Skip to main content

Posts

Showing posts with the label samsung galaxy s5

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं फोन खरीदना चाहता हूं किंतु मैं एंडराॅयड फोन (Android) और आईफोन (iphone) के बीच असमंजस में हूं। कृपया मुझे सलाह दें कि इनमें से कौन सा बेहतर होगा। मुझे फोन में अच्छा कैमरा चाहिए तथा उपयोग के समय उसमें हैंग होने जैसी समस्या नहीं होनी चाहिए। स्मूथ टचस्क्रीन तथा अच्छा बैटरी बैकअप हो। सबसे महत्वपूर्ण है कि फोन में बड़ी स्क्रीन हो। मेरा बजट 20,000 से 40,000 रुपए है। -अभय पांडे आपकी आवश्यकता यदि बड़ी स्क्रीन है तो आप आईओएस आॅपरेटिंग (ios os) पर आधारित आईफोन 6 प्लस (iphone 6 plus) ले सकते हैं। वैसे हम आपको सैमसंग गैलेक्सी एस5 (Samsung Galaxy S5) लेने की सलाह देंगे जो कि आॅक्टाकोर प्रोसेसर (Octacore Processor) पर आधारित है तथा फुल एचडी डिसप्ले (Full HD Display) है। इसके अलावा आईफोन 5सी (iphone 5c) भी देख सकते हैं जिसमें शानदार कैमरा क्वालिटी है और हैंग होने जैसी कोई समस्या नहीं है। आपके बजट में लेनोवो वाइब जेड2 प्रो (Lenovo vibe z2 pro) भी अच्छा डिवाइस है इसमें क्वाड एचडी डिसप्ले और 16.0 मेगापिक्सल कैमरा  उपलब्ध है।   

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं चाइनीज मोबाइल शियाओमी एमआई3 (Xiaomi Mi 3) और सैमसंग गैलेक्सी एस5 (Samsung Galaxy S5) को लेकर असमंजस में हूं। दोनों में से कौन सा फोन अधिक बेहतर है? इनके अलावा भी यदि कोई और आॅप्शन है तो मुझे बताएं। -पुष्कर दोरबी यदि आपके लिए बजट महत्वपूर्ण नहीं है तो दोनों डिवाइस में से गैलेक्सी एस5 अच्छा आॅप्शन है। इसमें शानदार कैमरा, अच्छी साउंड क्वालिटी और अच्छा डिसप्ले है। यदि बजट महत्वपूर्ण है तो शियाओमी एमआई3 बहुत ही अच्छा आॅप्शन है। वहीं बजट की बात से हटकर कर बात करें तो सोनी एक्सपीरिया जेड2 (Sony Xperia Z2), एचटीसी वन एम8 (HTC One M8), एलजी जी3 (LG G3) और आईफोन 5एस (iphone 5s) बहुत ही अच्छे डिवाइस हैं।  

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं एक उच्च श्रेणी का स्मार्टफोन खरीदना चाहता हूं। मैंने कुछ फोंस का चयन किया है जिनमें एलजी जी3 (LG G3), सोनी एक्सपीरीया जेड2 (Sony Xperia Z2), सैमसंग गैलेक्सी एस5 (Samsung galaxy s5), सैमसंग गैलेक्सी नोट 3 (Samsung galaxy note 3) और एचटीसी वन एम8 (HTC ONE M8) हैं। कृप्या मुझे सलाह दें कि इनमें से कौन सा डिवाइस लेना चाहिए।   -जैथ वैसे तो आपके द्वारा चुने गए सभी डिवाइस बहुत अच्छे हैं किंतु हर डिवाइस में कुछ कमी व कुछ खास तो होता ही है। सैमसंग गैलेक्सी एस5 दिखने में खूबसूरत तथा शानदार हार्डवेयर से लैस है जबकि एचटीसी वन एम8 भी कापफी आकर्षक है वहीं नोट 3 स्टाइलिश फोन है और एलजी जी 3 में अच्छा एचडी डिसप्ले है। लेकिन सोनी एक्सपीरिया जेड2 परफाॅर्मेंस और डिजाइन के मामले में अधिक बेहतर है इसमें शानदार कैमरा और डिसप्ले है तथा बैटरी लाइफ भी अच्छी है। इसलिए हम आपको सेानी एक्सपीरिया जेड 2 लेने की सलाह देंगे।

