Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Blackberry

ब्लैकबेरी क्लासिक लाॅन्च, कीमत- 31,999 रुपए

विश्व की लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) ने नया स्मार्टफोन ब्लैकबेरी क्लासिक लाॅन्च किया है। भारतीय बाजार में लाॅन्च किया गया ब्लैकबेरी क्लासिक एक्सक्लूजिवली ईकाॅमर्स साइट स्नैपडील डाॅट काॅम (Snapdeal.com) पर ही उपलब्ध होगा। जहां इस फोन की कीमत 31,999 रुपए है।  ब्लैकबेरी पर चलाएं एंडराॅयड एप्स ब्लैकबेरी क्लासिक (Blackberry Classic) के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें टच डिसप्ले के साथ क्वर्टी कीपैड (Qwerty Keypad) का उपयोग किया गया है। ब्लैकबेरी क्लासिक में 720X720 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 3.5 इंच का डिसप्ले है तथा 2जीबी रैम दी गई है।  ब्लैकबेरी 10 आॅपरेटिंग पर आधारित ब्लैकबेरी क्लासिक 1.5 गीगाहर्ट्ज क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन प्रोसेसर (Qualcom Snapdragan Processor) पर कार्य करता है। पफोन में 16 जीबी फ्लैश मैमोरी के अलावा एक्सपेंडेबल डाटा स्टोरेज की भी सुविधा उपलब्ध है। जिसमें माइक्रो एसडी कार्ड के माध्यम से 128 जीबी तक डाटा स्टोर किया जा सकता है।  क्वर्टी कीबोर्ड के साथ ब्लैकबेरी क्लासिक लाॅन्च ब्लैकबेरी क्लासि...

क्वर्टी कीबोर्ड के साथ ब्लैकबेरी क्लासिक लाॅन्च

विश्व की बहुप्रचलित स्मार्टफोन निर्माता कपंनी ब्लैकबेरी (Blackberry) ने हाल ही में ब्लैकबेरी पासपोर्ट (Blackberry Passport) लाॅन्च किया था जो कि बेहद ही अलग और खास फीचर्स से लैस था।  ब्लैकबेरी पासपोर्टः सबसे अलग सबसे जुदा पासपोर्ट के बाद कंपनी ने फिजीकल क्वर्टी कीबोर्ड (Physical Qwerty Keyboard) वाला स्मार्टफोन ब्लैकबेरी क्लासिक (Blackberry) लाॅन्च किया है। जिसमें अन्य डिवाइस के मुकाबले तीन गुना अधिक गति से ब्राउजिंग (Browsing) की जा सकती है।  साथ ही ब्लैकबेरी क्लासिक की बैटरी 50 प्रतिशत अधिक बैकअप देने में सक्षम है। फोन में ब्लैकबेरी  वर्ल्ड (Blackberry World)  और अमेजन एप स्टोर (Amazon App Store) के द्वारा कई एप्लिकेशन (Application) का उपयोग किया जा सकता है।  ब्लैकबेरी क्लासिक के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें 3.5 इंच की टच स्क्रीन डिसप्ले है जो कि काॅर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से कोटेड है। ब्लैकबेरी 10.3.1 आॅपरेटिंग (Blackberry 10.3.1 OS) पर आधारित इस फोन में 2जीबी रैम तथा 16जीबी आंतरिक स्टोरेज दी गई है।  वहीं अतिरिक...

