Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Rage rose

Valentines Day : प्यार के लिए खास उपहार

सरफरोश मूवी में आमिर खान ने एक शेर कहाः- फूल खिलते हैं बहारों का समां होता है,  ऐसे मौसम में ही तो प्यार जवां होता है। दिल की बातों को होंठों से बयां नहीं करते,  यह फसाना तो निगाहों से बयां होता है। ये बातें हम यहां इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वैलेंटाइंस डे दस्तक दे चुका है और यह वह समय है जिसे प्यार का इजहार करने वालों का त्यौहार कहा जाता है। इस मौके पर उपहारों का बड़ा ही महत्व होता है। उपहार का  सिलसिला कब, कहां से और कैसे शुरू हुआ इस पर विचार करने के बजाय हम उपहार तक ही सीमित रहें तो फिलहाल ज्यादा बेहतर है।  हां, इतना जरूर कहा जा सकता है कि समय के अनुसार उपहार और उपहार देने के तरीके दोनों में बदलाव आया। कभी ताज महल तो कभी सोने के कंगन। कभी हीरे की अंगूठी तो कभी कार। परंतु आज जमाना मोबाइल का है। इसलिए किसी का दिल जीतने के लिए  खूबसूरत और स्टाइलिश मोबाइल या मोबाइल एक्सेसरीज से अच्छा और क्या हो सकता है।  आज जमाना तकनीक का है। हर कोई तकनीक से जुड़े रहना चाहता है।  ऐसे में  वैलेंटाइंस के इस मौके पर बाजार भी तैयार है, खूबसू...

इनकी अदाएं महिलाओ को भाएं

अक्सर लड़के कुछ खरीदकर लाते हैं जिसे देखकर लोग यह कहते हैं कि यह क्या खरीद लाया! यह तो लड़कियों वाला रंग और स्टाइल है। आखिर यह लड़कियों वाला रंग और स्टाइल है क्या? क्या यह इतना बुरा है कि लड़के इससे देखकर चिढ़ें? या फिर इतना अच्छा होता है कि लड़के देखकर जलते हैं? जिन रंगों और जिस स्टाइल को हम लड़कियों से जोड़कर देखते हैं वह बुरा नहीं होता। बल्कि बहुत अच्छा है। लड़कियों को गुलाबी, ब्लू और लाल जैसे कुछ रंग बहुत भाते हैं। यह रंग उनके कोमल और शालीन व्यवहार को दर्शाता है जिनके लिए वे जानी जाती हैं। उनके रंग और स्टाइल से लड़के जलते नहीं बल्कि उस पर मरते हैं लेकिन लड़कों को खुद के लिए ये रंग बहुत पसंद नहीं होते। इसलिए इन रंगों को खास कर लड़कियों से जोड़कर देखा जाता है। मोबाइल में भी कुछ ऐसा ही है। लड़के काला या सफेद फोन पसंद करते हैं जबकि लड़कियों को रंगीन मोबाइल भाता है। आगे हम कुछ ऐसे ही फोन की बात करेंगे जो लड़कियों के पसंदीदा रंग और स्टाइल में उपलब्ध् हैं। आईफोन 5सी: - ऊँचे रेंज में आईफोन 5सी को देखा जा कसता है। 4.0 इंच स्क्रीन के साथ से पेश किए गए इस डिवायस का स्क्रीन रेजल्...

वैलेंटाइन स्पेशलः रेज का रोज फोन

वैलेंटाइन डे नजदीक है और उपहारों का समय आने वाला है। उपहारों के इस समय में कोई भी कंपनी कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती। इसे देखते हुए रेज मोबाइल ने महिलाओं के लिए खास फोन रेज रोज फोन को पेश किया है। गुलाबी रंग में उपलब्ध् इस फोन में क्रिस्टल जड़े हैं (महंगे पत्थर) जो फोन की सुंदरता को चार चांद लगाते हैं। रेज कंपनी को रोज सीरीज खास तौर से प्रिमियम फोन के रूप में जाना जाता है। जहां आज कल सिर्फ बार डिजाइन के फोन बाजार में उपलब्ध् हैं वहीं रेज रोज को क्लैमशेल (फ्लैप) डिजाइन में पेश किया गया है। फोन 3.5 सेंटीमीटर की स्क्रीन दी गई है और टाइपिंग के लिए आपको अल्फान्यूमेरिक कीपैड भी मिलेगा। इसमें टच नहीं है। दोहरा सिम आधारित इस फोन को आकर्षक बॉक्स में पेश किया गया है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, जीपीआरएस और ऐज है।  वहीं एफएम रेडियो भी आपको मिलेगा। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए वीजीए कैमरा दिया गया है। कंपनी बेहतर बैटरी बैकअप का दावा करती है।