भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कार्बन (#karbonn) ने मीडियाटेक (#mediatek) के साथ साझेदारी कर इनोवेशन आधारित प्रोडेक्ट लाॅन्च किए हैं। कार्बन के टाइटेनियम (#titanium) सीरीज के पोर्टफोलियों में शामिल होने वाले इन स्मार्टफोंस में आॅक्टाकोर और हेक्साकोर प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। कार्बन और मीडियाटेक ने इस साझेदारी में टाइटेनियम हेक्सा, टाइटेनियम आॅक्टन और टाइटेनियम आॅक्टन प्लस को पेश किया है। कार्बन और मीडियाटेक की साझेदारी के द्वारा ही भारतीय उपभोक्ताओं को किटकैट आॅपरेटिंग सिस्टम से रू-ब-रू होने का बेहतरीन मौका मिलेगा। कंपनी द्वारा लाॅन्च किए गए कार्बन टाइटेनियम हेक्सा (titanium hexa) की कीमत 16,990 रुपए है तथा इसमें 5.5 इंच का फुल एचडी डिसप्ले दिया गया है। मीडिया टेक के 1.5 गीगाहर्ट्ज हेक्साकोर प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। फोन में 2जीबी रैम और 16जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है। 13.0 मैगापिक्सल रियर और 5.0 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में पावर बैकअप...