ब्लैकबेरी पर चलाएं एंडराॅयड एप्स

ब्लैकबेरी (#blackberry) फोन जब आप किसी के हाथ में देखते होंगे तो एक बार उसे लेने का मन जरूर करता होगा। परंतु आज तक आपने इसलिए इस फोन का उपयोग नहीं किया कि इस पर एप्लिकेशन (#application) कम हैं। जबकि ऐसा नहीं है। फोन में एप्लिकेशन की भरमार है बल्कि आप ब्लैकबेरी फोन पर सिर्फ ब्लैकबेरी की ही नहीं, एंडराॅयड पर उपलब्ध एप्लिकेशन भी चला सकते हैं। पिछले साल ही ब्लैकबेरी ने यह जानकारी दी कि अब ब्लैकबेरी पर एंडराॅयड सपोर्ट है अर्थात ब्लैकबेरी फोन में अब आप एंडराॅयड गेम और एप्लिकेशन चला सकते हैं। यह बात सुनने में तो अच्छी लगी लेकिन एक आम उपभोक्ता के लिए यह बहुत बड़ा सवाल था कि यह कैसे संभव है? क्या उस एप्लिकेशन की बात की जा रही है जो ब्लैकबेरी और गूगल प्ले दोनों स्टोर पर उपलब्ध हैं या फिर ब्लैकबेरी पर अब गूगल प्ले स्टोर का एक्सेस होगा? इस लेख में हमने उपभोक्ताओं के इन्हीं प्रश्नों का जवाब देने की कोशिश की है। एंडराॅयड एक्सेस मोबाइल हो या कंप्यूटर यह किसी विशेष आॅपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करते हैं। एंडराॅयड, विंडोज और आईओएस ऐसे ही आॅपरेटिंग सिस्टम हैं। उसी तरह ब्लैकबेरी ( Blackberry...

ब्लैकबेरी दिसंबर एप सेल

विश्व की बहुप्रचलित स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी ने विंटर सीजन को ध्यान में रखकर अपने उपभोक्ताओं के लिए दिसंबर एप सेल लाॅन्च किया है। इस एप के द्वारा आप विंटर सीजन को सेलिब्रेट कर सकते हैं। ब्लैकबेरी वल्र्ड के दिसंबर एप सेल में दिए एप्लिकेशन का आसानी से उपयोग किया जा सकता है। Instant- Track device usage इंस्टेंट-ट्रेक डिवाइस यूजेसः - इंस्टेंट एक लाइफस्टाइल एप्लिकेशन है जो कि उपभोक्ता द्वारा ब्लैकबेरी डिवाइस पर उसके रोजाना उपयोग को आॅटोमेटकली ट्रेक करके बताएगा। कि आ रोजाना अपने डिवाइस पर कितना समय बिताते हैं। इस एप्लिकेशन के लिए आपको 50 रुपए का भुगतान करना होगा।  Max Mobile Security मैक्स मोबाइल सिक्योरिटीः - यह ब्लैकबेरी 10 के लिए लाॅन्च होने वाला विश्व का पहला एंटीवाॅयरस है। यह एप स्मार्टफोन को किसी पीसी से कनेक्ट करने पर उसको वाॅयरस आदि से सुरक्षित रखता है। ब्लैकबेरी वर्ल्ड पर यह 350 रुपए में उपलब्ध है।  Reminder Now रिमाइंडर नाउः - यह एक रिमाइंडर एप्लिकेशन है। उपयोगकर्त्ता की लोकेशन के अनुसार रिमाइंड देगा। यह आपकी लोकेशन को...

आईआरसीटीसी एप एंडराॅयड पर भी उपलब्ध

कुछ समय पहले आईआरसीटीसी ने ब्लैकबेरी 10 आॅपरेटिंग के लिए अपना एप्लिकेशन लाॅन्च किया था साथ ही उम्मीद थी कि एप्लिकेशन जल्द ही एंडराॅयड आॅपरेटिंग उपभोक्ताओं के लिए भी उपलब्ध होगा। आईआरसीटीसी मोबाइल एप्लिकेशन को गूगल प्ले से मुफ्त डाउनलोड किया जा सकता है। आईआरसीटीसी कनेक्ट का यह एप्लिकेशन 12 एमबी का है तथा एंडराॅयड 4.1 या उससे अधिक वर्जन को सपोर्ट करने में सक्षम है। त्योहारों में मौसम के लाॅन्च किए गए इस एप्लिकेशन का उपयोग उपभोक्ता टिकट बुकिंग के अलावा कई कार्यो के लिए कर सकते है। मोबाइल एप के द्वारा चैक करे ट्रेन की लोकेशन इस एप्लिकेशन के द्वारा रिजर्वेशन स्टेटस, ट्रेन शेड्यूल, ट्रेन रूट, टिकट की उपलब्धता, टिकट कैंसिल, बुकिंग हिस्ट्री और रिसेंट हिस्ट्री आदि चेक करने के लिए भी सकते हैं। इस एप्लिकेशन को उपयोग करना भी बेहद आसान है। अब केवल एक स्वाइप के द्वारा आप आसानी से कहीं भी अपनी टिकट बुक करा सकते हैं।  

