Skip to main content

एलजी कर्व फोन लॉन्च : कीमत 69,999 रुपए

 कर्व फ़ोन का इंतजार कर रहे उपभोक्ताओ का इंतज़ार खत्म करते हुए एलजी ने जी फ्लेक्स बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह फोन एलजी की ऑफिशली साइट पर 69,999 रुपए में उपलब्ध है।

हलांकि इससे पहले सैमसंग ने कर्व स्क्रीन फोन को लॉन्च किया था लेकिन वह फोन भारत में उपलब्ध् नहीं हो सका था। कर्व स्क्रीन के साथ लॉन्च होने वाला भारत का यह पहला फोन है।

स्क्रीन के साथ फोन का पिछला पैनल भी कर्व है। कर्व स्क्रीन (Curve Screen) के साथ यह एलजी के स्मार्टफोन सीरीज में अब तक का सबसे बड़ा स्क्रीन वाला फोन भी है।

फोन में पीओएलईडी (P-OLED) डिसप्ले है और इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 720x1280 पिक्सल है। कर्व बॉडी के बावजूद फोन स्लीम है। इसकी मोटाई मात्र 8.7 एमएम है। बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए इसे एलजी के अन्य फोन की तरह डॉल्बी साउंड इन्हांसमेंट (enhancement) से लैस किया गया है।

क्वालकॉम (Qualcomm) के नवीन एमएम 8974 स्नैपड्रैगन 800 चिपसेट पर आधारित इस फोन में 2.26 गीगाहर्ट्ज (Gigahertz) का क्वाडकोर प्रोसेसर (Quad-core Processor) है जो कि हाल ही में लॉन्च एलजी जी2 मॉडल में भी देखा गया था। बेहतर ग्राफ़िक्स के लिए इसमें एड्रिनो (Adreno) 330 जीपीयू है।

फोन को एंडरॉयड ऑपरेटिंग 4.2 जेलीबीन पर पेश किया गया है। हालांकि ऑपरेटिंग थोड़ा पुराना कहा जा सकता है कि क्योंकि इसके बाद 4.3 जेलीबीन और 4.4 कीटकैट (KitKat) भी दस्तक दे चुका है।

इस फोन की बड़ी विशेषता यह भी है कि इसके पीछे सेल्फ हीलिंग कोटिंग की गई है जिससे इसमें लगने वाले स्क्रेच खुद ही ठीक हो जाएंगे।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 13.0 मेगापिक्सल (Megapixel) का कैमरा दिया गया है जबकि 2.1 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा उपलब्ध् है। एलजी जी 2  की तरह इसमें भी बैक पैनल में कंट्रोल बटन उपलब्ध है।

एलजी कर्व फ्लेक्स की इंटरनल मैमोरी (Internal Memory) 32 जीबी है और इसमें 2 जीबी की रैम मैमोरी है। हालांकि कमी कही जा सकती है कि इसमें एक्सपेंडेबल मैमोरी सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें जीपीआरएस, 3जी, वाईफाई (Wi-Fi) और ब्लूटूथ के अलावा एनएफसी भी है।



Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...