आ गया गैलेक्सी एस5 का छोटा भाई

सैमसंग गैलेक्सी एस (Samsung Galaxy S) सीरीज अपने बेहतरीन फीचर और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। कंपनी का यह फ्लैगशिप फोन होता है और एक साल में कंपनी गैलेक्सी एस सीरीज में एक ही फोन लाॅन्च करती है। यही वजह होता है कि एस सीरीज के फोन काफी महंगे होते हैं। इस साल भी कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी एस5 को भारतीय बाजार में उतारा था जो 50 हजार के बजट में लान्च किया गया था। परंतु कुछ उपभोक्ता ऐसे भी हैं जो कम बजट में एस सीरीज को खरिदने की उम्मीद रखते हैं और फोन की कीमत कम होने का इंतजार करते हैं। उन उपभोक्ताओं की जरूरत को पूरी करने के लिए कंपनी ने गैलेक्सी एस5 (#Samsung Galaxy S5) का छोटा संस्करण एस5 मिनी (Samsung Galaxy S5 mini) को भारतीय बाजार में पेश किया है। सैमसंग गैलेक्सी एस5 को जहां 50 हजार की बजट में लाॅन्च किया गया था। वहीं एस5 मिनी की कीमत 26,499 रुपए है। फोन लाॅन्च के बारे में सैमसंग इंडिया के वायस प्रेसिडेंट, मार्केटिंग, मोबाइल एंड आईटी असीम वारसी कहते हैं, ‘सैमसंग हमेशा से ही कुछ नया और बेहतर करने में विश्वास रखता है और कुछ नया करने के लिए हमें हमारे उपभोक्ता ही प्रेरित कर...

आ गया एस5 का छोटा अवतार

स्मार्टफोन (Smartphone) बाजार में गिरते शेयर को लेकर भले ही सैमसंग (#Samsung) की लाख अलोचनाएं हों लेकिन कंपनी के हौसले कम नहीं हुए हैं। हाल में सैमसंग ने अपने बहुप्रचलित माॅडल गैलेक्सी एस5 (Samsung Galaxy S5) का छोटा संस्करण गैलेक्सी एस5 मिनि (Samsung Galaxy S5 Mini) को भारतीय बाजार में पेश किया है। हालांकि सैमसंग गैलेक्सी एस 5 मिनी ( Samsung Galaxy S5 Mini ) को लेकर चर्चाएं बहुत पहले से थीं और कंपनी ने फोन को प्रदर्शित कर इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। कार्बन टाइटेनियम एस99 गैलेक्सी एस5 मिनि (Galaxy S5 mini) में 4.5 इंच की स्क्रीन दी गई है जबकि गैलेक्सी एस 5 में 5.1 इंच का डिस्पले दिया गया था। एस 5 की तरह मिनि भी आईपी67 (IP67) सर्टिफाइड है जो फोन को धूल और पानी से बचाता है। कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड इसकी स्क्रीन रगड़ अवरोधक है। जहां तक स्क्रीन रेजल्यूशन की बात है तो सैमसंग गैलेक्सी एस 5 में फुल एचडी डिसप्ले (1080x1920 पिक्सल रेजल्यूशन) था वहीं मिनि का स्क्रीन रेजल्यूशन (720X1200 पिक्सल) कम है। सैमसंग गैलेक्सी एस 5 मिनी की इंटरनल मैमोरी 16 जीबी है और इसमें ...