ब्लैकबेरी का बिग सेल आॅफर

त्योहारों का समय है और सभी लगभग अपने उपभोक्ताओं के लिए इस मौसम में कुछ न कुछ खास लेकर आ रही हैं। वहीं विश्व की प्रचलित स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी ने भी ब्लैकबेरी वर्ल्ड पर बिग सेल आॅफर पेश किया है। जिसमें उपलब्ध एप्लिकेशन के माध्यम से उपभोक्ता कई सुविधाओं का आनंद ले सकते हैं।  Instant - Track device usage इंस्टेन्ट-ट्रैक डिवाइस यूजेसः- यह एक लाइफस्टाइल एप्लिकेशन हे जो कि ब्लैकबेरी स्मार्टफोन में उपयोग होने वाले डेली यूजेस को आॅटोमेटकली ट्रैक करेगा। यह आपके स्मार्टफोन के बैकग्राउंड मे बिना किसी समस्या के कार्य करेगा और साथ ही आपको ट्रैक करके बताएगा कि आप रोजाना कितना समय अपने फोन पर बिताते हो। इस एप्लिकेशन के लिए उपभोक्ता को 50 रुपए का भुगतान करना होगा।  Phone Tap - Call Blocker फोन टैप-काॅल रिकाॅर्डरः- फोन टैप काॅल रिकाॅर्डिंग के लिए काफी साधारण और सुरक्षित एप्लिकेशन है और ब्लैकबेरी 10 पर उपलब्ध है। अब आप इस एप के माध्यम से आसानी से अपनी काॅल आॅटोमेटकली व डिमांड कर रिकाॅर्ड कर सकते हैं। यह एप्लिकेशन 100 रुपए में ब्लैकबेरी वर्ल्ड...

ब्लैकबेरी पासपोर्टः सबसे अलग सबसे जुदा

इस जैसा फोन आपने पहले न देखा होगा। कमाल की  स्टाइल और शानदार बिल्ट क्वालिटी इसे औरों से अलग बनाते हैं। ब्लैकबेरी ( Blackberry) ने इसे पासपोर्ट (Passport) का नाम दिया है। परंतु इसके बारे में आपकी राय क्या है? इस वीडियो के देखकर आप कुछ कहे बिना शायद रहा न पाएं ।

भारतीय बाजार में ब्लैकबेरी पासपोर्ट लाॅन्च, कीमत-49,990 रुपए

विश्व की बहुप्रचलित कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) ने उपभोक्ताओं के इंतजार को समाप्त करते हुए ब्लैकबेरी पासपोर्ट (Blackberry Passport) स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लाॅन्च कर दिया है।  जो कि आॅनलाइन साइट अमेजन डाॅट इन (Amazon.in) पर जल्द ही उपलब्ध होगा किन्तु फिलहाल 29 सितंबर से 10 अक्टूबर तक फोन की प्रीबुकिंग (Pre-Booking) उपलब्ध होगी।  ब्लैकबेरी पासपोर्ट में टच स्क्रीन (Touch Screen) के साथ ही क्वर्टी कीपैड (Qwerty Keypad) की सुविधा भी दी गई है। फोन में दी गई बड़ी स्क्रीन के द्वारा आप इसकी उपयोग आॅफिशियली कार्यो के लिए आसानी से कर सकते हैं।  बीबी 10 आॅपरेटिंग सिस्टम (BB 10 OS) पर आधारित इस स्मार्टफोन की स्क्रीन काॅर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 (Corning Gorilla Glass 3) से कोटेड है। फोन में 1440x1440 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.5 इंच का स्कवायर आकार का डिसप्ले दिया गया है।  फोन में कुछ नए फीचर जैसे ब्लैकबेरी ब्लैंड, ब्लैकबेरी असिस्टेंट और अमेजन डाॅट इन प्रीलोडेड हैं। पावर बैकअप के लिए 3450 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि कंपनी के अनुसार 25 से 30 घंट...

