एमपी 3:- यह संगीत सुनने का एक बेहतर तरीका है। इसे एमपीईजी लेयर 3 (मूविंग पिक्चर एक्सपर्ट ग्रुप) का छोटा रूप भी कहा जा सकता है। एमपी3 (#mp3)भी वेव फाइल की ही तरह होती है लेकिन इसमें उच्च क्वालिटी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए संकुचित जगह होती है। इसके द्वारा 3.5 एमबी यानी 3 मिनट के गाने की फाइल को 56के माॅडम कनेक्शन से कम से कम 10 मिनट में डाउनलोड कर सकते हैं। एमपी 4:- यह एमपीईजी4 पार्ट 14 का छोटा रूप है तथा एमपीईजी 4 पर आधारित है जो कि एप्पल के एमओवी जैसी फाइल के साथ कार्य करता है। एमपी 4 (#mp4) एक कंटेनर फोर्मेंट है और इसका उपयोग आॅडियो और विडियो डाटा स्टोर करने के लिए किया जाता है। एमपी 4 के वीडीयो और आॅडियो इंटरनेट पर भी प्रदर्शित किए जा सकते हैं। एच.264:- इसे मुख्य रूप से ब्लू रे डिस्क के लिए एक मानक के रूप में जाना जाता है। सभी ब्लू रे प्लेयर में एच.264 (h.264) को डिकोड करने की क्षमता होनी चाहिए।यह विडियो प्रारूप का एक बहुत व्यापक अनुप्रयोग रेंज है जो कि लगभग दोषरहित कोडिंग के साथ निम्न बिट दर इंटरनेट स्ट्रीमिंग अनुप्रयोग से एचडीटीवी प्रसारण और डिजिटल सिनेमा...