Mobile Review: सैमसंग गैलेक्सी एस5

सैमसंग एस सीरीज का पांचवां योद्धा।   हर साल सैमसंग गैलेक्सी एस (Samsung galaxy S) सीरीज में एक फोन लाॅन्च करती है। कंपनी की एस सीरीज का फोन न सिर्फ एडवांस होता है बल्कि हार्डवेयर के मामले में भी काफी ताकतवर होता है। पिछले साल कंपनी ने आॅक्टाकोर के (Octa-core Processor) साथ एस5 ( Samsung galaxy S ) पेश किया था जबकि इस साल गैलेक्सी एस5 माॅडल को सैमसंग ने पेश किया है। फोन हार्डवेयर के मामले में शानदार है इसमें कोई शक नहीं लेकिन सैमसंग के गैलेक्सी (Samsung Galaxy) फोन के साथ सबसे बड़ा सवाल एक ही है कि लुक के मामले में फोन कितना अलग है। इसलिए सबसे पहले हम बात करते हैं लुक की। खूबी शानदार हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन। बेहतर कैमरा क्वालिटी। अच्छा बैटरी बैकअप। खामी पुराना डिजाइन। थोड़ा कीमती। साधरण क्वालिटी। पुराना गैलेक्सी नए गैलेक्सी (Galaxy) के लाॅन्च होने से पहले पचास तरह की बातें हो रही थीं। कोई यह दावा कर रहा था कि फोन की स्क्रीन कर्व होगी तो कोई दावा कर रहा था कि लुक पहले से काफी अलग होगा। परंतु जब नया फोन आया तो सैमसंग फिर से वही पुराना सुर अला...

आज रात आएगा एलजी का जी3

एलजी (#LG) मोबाइल (#Mobile) इस वर्ष अपने पूरे शबाब में है। साल की शुरुआत में ही कंपनी ने कर्व स्क्रीन के साथ एलजी जी फ्लेक्स (LG G Flex) को लाॅन्च किया था और इस फोन की कीमत 60 हजार रुपए थी। वहीं इसके कुछ दिनों बाद ही कंपनी ने जी प्रो 2 (LG G Pro 2) को भी भारत में लाॅन्च कर दिया जो लगभग 50 हजार रुपए का है। महंगे फोन में ही कंपनी एक और डिवायस एलजी जी 3 (Lg G 3) को लाॅन्च करने की तैयारी कर चुकी है। कल यह फोन प्रदर्शित हो सकता है। हालांकि भारत में आने में फिलहाल थोड़ा समय लग सकता है लेकिन आशा है कि यह फोन भी महंगा ही होगा। एलजी जी प्रो 2 की तुलना में एलजी जी3 की स्क्रीन छोटी है लेकिन स्क्रीन रेजल्यूशन कमाल का है। अब तक का सबसे बेहतर स्क्रीन रेजल्यूशन के साथ यह उपलब्ध होगा। फोन में 5.5 इंच की स्क्रीन 2560x1440 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ उपलब्ध है। फोन की स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है और बेहतर साउंड इन्हांसमेंट के लिए इसे डाॅल्बी मोबाइल तकनीक से लैस किया गया है। इतना ही नहीं एलजी जी प्रो 2 में जहां आपको 2.3 गीगाहर्ट्ज का क्वाॅलकाॅम स्नैपड्रैग...

Video : स्टाइलिश एक्सपीरीया जी2 की एक झलक

सैमसंग गैलेक्सी एस5(samsung galaxy s5) , एलजी जी प्रो2 (Lg g2 pro) और एचटीसी वन एम8 (htc one M8) का भारत में लाॅन्च होने के बाद सभी की नजरें सोनी पर टिकि थी कि कंपनी का फ्लैगशिप माॅडल जी2 (Z2) भारत में कब आएगा। उपभाक्ताओं की इस उत्सुकता को खत्म करते हुए आज सोनी (Sony) ने एक्सपीरीया जी2 (Xperia Z2) को भारत में लाॅन्च किया है। स्टाइलिश एक्सपीरीया जी2 की ऐसी ही एक झलक हम आपके लिए भी लेकर आये हैं