ब्लैकबेरी के खास रीडिंग एप

किताब पढ़ना शायद सबसे बेहतर टाइम पास होता है। इसीलिए विश्व की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी ने पढ़ने के शौकिन लोगों को ध्यान में रखकर एक खास रीडिंग एप्लिकेशन लाॅन्च किया है। जो कि ब्लैकबेरी वर्ल्ड पर उपलब्ध है जहां आपको कई एप्लिकेशन मिलेंगे जिनमें से कुछ मुफ्त हैं तथा कुछ के लिए आपको भुगतान देना होगा।  E-book Reader  ई-बुक रीडरः -   इस फीचर के द्वारा आप अपनी पसंदीदा किताब को पढ़ सकते हैं। साथ ही प्रचलित किताबों को डाउनलोड करने की भी सुविधा उपलब्ध है। आप ई-बुक डाॅट काॅम पर लाॅगइन कर किताब पढ़ सकते हैं तथा इसे सेव भी कर सकते हैं। यदि आप नया फोन लेते हैं तो आपको अपनी किताबों का आॅनलाइन डाटा भी प्राप्त हो जाएगा। इसे लैंडस्कैप और पोट्रेट करके भी पढ़ा जा सकता है। इसे मुफ्त डाउनलोड किया जा सकता है। Backpack Pocket Client+ बैकपैक पाॅकेट क्लाइंट प्लसः - यदि आप रीडिंग मैटेरियल साथ रखना चाहते हैं तो इस एप का उपयोग करें। इसमें आपको अतिरिक्त रीडिंग मोड भी प्राप्त होंगे। यदि आप इसे सेव करना चाहते हैं तो शफल, ओल्डेस्ट, क्यूकेस्ट और लाॅन्च में किस...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

ब्लैकबेरी संग मनाएं स्वतंत्रता दिवस

भारतीयों के लिए स्वतंत्रता दिवस (independence Day) के मौके को और भी खास बनाने के लिए स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) ने कुछ आॅफर (Offer) लाॅन्च किए हैं।  यह आॅफर ब्लैकबेरी के प्रचलित एप्लिकेशन (Application) पर उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत डिस्काउंट (50% discount) के साथ उपलब्ध होगा। इसके अंतर्गत गेम्स (Games) और वाॅलपेपर (wall paper) शामिल हैं तथा आॅफर 11 अगस्त से शुरू होकर 25 अगस्त तक उपलब्ध होगा।  इससे जुड़ी अन्य जानकारी ब्लैकबेरी की आॅफिशियली साइट http://appworld.blackberry.com/webstore/product/1/?lang=en&countrycode=IN  से प्राप्त कर सकते हैं। ब्लैकबेरी के इस स्वतंत्रता दिवस आॅफर का आनंद ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry OS 7) और ब्लैकबेरी ओएस 10 (Blackberry OS 10) पर पर लिया जा सकता है।  ब्लैकबेरी 10 के आॅफर्स पर मिलने वाले कुछ खास एप्लिकेशंस इंस्टावेन्यू माई आईट्यून फाॅर ब्लैकबेरी 10 पेपर पुशर स्कैनर कैमरा+ ब्लैकबेरी 7 के आॅफर्स पर मिलने वाले कुछ एप्लिकेशन फोटो इफेक्ट सैवन सिंपल क्लिन 7 विद ब्लैकबेरी 10 आइकाॅन

