विश्व की प्रमुख कैमरा निर्माता कंपनी फुजीफ़िल्म ने एक्स-ए1 मॉडल को भारत में पेश किया है। कैमरे की खासियत है कि आप इमसें लेंस बदल सकते हैं। कुछ साल पहले कंपनी अपने एक्स सीरीज को लांच किया था जिसमें इंटरचेंजेबल लेंस तकनीक कैमरे पेश किए गए थे। एक्स-ए1 फुजीफ़िल्म के एक्स सीरीज का चैथा डिवायस है। कैमरे के अन्य खासियतों की बात करें तो इसमें एपीएस-सी सीमॉस सेंसर ( APS-C CMOS ) है। साथ ही यह ईएक्सआर प्रोसेसर टू ( EXR Processor II )से लैस जो बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए जानी जाती है। फोन में 16.3 मेगापिक्सल का कैमरा और आप अधितम 25600 आईएसओ का उपयोग कर सकते हैं। कैमरे के साथ फ़्लैश इनबिल्ट है। कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी है साथ ही वायरलेस तरीके से फाइल ट्रांसफर करने के लिए इसे वाई-फाई फीचर से भी लैस किया गया है जो आज ज्यादातर स्मार्टफोन में देखने को मिलता है। कैमरे का वजन मात्र 330 ग्राम है और डिजाइन बेहद ही कॉम्पैक्ट है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसके माध्यम से आप फुल एचडी वीडियो रिकाडिंग भी कर सकते हैं। फुजीफ़िल्म एक्स-ए1 1920x1080 पिक्...