ये हैं इस साल के सबसे महंगे फोन

वैसे तो मोबाइल कंपनियां सालों भर अपने फोन लाॅन्च करती हैं लेकिन कुछ फोन होते हैं जिनका उपभोक्ताओं को बेसब्री से इंतजार होता है। हालांकि ये इतने कीमती होते हैं कि हर कोई इन्हें खरीद भी नहीं सकता। परंतु इनके बारे में जानने के लिए जरूर उत्सुक होता है। इन्हें कंपनी साल का फ्लैगशिप फोन के रूप में लाॅन्च करती हैं। ये फोन कंपनी के पोर्टफोलियों में सबसे अडवांस और ताकतवर होते है। इस साल भी लगभग सभी बड़ी कंपनियों ने अपना फ्लैगशिप फोन का प्रदर्शन कर दिया है। जहां सैमसंग ने गैलेक्सी एस5 ( Samsung Galaxy S5 ) को उतारा। वहीं सोनी ने एक्सपीरीया जी2 (Sony Xperia Z2) का प्रदर्शन किया है। एलजी ने जी प्रो 2 (LG G Pro 2) को एलटीई सपोर्ट के साथ पेश किया है जबकि एचटीसी का वन एम8 (HTC One M8) माॅडल भी भारत में दस्तक दे चुका है। नोकिया भी लुमिया 1520 (Nokia Lumia 1520) का प्रदर्शन जनवरी में कर चुकी है। विभिन्न कंपनियों द्वारा लाॅन्च किए गए ये फोन तकनीकी रूप से अडवांस तो है लेकिन महंगे भी कम नहीं होते।  इनकी खरीदारी के लिए आपको चुकानी होती है मोटी रकम। पिछले साल जहां यह देखा जा रहा था कि क...

सोनी एक्सपीरीया जी2 लाॅन्चः कीमत 49,990

सैमसंग गैलेक्सी एस5(samsung galaxy s5) , एलजी जी प्रो2 (Lg g2 pro) और एचटीसी वन एम8 (htc one M8) का भारत में लाॅन्च होने के बाद सभी की नजरें सोनी पर टिकि थी कि कंपनी का फ्लैगशिप माॅडल जी2 (Z2) भारत में कब आएगा। उपभाक्ताओं की इस उत्सुकता को खत्म करते हुए आज सोनी (Sony) ने एक्सपीरीया जी2 (Xperia Z2) को भारत में लाॅन्च कर दिया। कंपनी के जी सीरीज में अब तक का सबसे महंगा फोन है। भारतीय बाजार में फोन की कीमत 49,990 रुपए है। हालांकि सोनी एक्सपीरीया जी2 लाॅन्च के साथ ही कंपनी ने धमाकेदार आॅफर की भी शुरूरुआत की है। 12 मई से यह फोन भारत में उपलब्ध होगा और शुरुआत के कुछ दिन फोन की खरीदारी पर 5,999 रुपए का सोनी स्मार्टबैंड और स्मार्टकवर मुफत में दिया जाएगा। सोनी एक्सपीरीया जी2 (Sony Xperia Z2) में 5.2 इंच की स्क्रीन दी गई है और स्क्रीन रेजल्यूशन 1080x 1920 पिक्सल है। ताकत प्रदान करने के लिए क्वालकाॅम स्नैपड्रैगन 801 क्वाडकोर प्रोसेसर है और इसका क्लाॅक स्पीड 2.3 गीगाहट्र्ज का है। फोन में 3 जीबी की रैम मैमोरी दी गई है और 16 जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ यह भारत में उपलब्ध होगा। फोन मे...

आॅक्टाकोर फोन: आठ का दम

स्मार्टफोन सिर्फ बड़ी स्क्रीन और ताकतवर कैमरा होने से नहीं होता है बल्कि वह होता है जो बेहतर ढंग से मल्टीटास्किंग, भारी-भरकम गेमिंग व एप्लिकेशन को रन करने में सक्षम हो। ऐसे ही स्मार्ट हैं आॅक्टाकोर फोन। पिछले साल तक जहां डुअलकोर और क्वाडकोर फोन चर्चा में थे वहीं इस बार आॅक्टाकोर फोन सुर्खियां बटोर रहे हैं। सैमसंग ने गैलेक्सी एस4 के साथ आॅक्टाकोर प्रोसेसर फोन की शुरुआत की थी और अब भारतीय निर्माता भी इसे भुनाने में लगे हैं। प्रोसेसेर कोर की इस नई तकनीक पर चर्चा कर रहेे हैं मुकेश कुमार सिंह। मोबाइल पर जब से मल्टीटास्किंग संभव हुआ है तब से यह डिवायस और भी ज्यादा उपयोगी हो गया है। अर्थात आप गाने सुन रहे हैं और मेल भी सर्फ कर रहे हैं या वीडियो देखते हुए भी ब्राउजिंग या चैटिंग से जुड़े हुए हैं। परंतु अक्सर मल्टीटास्किंग के समय फोन हैंग हो जाता है।  फोन काम करना बंद कर देता है और एक जगह अटक जाता है। तब फोन को बंद करते हैं, बैटरी निकालते हैं और  फ़िर से वही लंबा प्रोसेस अपनातेे हैं तब जाकर आपका काम निपटता है। उस वक्त आपको लगता है कि आपका फोन स्मार्टफोन के नाम पर...