ब्लैकबैरी का आर्ट आॅफ लीविंग एप्लिकेशन

ब्लैकबैरी (Blackberry) ने अपने उपभोक्ताओं के लिए आर्ट आॅफ लीविंग (Art of living) नाम से एप्लिकेशन (Mobile Application) लाॅन्च किया है जिसके माध्यम से आप मेडिटेशन (Meditation), योगा (Yoga) तथा रिलेक्शन (Relax) आदि के बारे में जान सकते हैं। इसके अंतर्गत कुछ खास एप्लिकेशनंस का उपयोग किया गया है। Art of Living (v1) आर्ट आॅफ लीविंग (वी1) :-   इसके माध्यम से आप अपने फोन पर ही आर्ट आॅफ लीविंग से जुड़े निर्देश आदि के बारे में जान सकते हैं। इसमें दिए गए निर्देशों को पढ़ कर या उपयोग कर आप रोजाना रिलेक्स महसूस कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त इस एप्लिकेशन में आपको आर्ट आॅफ लीविंग संस्था के अपडेट्स व इंवेट की जानकारी प्राप्त हो सकेगी। इस एप्लिेशन को ब्लैकबैरी द्वारा मुफ्त डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप्लिकेशन के बारे में अधिक जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- http://appworld.blackberry.com/webstore/content/21949936/?lang=en&countrycode=IN  Simply Being - Guided Meditation for Relaxation and Presence सिम्पली बिंग-गाइडेड मेडिटेशन फाॅर रिलेक्शन एंड प्रिसेंसः- दिनभर...

ब्लैकबैरी जेड 3 लाॅन्च, कीमत- 15,990 रुपए

स्मार्टफोन बाजार में लगातार पिछड़ती ब्लैकबेरी (Blackberry) एक बार फिर से पलटवार करने को तैयार है। पिछले साल कंपनी के लिए बहुत अच्छा नहीं रहा और स्मार्टफोन बाजार में लगातार पिछड़ती गई।  परंतु इस साल कंपनी ने जबरदस्त तैयारी के साथ जेड सीरीज में कम बजट के साथ जेड 3 भारत में लाॅन्च कर दिया है। ब्लैकबैरी जेड 3 को कंपनी ने 15,990 रुपए की कीमत के साथ लाॅन्च किया है।  इस फोन को सबसे पहले कंपनी ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (Mobile world congress) के दौरान प्रदर्शित किया था।  फोन के लाॅन्च होने से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार ब्लैकबैरी कम बजट में फोन पेश कर सकता है ताकि बाजार में उपलब्ध अन्य फोनों को टक्कर दी जा सके।  वैसे इससे पहले ब्लैकबैरी के जेड सीरीज के फोन जहां 40,000 रुपए से ऊपर के थे वहीं कम कीमत के साथ जेड 3 का बाजार में आना अन्य ब्रांड के लिए वाकई प्रतिस्पर्धा साबित हो सकता है।  ब्लैकबैरी जेड 3 में सबसे खास बात यह है कि यह फोन ब्लैकबैरी 10 आॅपरेटिंग सिस्टम के वर्जन 10.2.1 पर आधारित है। जो कि बेहतर गति के साथ कार...

