Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Lenovo India

मोबाइल रिव्यू : लेनोवो वाइब एक्स एस960

स्टाइल ऐसी कि बस देखते रह जाएंगे।   लेनोवो (#lenovo) ने स्मार्टफोन सेग्मेंट में वाइब एक्स (Lenovo Vibe X S960) पेश किया। फोन बेहद ही स्टाइलिश है। हालांकि इससे पहले भी लेनोवो के कई अच्छे स्मार्टफोन हमने देखे लेकिन स्टाइल के मामले में यह बिल्कुल अलग है। फोन जितना स्टाइलिश है उतना ही इसके परफॉर्मन्स को लेकर भी हम आशा कर रहे थे लेकिन क्या यह खरा उतरा? आगे इस चर्चा को जारी रखेंगे पहले इसके डिजाइन को जरा निहार लें। खूबी शानदार लुक। स्लिम डिजाइन।  बेहतर डिसप्ले।  खामी थोड़ा धीमा।  साधरण पिक्चर क्वालिटी। पुराना ऑपरेटिंग। लुक फोन सुन्दर  है। नहीं! बल्कि कहा जा सकता है कि बहुत सुंदर है। लेनोवो वाइब एक्स (Lenovo Vibe X S960 ) के बारे में इतना तक कहने में संकोच नहीं किया जा सकता है कि अपने बजट के अनुसार यह सबसे सुंदर फोन में से एक है। रही बात आकार और डिजाइन की तो वहां भी आपको संतोष मिलेगा।  वाइब एक्स एक स्लिम डिजाइन का फोन है और इसका वजन भी ऐसा है कि आप आसानी से जेब में लेकर घूम सकते हैं। फोन की चैड़ाई 74 एमएम है और मोटाई मात्रा  6...

मोटोरोलाः कब बना, कब-कब बिका

जब पहली बार आर्मस्ट्रान्ग ने चांद पर कदम रखा तो वहां से छोटे शब्दों में एक बहुत ही बड़ी बात धरती पर लोगों के लिए कही  ( one small step for man, one giant leap for mankind" )  ‘इंसान के लिए एक छोटा सा कदम और इंसानियत के लिए एक बड़ी उपलब्धि’ इस बात को पूरे संसार ने सूना।  इसमें कोई शक नहीं कि आर्म स्ट्रॉन्ग की यह उपलब्धि बहुत महान थी और उनके द्वारा कही गईं बातों ने जन-जन में नई शक्ति का संचार किया। परंतु आर्म स्ट्रॉन्ग को महान बनाने और उनकी बातों को जन-जन तक पहुंचाने में जिस तकनीक का योगदान रहा उसे भी कम नहीं आंका जा सकता। आर्म स्ट्रॉन्ग ने चांद से जिस ट्रान्सिवर पर बात की वह मोटोरोला का था। तकनीक के क्षेत्र में ऐसे ही कई महत्वपूर्ण अविष्कारों के लिए मोटोरोला का नाम हमेशा आता रहा है। यही वह कंपनी है जिसे सूचना क्षेत्र में क्रांति लाने का श्रेय जाता है। वर्ष 1973 में कंपनी ने पहली बार मोबाइल टेलीफोनी से लोगों को रू-ब-रू कराया और आज हर हाथ में मोबाइल है।  परंतु समय का खेल देखिए कि जिसने सबके हाथों में मोबाइल दिया आज व...