Skip to main content

Posts

Showing posts with the label sony india

सोनी एक्सपीरिया जेड3 : शानदार डिजाइन, बेहद ताकतवर लेकिन थोड़ा महंगा

Mobile Review : Sony Xperia Z3 हर कंपनी साल में एक बार अपना फ्लैगशिप फोन उतारती है। परंतु इस साल सोनी ने दो फ्लैगशिप पफोन उतारे हैं। इससे पहले कंपनी ने एक्सपीरिया जेड 2 पेश किया था अब जेड 3 उतारा है। इस रेंज में सोनी एक्सपीरिया जेड 3 की सीधी सीधी टक्कर एप्पल आईफोन 6 से है जो हाल में ही लाॅन्च हुआ है। अब देखना यह है कि क्या सोनी का यह डिवाइस इतना ताकतवर है कि एप्पल को पीछे छोड़ सके। क्यों खरीदें डिजाइन के मामले में फोन शानदार है और कैमरा क्वालिटी भी बेहतर है। अन्य जेड सीरीज के फोन की तरह यह भी पानी और धुल अवरोध है। क्यों न खरीदें मैटल की बनी इसकी बाॅडी थोड़ी गर्म होती है। लाउडस्पीकर मोड पर साउंड भी थोड़ी कम कही जा सकती है। वहीं फोन ज्यादा कीमती कहा जा सकता है।  रूप रंग अब तक आपने एक से बढ़कर एक स्टाइलिश फोन देखे होंगे। परंतु एक्सपीरिया जेड 3 देखकर शायद यह सबसे बेहतर लगे। इससे पहले भी हमने एक्सपीरिया जेड फोन देखा था और एक्सपीरिया जेड और जेड 2 में ज्यादा अंतर नहीं लगा था। परंतु एक्सपीरिया जेड 3 इन सबसे अलग है। जहां पहले एक्सपीरिया जेड सीरीज में ग्ल...

मोबाइल रिव्यू : सोनी एक्सपीरिया टी2 अल्ट्रा डुअल

एक्सपीरिया का अल्ट्रा स्टाइल अब कम रेंज में। पिछले साल सोनी (Sony) ने जेड (Xperia Z) माॅडल को भारतीय बाजार में उतारा था। इसके बाद कंपनी ने इसका दूसरा माॅडल भी लाॅन्च किया जिसकी स्क्रीन साइज बड़ी थी। इसके साथ ही कंपनी ने दर्शा दिया था कि अब वह बड़ी स्क्रीन के फोन में दस्तक देगी। इसके बाद कंपनी ने एक्सपीरिया सी को लाॅन्च किया जिसमें डुअल सिम के साथ 5 इंच की स्क्रीन दी गई थी। अब सोनी ने एक्सपीरिया टी2 अल्ट्रा (Sony Xperia T2 Ultra)को उतारा है। लेकिन इस बार स्क्रीन 5 इंच नहीं बल्कि छह इंच की है। इस फोन के माध्यम से कंपनी ने नोकिया लुमिया 1320 (Nokia Lumia 1320) को टक्कर देने की कोशिश की है। खूबी शानदार कैमरा। अच्छा परफाॅर्मेंस। आसान उपयोग। खामी ज्यादा बड़ा। कम रेजल्यूशन डिसप्ले। उपयोग में नयापन नहीं।   सोनी स्टाइल लुक के मामले में सोनी (#sony) का यह फोन बहुत ही शानदार है। बड़ी स्क्रीन के बावजूद यह बेहद ही स्लिम है और स्टाइलिश है। फोन की मोटाई मात्र 7.7 एमएम है। टी2 को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह सोनी ब्रांड का ही फोन है।  यह सो...

Video : स्टाइलिश एक्सपीरीया जी2 की एक झलक

सैमसंग गैलेक्सी एस5(samsung galaxy s5) , एलजी जी प्रो2 (Lg g2 pro) और एचटीसी वन एम8 (htc one M8) का भारत में लाॅन्च होने के बाद सभी की नजरें सोनी पर टिकि थी कि कंपनी का फ्लैगशिप माॅडल जी2 (Z2) भारत में कब आएगा। उपभाक्ताओं की इस उत्सुकता को खत्म करते हुए आज सोनी (Sony) ने एक्सपीरीया जी2 (Xperia Z2) को भारत में लाॅन्च किया है। स्टाइलिश एक्सपीरीया जी2 की ऐसी ही एक झलक हम आपके लिए भी लेकर आये हैं

सोनी पोर्टेबल चार्जर, कीमत-1,590 रुपए

सोनी इंडिया (#sony india) कंपनी ने भारतीय बाजार में नया यूएसबी पोर्टेबल चार्जर (#portable charger) लाॅन्च किया है। सीपी-वी3ए यूएसबी पोर्टेबल चार्जर (CP-V3A USB portable charger) को अधिकतम बैटरी कैपेसिटी के साथ खूबसूरत डिजाइन में पेश किया गया है।  आज स्मार्टफोन उपभोक्ताओं की सबसे बड़ी समस्या उनकी बैटरी होती है इसी को ध्यान में रखकर कंपनी पोर्टेबल चार्जर बाजार में उतारा है। सीपी-वी3ए यूएसबी पोर्टेबल चार्जर में 3,000 एमएएच की ली-आॅन बैटरी दी गई है तथा सोनी की हाईब्राइड जेल तकनीक का भी उपयोग किया गया है।  सोनी का यह पोर्टेबल चार्जर 15 मई से सोनी सेंटर (#sony center) सहित भारत के सभी इलेक्ट्राॅनिक्स स्टोर्स (#electronics stores) पर उपलब्ध होगा।  कई रंगों में उपलब्ध इस पोर्टेबल चार्जर की कीमत 1,590 रुपए है।