क्या इस बार तहलका मचाएगा ब्लैकबेरी

स्मार्टफोन (#smartphone) बाजार में लगातार पिछड़ती ब्लैकबेरी (#blackberry) लगता है एक बार फिर से पलटवार करने को तैयार है। पिछले साल कंपनी के लिए बहुत अच्छा नहीं रहा और स्मार्टफोन बाजार में लगातार पिछड़ती गई। परंतु इस साल कंपनी ने जबरदस्त की तैयारी कर रखी है। कंपनी जल्दी ही ब्लैकबेरी के नए माॅडल जेड 3 (#blackberry z3) को लाॅन्च करने वाली है। आशा है कि यह फोन भारत में 25 जून को लाॅन्च भी हो जाएगा। परंतु इससे भी बड़ी खबर यह है कि इससे पहले के जेड सीरीज के फोन जहां 40,000 रुपए से ऊपर के थे। वहीं इस बार कंपनी 15 हजार रुपए से भी कम में इसे लाॅन्च करने का मन बना रही है। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ब्लैकबेरी जेड 3 की कीमत 15 हजार रुपए के आस-पास हो सकती है। वहीं उपभोक्ताओं के लिए अच्छी बात यह भी कही जा सकती है कि यह फोन ब्लैकबेरी के नए आॅपरेटिंग 10.3 (#blackberry operating) पर लाॅन्च हो सकता है। जिसके बारे में हाल ही में कंपनी ने जानकारी दी है। गौरतलब है कि ब्लैकबेरी जेडी 3 का प्रदर्शन कंपनी ने फरवरी में बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड काॅन्ग्रेस ...

ब्लैकबैरी के साथ करें फादर्स डे सेलिब्रेट

अब फादर्स डे (#father's day) को और भी खास बनाने के लिए ब्लैकबैरी (#blackberry) अपने उपभोक्ताओं के लिए कुछ एप्लिकेशन (#application) लेकर आया है। जिनके माध्यम से तकनीक से जुड़कर साधारण तरीके से भी आप इस दिन को और भी महत्वपूर्ण बना सकते हैं।  ब्लैकबैरी एप्लिकेशनंस The Times of India  टाइम्स आॅफ इंडिया:- इस एप्लिकेशन को मुफ्त डाउनलोड कर आप आसानी से कभी भी किसी भी प्रकार के समाचारों की जानकारी ले सकते हैं। जिसमें बिजनेस, राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राज्य, स्पोर्ट्स, मनोरंजन, स्वास्थ्य, लाइफस्टाइल, विज्ञान व तकनीक आदि शामिल हैं। साथ ही इसे आप फेसबुक (#facebook) और ट्विटर (#twitter) से भी शेयर कर सकते हैं।  Endomondo Sports Tracker एंडोमोंडो स्पोर्ट्स ट्रेकर:- यदि आप अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर बेफिक्र रहना चाहते हैं तो उनके फोन में इस एप्लिकेशन को जरूर डाउनलोड करें। मुफ्त में उपलब्ध इस एप्लिकेशन में आपको पर्सनल कोच (#personal coach) और ट्रेनर पार्टनर दोनों की सहायता प्राप्त होगी। इसमें आप आउटडोर स्पोटर्स के द्वारा खुद को फिट कर सकते है...

ब्लैकबैरी का बुक लवर एप्लिकेशन

यदि आपको खाली समय में पढ़ना पसंद है तो अब ब्लैकबैरी बुक लवर एप्लिकेशन लेकर आया है जिसके द्वारा आप अपने खाली समय में पढ़ने के शोक को पूरा कर सकते हैं।  इस एप्लिकेशन में उपयोग किए गए फीचर्स Bookly Free - Ultimate eBook Reader and Downloader बुकली फ्री :- इस फीचर्स के अंतर्गत लगभग हर विषय जैसे जियोग्राफी, इतिहास, कुकिंग, मेडिकल, हेल्थ, सोशल व कंप्यूटर आदि पर आधारित किताबें दी गई हैं जिन्हें आप डाउनलोड कर पढ़ सकते हैं। यह फीचर बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध है।  Backpack - Pocket client+ बैकपैक पाॅकेट+ :- इस फीचर को आप आपनी सोशल नेटवर्किंग साइट से शेयर करने के अलावा इसे सेव कर कभी भी पढ़ भी सकते हैं। इसके लिए उपयोगकर्ता को 50 रुपए का भुगतान करना होगा। Reading Glasses रीडिंग ग्लासेस:- एप्लिकेशन में उपलब्ध रीडिंग ग्लासेस के माध्यम से उपयोगकर्ता आसानी से जूम इन और जूम आउट जैसे आॅप्शन का इस्तेमाल कर सकता है। इसकी कीमत भी 50 रुपए है।  Kobo कोबो:- इसके द्वारा ईबुक एप को डाउनलोड कर लगभग 3.5 मिलियन आॅप्शन का उपयोग किया जा सकता है जिसमें बेस्...

