमरा (#rotating camera) है जिसे 360 डिग्री तक रोटेट कर फ्रंट फेसिंग कैमरे का भी अनुभव लिया जा सकता है। कैमरे में ब्लू ग्लास फ़िल्टर लैंस का उपयोग किया गया है।   फोन में 4.7 इंच का हाई डेफिनेशन (#high destination) स्क्रीन डिसप्ले दिया गया है तथा फोन में बेहतरीन कार्यक्षमता के लिए 1.7 गीगाहर्ट्ज आॅक्टाकोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।  डुअल सिम के साथ जियोनी ईलाइफ7 मिनी में 16जीबी इंबिल्ट मैमोरी के अलावा ओटीजी सपोर्ट भी शामिल है। फोन 8.6 एमएम पतला है तथा इसमें पावर बैकअप के लिए 2100 एमएएच की बैटरी दी गई है। भ...

सैमसंग गैलेक्सी एस5 51,500 रुपए में उपलब्ध

सैमसंग (#samsung) का अब तक सबसे बड़ा डिवाइस गैलेक्सी एस5 भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुका है जिसका उपभोक्ता काफी समय से इंतजार कर रहे थे।  सैमसंग ई-स्टोर (#samsung e-store) पर यह डिवाइस 51,500 रुपए में उपलब्ध है। अन्य आॅनलाइन साइट्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट डाॅट काॅम (#flipkart.com) पर यह फोन 53,499 रुपए में मिल रहा है। फ्लिपकार्ट अभी से ही एस5 पर ईएमआई आॅफर (EMI Offer)  मुहैया करा रहा है।  गैलेक्सी एस 5  (Samsung Galaxy S5) में 5.1 इंच की सुपर एमोलेड स्क्रीन है जो बेहतर डिसप्ले के लिए जानी जाती है। स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड (Corning gorilla glass 3 ) है जो छोटे मोटे रगड़ से बचाने में सक्षम है।  इसके साथ ही अच्छी बात यह कही जा सकती है कि फोन आईपी67 सर्टिफाइड (IP67 certifiedIP67 certified ) है। अर्थात फोन धूल व पानी आवरोधक है(dust and water resistant)। इसके साथ आईफोन की तरह नए गैलेक्सी में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।  फोन दो मैमोरी विकल्प 16 जीबी और 32 जीबी के साथ पेश किया गया है और दोनों माॅडल क...

जियोनी ईलाइफ एस 5.5 लाॅन्च, कीमत-22,999

स्मार्टफोन उपभोक्ता काफी समय से जियोनी (gionee) द्वारा लाॅन्च होने वाले स्मार्टफोन ईलाइफ एस 5.5 (elife s5.5) का बाजार में आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब कंपनी ने उपभोक्ताओं के इस इंतजार को समाप्त करते हुए यह फोन लाॅन्च कर दिया है।  जियोनी ईलाइफ एस 5.5 की खासियत है कि यह विश्व का सबसे स्लिम बाॅडी का फोन है। मैटेलिक फ्रेम के साथ जियोनी ईलाइफ एस 5.5 की बाॅडी केवल 5.5 एमएम की है। इस फोन को छोटी मोटी रगड़ से बचाने के लिए काॅर्निंग गोरिल्ला ग्लास का उपयोग किया गया है।  फोन में 5.0 इंच की फुल एचडी सुपर एमोलेड प्लस स्क्रीन दी गई है। प्रोसेसर के तौर पर जियोनी ईलाइफ एस 5.5 में आॅक्टाकोर के साथ 1.7 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए 13.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा और 5.0 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।  यह फोन अमीगो आॅपरेटिंग सिस्टम 2.0 (एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.2) पर आधारित है। फोन में 2जीबी रैम और 16जीबी इंटरनल मैमोरी का उपयोग किया गया है। वहीं कंपनी का कहना है कि फोन में पावरफुल बैटरी बैकअप के लिए 2300 एमएएच...