सैमसंग गैलेक्सी एस5 के दाम गिरे

अभी हाल ही सैमसंग ने गैलेक्सी एस5 (#samsung galaxy s5) बाजार में 51,500 रुपए की कीमत के साथ लाॅन्च किया था। किंतु अब यही फोन कई आॅनलाइन साइट्स पर काफी कम पर उपलब्ध है।  फ्लिपकार्ट (#flipkart) पर गैलेक्सी एस5 की कीमत 46,400 रुपए है वहीं स्नैपडील (#snapdeal) पर यह 46,340 रुपए में मिल रहा है। माॅय स्मार्टप्राइस (#mysmartprice) साइट पर इस फोन की कीमत 46,450 रुपए है किंतु सैमसंग की आॅफिशियल साइट पर यह फोन अभी भी 51,500 रुपए में ही बिक रहा है।  सैमसंग गैलेक्सी एस5 के तकनीकी पक्ष की बात करें तो इसमें 5.1 इंच की सुपर एमोलेड स्क्रीन (#amoled screen) है तथा छोटी मोटी रगड़ से स्क्रैच से बचाने के लिए उस पर कार्निंग गोरिल्ला ग्लास (#corning gorilla glass) का उपयोग किया गया है।  फोन में आईफोन की भांति फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। फोन में 2जीबी रैम है तथा माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 128 जीबी तक एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोरेज की जा सकती है। सैमसंग गैलेक्सी एस5 एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4.2 किटकैट पर आधारित है तथा पावर बैकअप के लिए फोन में 2800 एमएएच बैटरी दी गई है।  ...

सैमसंग गैलेक्सी एस5 51,500 रुपए में उपलब्ध

सैमसंग (#samsung) का अब तक सबसे बड़ा डिवाइस गैलेक्सी एस5 भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुका है जिसका उपभोक्ता काफी समय से इंतजार कर रहे थे।  सैमसंग ई-स्टोर (#samsung e-store) पर यह डिवाइस 51,500 रुपए में उपलब्ध है। अन्य आॅनलाइन साइट्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट डाॅट काॅम (#flipkart.com) पर यह फोन 53,499 रुपए में मिल रहा है। फ्लिपकार्ट अभी से ही एस5 पर ईएमआई आॅफर (EMI Offer)  मुहैया करा रहा है।  गैलेक्सी एस 5  (Samsung Galaxy S5) में 5.1 इंच की सुपर एमोलेड स्क्रीन है जो बेहतर डिसप्ले के लिए जानी जाती है। स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड (Corning gorilla glass 3 ) है जो छोटे मोटे रगड़ से बचाने में सक्षम है।  इसके साथ ही अच्छी बात यह कही जा सकती है कि फोन आईपी67 सर्टिफाइड (IP67 certifiedIP67 certified ) है। अर्थात फोन धूल व पानी आवरोधक है(dust and water resistant)। इसके साथ आईफोन की तरह नए गैलेक्सी में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।  फोन दो मैमोरी विकल्प 16 जीबी और 32 जीबी के साथ पेश किया गया है और दोनों माॅडल क...

