इंटेक्स ने एक्वा सीरीज के तहत अपना नया हैंडसेट आई4+ (Intex Aqua i4) माडल पेश किया है। आरंभिक स्तर के इस पफोन में 5.0 इंच की एफडब्यूीवजीए स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 854X480 पिक्सल है। हालांकि आज एचडी स्क्रीन का चलन है ऐसे में इस रेजल्यूशन को थोड़ा कम कहा जा सकता है। परंतु इस बजट में ज्यादातर फोन इसी रेजल्यूशन या इससे कम रेजल्यूशन में उपलब्ध् हैं। इंटेक्टस एक्वा आई4+ में 1.2 गीगाहट्र्ज का डुअलकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 512 एमबी की रैम है। कनेक्टविटी के वाई-फाई के अलावा 3जी सपोर्ट भी है। 3जी नेटवर्क पर यह अध्कितम 7.2 एमबीपीएस तक की गति से डाटा हस्तांरण में सक्षम है। अन्य कनेक्टिविटी आप्शन में आपको यूएसबी और ब्लूटूथ मिलेगा। एंडरायड आपरेटिंग 4.2.2 (Android 4.2 jellybean) जेलीबीन आधारित इस डिवायस में 8.0 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जबकि सेकेंडरी कैमरा 1.3 मेगापिकसल का है। फोन की इंटरनल मैमोरी 4 जीबी है। हालांकि मैमोारी थोड़ी कम है लेकिन 32 जीबी तक का कार्ड सपोर्ट भी है। पावर बैकअप के लिए इसमें 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है और कंपन...