जब हम मोबाइल फोन खरीदते हैं तो केवल उसमें कैमरा या मैमोरी आदि के बारे में ही बात करते हैं। किंतु हमें यह भी पता होना चाहिए कि इसमें कौन सी स्क्रीन का उपयोग हुआ है या कौन से प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, मोबाइल के उपयोग के साथ ही मोबाइल से जुड़े तकनीकी शब्दों की भी जानकारी भी लाभदायक है। आज हम बात करेंगे मोबाइल फोन डिसप्ले के बारे में। क्लियर ब्लैक - इस डिसप्ले को नोकिया द्वारा 2007 में विकसित किया गया। इसके द्वारा फोन की स्क्रीन व सतह के बीच की अवरोधकता को रोकती है। जिससे हैंडसेट का डिसप्ले बेहतर नजर आता है। क्लियर ब्लैक स्क्रीन पर पड़ने वाले रेफलेक्शन को हटाता है खासतौर पर धूप में स्क्रीन क्वालिटी को बेहतर दर्शाने का कार्य करता है। यह ओवी मैप जैसे एप्लिकेशन के लिए अधिक उपयोगी है। रेटिना डिसप्ले - एप्पल द्वारा उपयोग की जाने वाली डिसप्ले है जो कि आईफोन में इस्तेमाल की जाती है। कई बार फोन में उच्च रोशनी आंखों में चुभती है जो इस डिसप्ले के कारण कम हो जाती है। यह फोन व उपभोक्ता के बीच की दूरी पर भी निर्भर करता है। इसका उपयोग एप्...