5 कारण, क्यों लें एस5 और क्यों न लें

लुक स्टाइल और ताकत को देखकर कहा जा सकता है कि सैमसंग गैलेक्सी एस5 बेहतर डिवायस है। वहीं पुराने संस्करण की अपेक्षा इसे नए फीचर से भी लैस किया गया है। फिर भी कुछ कारण हैं जो आपको इस फोन को लेने से रोेक सकते हैं। ऐसे ही पांच कारण को हम बताएंगे जिसे देखकर आप फैसला कर सकते हैं क्यों लें सैमसंग गैलेक्सी एस5 और क्यों न लें (why not buy samsung galaxy S5)। क्यों खरीदें सैमसंग गैलेक्सी एस5   1 सैमसंग गैलेक्सी एस5 (Samsung Galaxy S5) में आॅक्टाकोर (Octa_core Processor) प्रोसेसर है जो स्मार्ट व तेज प्रोसेसिंग में सक्षम है। एस5 में दो क्वाडकोर (1.9 गीगाहट्र्ज क्वाडकोर और 1.3 गीगाहर्ज क्वाडकोर) प्रेसेसर है। 2 नए एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 कीटकैट (Android Operating 4.4 Kitkat ) से लैस यह डिवायस आपको तेज और स्मार्ट आॅपरेटिंग का अनुभव कराने में सक्षम है।  3 फोन का 16.0 मेगापिक्सल (16MP Camera) कैमरा आधुनिक फीचर से लैस है। 1/2.6 सेंसर के साथ इसमें डुअल शाॅट और एचडी वीडियो रिकाॅर्ड जैसे फीचर हैं। वहीं इमेज स्टेबलाइजेशन, एचडीआर, फेस व स्माइल डिटेक्शन और टच ...

सैमसंग गैलेक्सी एस5 लाॅन्च: कीमत 51-53,000 रु.

सैमसंग (#samsung) ने इस साल का अपना फ्लैगशिप डिवायस गैलेक्सी एस5 ( Samsung Galaxy S5 ) को भारत में लाॅन्च कर दिया है। हालांकि यह फोन उपभोक्ताओं के लिए अप्रैल से मुहैया हो पाएगा।     परंतु वे प्री बुकिंग कर सकते हैं। हालांकि एस5 ( Galaxy S5 ) का प्रदर्शन कंपनी ने बार्सिलोना मोबाइल वर्ल्ड काॅन्ग्रेस के दौरान ही कर दिया था लेकिन उस वक्त कीमत की जानकारी नहीं दी गई थीं। भारतीय बाजार में फोन की कीमत 51 से 53 रुपए के बिच होगा। (Price in india)। गैलेक्सी एस 5 ( Samsung Galaxy S5 ) में 5.1 इंच की सुपर एमोलेड स्क्रीन है जो बेहतर डिसप्ले के लिए जानी जाती है। स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है जो छोटे मोटे रगड़ से बचाने में सक्षम है। इसके साथ ही अच्छी बात यह कही जा सकती है कि फोन आईपी67 सर्टिफाइड (IP67 certifiedIP67 certified ) है। अर्थात फोन धूल व पानी आवरोधक है(dust and water resistant)। इसके साथ आईफोन की तरह नए गैलेक्सी में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।  फोन दो मैमोरी विकल्प 16 जीबी और 32 जीबी के साथ पेश किया गया है और दोन...

MWC 2014:- आखिरी सलाम

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (Mobile world congress 2014) खत्म हो चुका है, पिछले दो सालों से एमडब्ल्यूसी में कुछ खास नहीं हो रहा था। किंतु इस साल यह अपने पूरे शबाब में नजर आया और जहां सैमसंग ने अपना बेहतरीन डिवाइस गैलेक्सी एस5 प्रदर्शित किया वहीं नोकिया, एलजी, एचटीसी जैसी कई नामी गिरामी कंपनियां भी पूरे जोश में नजर आईं। कई महत्वपूर्ण डिवाइस से लोगों को रू-ब-रू कराया गया। हम यहां संक्षिप्त में आपको मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में पेश हुए स्मार्टफोंस की जानकारी दे रहे हैं।   नोकिया:- बर्सिलोना में चले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में नोकिया ने पांच फोन का प्रदर्शन किया। इनमें दो बजट फोन हैं जिन्हें स्मार्टफोन के समान फीचर से लैस किया गया है।  वहीं तीन एंडराॅयड फोन (Android phone) भी शामिल है। नोकिया द्वारा पेश किए गए एंडराॅयड फोन को नोकिया एक्स (Nokia X), नोकिया एक्स प्लस (Nokia X+) और नोकिया एक्सएल (Nokia XL) नाम दिया गया है तथा तीनों फोन डुअल सिम आधारित है।   नोकिया एक्स और नोकिया एक्स प्लस में लगभग समान फीचर्स का उपयोग किया गया है। दोनों फोंस में...