फ्री मैसेजिंग एप चैटआॅन 3.5 वर्जन के साथ

आज कल मोबाइल उपभोक्ताओं द्वारा ऐसे एप्लिकेशन का अत्यधिक उपयोग किया जा रहा है जिनके द्वारा मुफ्त मैसेज व काॅल की सुविधा मिल सके। इस श्रेणी में कई एप्लिकेशन काफी लोकप्रिय भी हो रहे हैं।  इनकी इसी लोकप्रियता और उपभोक्ताओं की मांग व आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सैमसंग इलैक्ट्राॅनिक्स (#samsung electronics) ने भी अपने मुफ्त मैसेजिंग मोबाइल एप्लिकेशन चैटआॅन (#chaton) को नए वर्जन 3.5 के साथ लाॅन्च किया है। चैटआॅन वर्जन 3.5 नाम से लाॅन्च किए गए इस मोबाइल एप के माध्यम से उपभोक्ता बिना किसी शुल्क के मैसेज का आनंद ले सकते हैं। इसकी खास बात यह है कि यह सभी आॅपरेटिंग सिस्टम पर लागू होगा अर्थात इसका उपयोग एंडराॅयड, विंडोज, ब्लैकबेरी और आईओएस पर किया जा सकता है। चैटआॅन पहला ऐसा मैसेजिंग एप था जिसमें अंग्रेजी से हिंदी और हिंदी से अंग्रेजी में ट्रांसलेट की सुविधा शामिल है किंतु अब वीचैट वर्जन 3.5 में कंपनी ने लोकल भाषा ट्रांसलेट फीचर का भी उपयोग किया है।  इसमें भारत की 14 लोकल भाषाओं को आसानी से ट्रांसलेट किया जा सकता है । चैटआॅन 3.5 के माध्यम से एक साथ...

ब्लैकबेरी ओएस 10.2 क्यों है खास

ब्लैकबेरी ने नए बीबी10 आॅपरेटिंग के नए संस्करण 10.2 को पेश किया है। नए आॅपरेटिंग का अहसास और भी बेहतर हो गया है। ब्लैकबेरी की विशेषताओं के बारे में बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। ब्लैकबेरी का नाम सुनते ही जहन में काले रंग के क्वर्टी फोन की याद ताजा हो जाती है। हालांकि कंपनी के पोर्टफोलियो में कई टच स्क्रीन फोन थे बावजूद इसके क्वर्टी का वह अहसास लोग भूल नहीं पाए। 25 फरवरी 2013 को कंपनी ने भारत में ब्लैकबेरी जेड 10 माॅडल पेश किया। इसके माध्यम से कंपनी ने अपनी क्वर्टी वाली छवि बदलने की कोशिश की थी लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई।  टच स्क्रीन आधारित इस डिवायस को ब्लैकबेरी के नए आॅपरेटिंग ब्लैकबेरी 10 पर लाॅन्च किया गया था। नया आॅपरेटिंग पूरी तरह टच स्क्रीन सपोर्ट करने में सक्षम था। यही वजह है कि ब्लैकबेरी 10 आॅपरेटिंग पर लाॅन्च किए गए सारे फोन टच फीचर से लैस हैं।  परंतु शायद ब्लैकबेरी टच स्क्रीन फोन टाइपिंग का वह अहसास कराने में सक्षम नहीं थे जो उपभोक्ता क्वर्टी कीपैड वाले फोन में पा रहे थे। इसे देखते हुए कंपनी ने बीबी10 आॅपरेटिंग आधारित दो फोन को क्वर्टी से लैस भी कि...